पुश अप करना स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। ये आपके पूरे शरीर पर प्रभाव डालता है।

पुश अप करने के फायदे

पुश अप की सबसे अच्छी बात यह है कि अगर आप इसे रोजाना करते है तो इससे आपकी अपर बॉडी की मसल्स स्ट्रोंग होती है।

सीने को है करता चौड़ा और मजबूत

पुश अप आपके छाती में जमी चर्बी को घटाता है और उसे चौड़ा और मजबूत बनाने में मदद करता है। जिससे आपकी बॉडी दिखने में आकर्षक लगती है।

कंधे को बनाता है मजबूत

रोजाना पुश अप करने से आपके कंधे भी मजबूत होते है जिससे कि आपको रोजमर्रा के कामो को करने में मदद मिलती है।

टेस्टोस्टेरोन हार्मोन बढ़ता है

पुश अप टेस्टोस्टेरोन हार्मोन के स्तर को बढ़ाता है। टेस्टोस्टेरोन पुरूषों के अंदर पाया जाने वाला एक  सेक्स हार्मोन होता है।

मांसपेशियों बनती है मजबूत

पुश अप करने से बॉडी के सभी मांसपेशियों पर जोर पड़ता है जिससे आपके बॉडी के कई सारे हिस्से को फायदा मिलता है।

दिल रहता है स्वस्थ

एक स्टडी से पता चला है कि पुश अप करने वाले पुरुषों में दिल की बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।