पतले पैर मोटे करने के उपाय | पैरों को जल्दी मोटा करने के असरदार तरीके

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

आज की इस लेख में हम आपको पैर मोटे करने के उपाय बताने वाले है। अक्सर आपने देखा होगा कि कुछ लोगों का अपर बॉडी ठीक दिखता है लेकिन जब नगर उनके पैरों पर जाती है तो वो बिल्कुल पतले होते है। पैर पतले होने के कारण आपकी पूरी बॉडी का लुक खराब कर कर देता है। लोग अपने पतले पैर को मोटा करने के लिए मेहनत भी करते है लेकिन सही जानकारी के आभाव में वे अपने पैरों को मोटा नहीं कर पाते। लेकिन आज की लेख में पैर को मोटा करने के जो तरीके और एक्सरसाइज बताने जा रहे है वह आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होगा। 

पैर को मोटा करने के उपाय में दो चीजें ज्यादा असरदार होती है पहला पैरों की एक्सरसाइज और दूसरा आपका डाइट, इन दोनों की मदद से बहुत जल्द अपने पैरों को मोटा कर पाएंगे। एक्सरसाइज की मदद से आपके पैरों की मांसपेशियां मजबूत होगी और एक हेल्दी डाइट लेने से पैरों के मसल्स जल्दी ग्रो करेंगे। अब आइए जानते पैरों को मोटा करने के कुछ बेहतरीन एक्सरसाइज और डाइट के बारे में।

जल्दी पैर मोटे करने के उपाय

पैर व हमारी बॉडी का ज्यादा मसल्स एरिया वाला पार्ट होता है। इसकी एक्सरसाइज करने थोड़ा कठिन होता है। इसलिए ज्यादातर लोग इसकी एक्सरसाइज शनिवार को करना पसंद करते है ताकि रविवार को वो आराम कर सके। नीचे हम जांघो को मोटा करने के कुछ आसान एक्सरसाइज बता रहे है जिसकी मदद से आप अपनी जांघो को मोटा कर सकते है।

पैर को मोटा करने की एक्सरसाइज

पैरों को मोटा करने के लिए एक्सरसाइज की भी अहम भूमिका होती है क्योंकि जब आप एक्सरसाइज करते है तो आपके मसल्स पे प्रेसर पड़ता है जिससे आपके मसल्स ग्रो करते है। शुरुआती दिनों में जांघो की एक्सरसाइज को सप्ताह में एक बार करना उचित रहेगा।

उठक-बैठक (स्कॉट्स)

पैर मोटे करने के उपाय

पैरों को मोटा एवं मजबूत करने के लिये स्कॉट्स एक बेहतरीन एक्सरसाइज मानी जाती है। स्कॉट्स से आपके पीछे की हैमस्ट्रिंग्स और आगे की क्वाड्रीपस ट्रैन होती है। आप शुरुआत में बिना वजन के भी स्कॉट्स कर सकते है, या इसे थोड़ा और मुश्किल बनाने के लिए आप डंबल या बारबेल की मदद से भी कर सकते है।

लंजेस (Lunges)

पैर मोटे करने के उपाय

ये लंजेस एक्सरसाइज भी पैरों के लिए अच्छी है। इसे आप दो डंबल की मदद से कर सकते है। इस एक्सरसाइज को करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना होता है।

  • डंबल का वजन अपनी क्षमता के अनुसार ले और डंबल को दोनों हाथों में पकड़कर खड़े हो जाए।
  • एक पैर से एक बड़ा कदम आगे बढ़ाए और कदम बढ़ाते समय, अपने दूसरे पैर के घुटने को नीचे झुकाते हुए इसे जमीन के बहुत पास तक ले जाएं।
  • अब धीरे-धीरे उठकर अपने शुरुआती पोजीशन पर आ जाएं, उसके अपने दूसरे पैर को आगे बढ़ाकर ठीक उसी प्रकार रिपीट करें।
  • इस एक्सरसाइज को करने के लिए 8-12 रेप्स के तीन सेट लगाएं। आप चाहे तो इस एक्सरसाइज को हफ्ते में दो बार भी कर सकते है।

लेग प्रेसेस (Leg Presses)

पैर मोटे करने के उपाय

इसे करने के लिए आपको लेग प्रेस मशीन की जरूरत पड़ेगी। आप जिम में इस एक्सरसाइज को कर सकते है।

  • लेग प्रेस मशीन में आप अपनी क्षमता के अनुसार वजन को रख सकते है। 
  • पहले लेग प्रेस मशीन पे लेट जाएं और अपने पैरो की फुटपैड के ठीक नीच रखे। आपके घुटने मुड़े होने चाहिए। अच्छा होगा आप बैलेंस बनाने के लिए हैंड ग्रिप को पकड़ ले।
  • अब अपने पैरों से फूटपैड पर धीरे-धीरे जोर लगाएं और मशीन को ऊपर जाने दे। मशीन के वजन का भार अपने पैरों पर महसूस होने दे।
  • उसके बाद अपने घुटने को मोड़कर धीरे-धीरे वजन को नीचे ले आएं। इसके आप 8-12 रेप्स के तीन सेट लगाएं और कोशिश करे कि प्रत्येक सेट में वजन को थोड़ा बढ़ाते जाएं।

Glutes Bridges

पैर मोटे करने के उपाय

इस एक्सरसाइज की मदद से आप अपने ग्लूट्स मसल्स को ट्रेन कर सकते है और उन्हें मजबूत बना सकते है। इसे आप अपने घर पे भी आराम से कर सकते है।

  • इसे करने के लिए सबसे पहले जमीन पर सीधा लेट जाएं और अपने पैरों को अपनी शोल्डर के अनुसार खोले।
  • जब आप डंबल प्लेट को ऊपर की तरफ उठाएंगे तो अपने पीठ और ग्लूट्स को सीधा रखें।
  • शुरुआत में आप वेट प्लेट्स का इस्तेमाल न करें। कुछ दिनों के बाद आप अपनी क्षमता के अनुसार प्लेट्स का इस्तेमाल कर सकते है।
  • इस एक्सरसाइज को करने के लिए 12-15 रेप्स के तीन सेट लगाएं।

पैर को मोटा करने के प्रोटिन का करें सेवन

प्रोटीन मसल्स को रिकवर और ग्रो करने में मदद करती है। इसलिए आपको अपने वजन का लगभग देढ़ से दो गुना प्रोटिन का सेवन करना चाहिए। ऐसे करने से आपके पैरों के मसल्स तेजी से ग्रो करेंगे।

पैर को मोटा करने के लिए आप चिकेन, अंडा, मछली, ड्राई फ्रूट्स, दूध, दही, पनीर जैसे चीजों को अपने डाइट में शामिल करें। इसके अलावे भी आप बीन्स, हरी सब्जियां और टोफू जैसे वेजिटेरियन चीजों का भी सेवन कर सकते गई।

निष्कर्ष (Conclusion) :- आज के इस लेख में हमने आपको पैर मोटे करने के उपाय के बारे में बताया। इन एक्सरसाइज और तरीकों की मदद से आप अपने पैरों को मोटा कर पाएंगे। अगर आपको यह जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के पास में भी शेयर करें। ऐसे ही फिटनेस से जुड़ी और भी जानकारी पाने के लिए आप हमारे और भी आर्टिकल को पढ़ सकते है।

इन्हें भी पढ़े:-

बिसेप्स का साइज कैसे बढ़ाएं

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

Leave a Comment