Sarir Kaise Banaye | दुबले-पतले शरीर को कैसे बनाएं ताकतवर

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

आज हर कोई अपने शरीर को फिट और ताकतवर बनाना चाहते है। यही कारण है कि Sarir Kaise Banaye इसका जवाब हर कोई जानना चाहता है। सच तो ये ही कि हम अपने शरीर को तंदुरुस्त और मजबूत बनाने के बारे में सोचते तो हैं लेकिन अफसोस हम वैसा नहीं कर पाते क्योंकि रोजमर्रा के कामों में इतने व्यस्त हो गए हैं कि खुद के ऊपर हम समय ही नहीं दे पाते जिसके कारण शरीर कमजोर होने लगता है। 

कुछ लोग ऐसे भी होते है जिनका शरीर लगता ही नहीं यानी वो कितना भी खा लें पर उनका शरीर जैसे का तैसा ही रहता। उन्हें समझ में नहीं आता Sarir kaise banaye और शरीर को मजबूत बनाने के लिए कौन से तरीके अपनाएं? लेकिन अब परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपको शरीर बनाने के ऐसे तरीके बताने वाले हैं जिनकी मदद से आप कुछ ही महीनों में एक मजबूत शरीर बना पाएंगे।

Sarir Kaise Banaye
Sarir Kaise Banaye

शरीर को मजबूत बनाने के लिए सही खानपान और एक्सरसाइज सबसे जरूरी माना जाता है। क्योंकि एक्सरसाइज की मदद से आपकी मांसपेशियां और हड्डियां मजबूत होती है। वही दूसरी तरफ एक हेल्दी डाइट लेने से आपके बॉडी को जरूरी पोषक तत्व मिलता है जिसकी वजह से शरीर में ताकत बढ़ता है और बॉडी जल्दी मजबूत बनती है। इस पोस्ट में आगे हम आपको Sarir kaise banaye इसके बेहतरीन तरीके बताने वाले हैं।

दुबले-पतले शरीर को कैसे बनाएं (Sarir Kaise Banaye)

शरीर को मजबूत बनाने के लिए आपको खुद के लिए थोड़ा वक्त निकालना होगा। अपने शारीरिक गतिविधि को बढ़ाना होगा मतलब आपको पूरे दिन एक्सरसाइज करने के लिए नहीं बोला जा रहा। आप बस दिन में कम से कम 1 घंटे एक्सरसाइज को देना होगा। क्योंकि एक्सरसाइज की मदद से आप एक अच्छी बॉडी जल्दी बना पाएंगे।

शरीर को स्ट्रांग और मजबूत बनाने के लिए आपको अपने डाइट पर भी ध्यान देना होगा। क्योंकि बिना हेल्दी डाइट के एक अच्छा बॉडी बनाना बहुत मुश्किल होता है। शरीर बनाने के लिए आपके डाइट से प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, हेल्दी फैट्स, विटामिन और मिनरल्स पूर्ति होनी चाहिए। इसके अलावे आपको अनहेल्दी और बाहर के खाने बचना होगा क्योंकि यह छोटी गलती आपके पूरे मेहनत पर पानी फेर सकती है।

जब आप एक्सरसाइज करेंगे तो आपके मसल्स ब्रेक होंगे और इन मसल्स की रिकवरी के लिए आपको प्रोटीन और जरूरी पोषक तत्वों की जरूरत होगी। इसलिए एक्सरसाइज करने के बाद आपको हाई प्रोटीन डाइट लेनी होगी तभी जाकर आपकी बॉडी मजबूत बनेगी। तो चलिए अब Sarir kaise banaye और शरीर को मजबूत बनाने के लिए कैसी डाइट और कौन सी एक्सरसाइज फॉलो करनी चाहिए उनके बारे में जान लेते है।

बॉडी को मजबूत बनाने के लिए क्या खाएं (Sarir Kaise Banaye)

शरीर बनाने के लिए हाई प्रोटीन वाली चीजों का सेवन करना चाहिए। यहां हम आपको कुछ बेहतरीन पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स के बारे में बता रहे हैं।

पनीर

अगर आप अपने शरीर को मजबूत बनाना चाहते हैं लेकिन आप अंडा, मछली और चिकन जैसी चीजों का सेवन नहीं कर सकते तो बेहतर होगा कि आप पनीर खाना शुरू कर दें। पनीर में अंडा, चिकन और मछली की ही तरह प्रोटीन की अच्छी मात्रा पाई जाती है जो बॉडी के मसल्स को स्ट्रांग बनाने में मदद करती है। इसके अलावा पनीर में कैल्शियम की मात्रा मौजूद होती है जो आपके हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करती है।

अंडा

शरीर कैसे बनाएं इस सवाल का जवाब अंडा है आप शरीर के मसल को ग्रो करने और मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए अपने डाइट में अंडे को शामिल जरूर करें। अंडा प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स है जो मांसपेशियों और हड्डियों स्ट्रोंग बनाता है। एक अंडे में 4 से 5 ग्राम तक प्रोटीन मौजूद होता। शरीर बनाने के लिए बेहतर होगा कि आप अंडे को उबालकर खाएं क्योंकि उबले अंडे ज्यादा फायदेमंद होते हैं।

चिकेन

जो लोग ज्यादा दुबले-पतले हैं और उनके शरीर में मांसपेशियों की कमी है तो उनके लिए चिकन एक बेहतर डाइट होगा क्योंकि चिकन प्रोटीन का एक अच्छा सोर्स माना जाता है। इसलिए आप शरीर बनाने के लिए चिकन ब्रेस्ट का सेवन करना शुरू कर दें। चिकन को आप बॉयल या फिर रोस्ट करके खाएं। यह आपके शरीर के मसल्स को जल्दी ग्रो करने में मदद करेगा। बॉडीबिल्डिंग करने वाले अधिकतर लोग चिकन खाने की सलाह देते हैं क्योंकि चिकन हाई प्रोटीन फूड है।

मछली

चिकन की तरह मछली भी प्रोटीन का एक अच्छा सोर्स है। मछली में प्रोटीन के अलावा ओमेगा-3 फैटी एसिड और साथ में कई मिनरल्स और विटामिन भी पाया जाता है। शरीर बनाने के लिए अक्सर डॉक्टर मछली खाने की सलाह देते हैं क्योंकि बॉडी के ग्रोथ के लिए यह बहुत फायदेमंद होता है। इसलिए आप अपने डाइट में 100 ग्राम मछली को शामिल कर सकते हैं।

दही और छाछ खाएं

दूध में कैसिइन और व्हे प्रोटीन मौजूद होता है। व्हे प्रोटीन पाचन क्रिया के लिए सबसे अच्छा होता है। व्हे प्रोटीन लगभग हर एथलीटों का मनपसंद होता है। इसके अलावा दूध से बने उत्पादों में कैल्शियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है जो आपके हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। आपको शरीर बनाने के लिए रोजाना एक गिलास दूध, दही या छाछ का सेवन करना चाहिए।

ओट्स

ओट्स कमजोर शरीर को ताकतवर बनाने में मददगार होता क्योंकि ओट्स में फाइबर, हेल्दी कार्बोहाइड्रेट, विटामिन और फोलिक एसिड जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होता है जो आपके पाचन क्रिया को तंदुरुस्त बनाने में मदद करता है। यही वजह है कि कोट्स आपके पेट के अधिकतर समस्याओं को दूर करता है। जिससे कि आप जो भी भोजन करते हैं वह आपके शरीर में लगने लगता है।

दलिया

दलिया भी ओट्स की ही तरह कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है और यह ओट्स के मुकाबले काफी सस्ता होता है। शरीर बनाने के लिए आप अपने ब्रेकफास्ट में एक कटोरी दलिया का सेवन जरूर करें। दलिया आपके शरीर के वजन को बढ़ाने में मदद करता है।

नट्स

काजू, बादाम, अखरोट जैसे ड्राई फ्रूट्स में प्रोटीन और हेल्दी फैट्स की भरपूर मात्रा मौजूद होती है। इसलिए जो लोग शरीर से पतले-दुबले और कमजोर हैं उन लोगों को इसका सेवन जरूर करना चाहिए। खासकर काजू और बादाम प्रोटीन, फाइबर और फैट से भरे होते हैं। ड्राई फ्रूट की खासियत यह है कि इसका सेवन आप कहीं भी और कभी भी कर सकते हैं।

फल और सब्जियां

फल और सब्जियां भी शरीर बनाने के लिए बेहद जरूरी फूड्स होते हैं। इनकी मदद से शरीर में विटामिन और मिनरल्स की पूर्ति होती है जिससे शरीर की इम्युनिटी बेहतर होती है और शरीर में खून की कमी भी दूर होती है। इसके अलावे शरीर में ऊर्जा की भी बढ़ोतरी होती है जिससे बॉडी को आदत मिलती है। इसलिए बीमारियों से बचाने और शरीर को मजबूत बनाने के लिए रोजाना फल और सब्जियों का सेवन करें।

अंकुरित अनाज

Sarir Kaise Banaye तो इसका एक तरीका अंकुरित अनाज भी है। अंकुरित अनाज में प्रोटीन के साथ-साथ विटामिन और मिनरल्स भी मौजूद होते हैं जो मांसपेशियों और हड्डियों को ग्रो करने और उसे मजबूत बनाने मैं मदद करते हैं। अंकुरित अनाज में आप मूंग दाल, काला चना को शामिल कर सकते हैं और इसको थोड़ा स्वादिष्ट बनाने के लिए इसमें टमाटर, प्याज, काला नमक और हरी मिर्च इत्यादि को मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं।

दाल, चावल और रोटी

शरीर बनाने के दौरान इन चीजों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। कुछ लोगों का मानना है कि दाल, चावल और रोटी मोटापा बढ़ाते है। लेकिन यह सच नहीं है अगर बात करें दाल की तो इसमें प्रोटीन की अच्छी मात्रा पाई जाती है इसके अलावा इन तीनों से कार्बोहाइड्रेट, विटामिंस और मिनरल्स की पूर्ति होती है। इसलिए शरीर बनाने और बॉडी को मजबूत करने के लिए अपने डाइट में इन्हें जरूर शामिल करें।

शरीर बनाने के लिए एक्सरसाइज

शरीर बनाने के लिए एक्सरसाइज का भी अहम योगदान होता है। एक्सरसाइज करने से मांसपेशियां बढ़ती है और वह मजबूत भी होती है साथ ही बॉडी का स्टैमिना भी बढ़ता है। एक्सरसाइज मैं आपको शरीर के सभी अंगों पर काम करना होगा तभी एक मजबूत शरीर बन पाएगा। इसके लिए आप अपने अनुसार एक रूटीन बना ले और हर दिन बॉडी के अलग-अलग पार्ट की एक्सरसाइज करें जैसे कि पुल-अप, पुश-अप, रनिंग, स्कॉट्स, क्रंचेज आदि।

शरीर बनाने के लिए करें योगा

शरीर के मसल्स को मजबूत बनाने के लिए आप योगा को भी अपने रूटीन में शामिल कर सकते हैं। योगासन करने से शरीर की मांसपेशियों मजबूत होती है। योगा की मदद से आप कंधे, बाजू, कमर, पेट, जांघ और कूल्हे की मसल्स को स्ट्रोंग बना सकते हैं। योग आपके शरीर को एक्सरसाइज की तरह ही लचीला और मजबूत बनाने का काम करती है। यहां नीचे हम आपको कुछ ऐसे योगासन बता रहे हैं जिनकी मदद से आप एक मजबूत शरीर बना पाएंगे।

  • बालासन (Child Pose)
  • नौकासन (boat pose)
  • उष्ट्रासन (camel pose)
  • उत्कटासन (Chair Pose)
  • भुजंगासन (Cobra Pose)
  • सेतुबंधासन (bridge pose)
  • सर्वांगासन (sarvangasana)
  • वीरभद्रासन-1,2 (Warrior Pose-1,2)

शरीर बनाने के घरेलू उपाय (Ghar Par Body Kaise Banaye)

शरीर बनाने के लिए आप घरेलू तरीकों को भी अपना सकते हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय बता रहे हैं जिनकी मदद से आप अपने वजन को बढ़ा सकते हैं और एक मजबूत शरीर के मालिक बन सकते है।

शरीर बनाने के घरेलू उपाय अश्वगंधा

  • दो चम्मच अश्वगंधा चूर्ण
  • एक ग्लास दूध

उपयोग करने का तरीका

एक गिलास दूध को गर्म कर ले और अब उसमें दो चम्मच अश्वगंधा चूर्ण को मिला लें फिर रात को सोने से पहले इसका सेवन कर लें।

बॉडी बनाने का घरेलू उपाय प्रोटीन शेक

  • 2 केला
  • एक ग्लास दूध
  • थोड़ी किशमिश
  • 5 बादाम
  • एक चम्मच शहद
  • एक चम्मच पीनट बटर

बनाने का तरीका

रात को छोड़कर सभी चीजों को मिक्सर मशीन में डालकर एक बना ले अब इसमें ऊपर से एक चम्मच शहद कर दे। इस प्रोटीन शेक का इस्तेमाल एक्सरसाइज करने के बाद करें।

शरीर बनाने के लिए मुनक्का का करें उपयोग

  • 20 से 25 ग्राम मुनक्का
  • एक ग्लास दूध

उपयोग करने का तरीका

मुनक्के को रात को दूध में भिगोकर रख दे और फिर अगली सुबह दूध के साथ इसे उबाल लें। अब आप मुनक्के को चबाकर खाएं और दूध को पी लें।

Sarir Kaise Banaye कुछ जरूरी टिप्स

a. शरीर बनाने के लिए आपको भरपूर पानी भी पीना होगा, खासकर अगर आप प्रोटीन डाइट ले रहे हैं और साथ में एक्सरसाइज भी कर रहे हैं तो आपके लिए शरीर को हाइड्रेट रखना काफी जरूरी होता है। इसलिए दिन भर में कम से कम 3 से 4 लीटर पानी जरूर पिएं।

b. फास्ट फूड, बाहरी खाना और ज्यादा ऑइली फूड खाने से बचें। क्योंकि इस तरह के फूड में कोई पोषक तत्व नहीं होते। इनके सेवन से आपकी पाचन शक्ति कमजोर होती है और शरीर में चर्बी भी जमा होता है जिससे मोटापा की समस्या पैदा हो सकती है। इसलिए आप ऐसे फूड का सेवन बिल्कुल भी ना करें।

c. बॉडी को फिट और मजबूत बनाने के लिए जितना हो सके तनाव और चिंता से दूर रहें। क्योंकि तनाव और चिंता आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर डालता है। यह शरीर को अंदर से खोखला बना देता है। इसलिए आप हमेशा खुश रहें और रोजाना एक अच्छी नींद लें।

d. आपके मन में जो सवाल है कि Sarir Kaise Banaye तो हम आपको बताना चाहेंगे कि इसका कोई शॉर्टकट तरीका नहीं होता। कुछ लोग बॉडी बनाने के लिए सप्लीमेंट, कैप्सूल और कई दूसरे तरीके अपनाते हैं जो कि आपके शरीर के लिए सही नहीं होता है। इससे आपके बॉडी पर साइड इफेक्ट भी देखने को मिल सकता है। इसलिए आप शरीर बनाने के लिए नेचुरल तरीके ही अपनाएं।

इन्हे भी पढ़े – मोटा होने के लिए कौन सा फल खाना चाहिए

निष्कर्ष

दोस्तों हम आशा करते हैं कि आपको यह पोस्ट Sarir Kaise Banaye पसंद आई होगी और अब आपको शरीर बनाने के तरीके मालूम हो गए होंगे। इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आप शरीर बनाने के लिए अपना एक रूटीन तैयार कर ले और उसके अनुरूप नियमित तौर पर रूटीन का पालन करें। बॉडी बनाने के लिए इन तरीकों के अलावा आप अपने अनुसार कुछ और भी तरीकों को शामिल कर सकते हैं ताकि आप अपने शरीर बनाने के लक्ष्य को जल्दी पा सके।

FAQ: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

1 दिन में बॉडी कैसे बनाएं?

दोस्तों एक ही दिन में बॉडी बनाना नामुमकिन हैं, पर 1 दिन पहले से अब बॉडी बनाने की शुरुआत जरूर कर सकते हैं।

दुबले-पतले शरीर को कैसे बनाएं?

कमजोर शरीर को ताकतवर बनाने के लिए रोजाना हेल्दी डाइट को फॉलो करें अनियमित रूप से एक्सरसाइज करें।

बॉडी बनाने के लिए क्या खाना चाहिए?

बॉडी बनाने के लिए आपके डाइट में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन, कार्बोहायड्रेट, वसा और मिनरल्स होनी चाहिए। ये पोषक तत्व बॉडी बनाने के लिए सबसे जरूरी होते हैं। इसके अलावा जल्दी बॉडी बनाने के लिए आप रोजाना एक्सरसाइज करें।

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

Leave a Comment