Six Pack Kaise Banaye: इन 7 एक्सरसाइज से बनाये तगड़ी सिक्स पैक

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

जो लोग खुदको फिट बनाना चाहते है या फिर जो फिटनेस की दुनिया में कदम रखते है उनके मन में Six Pack Kaise Banaye ये सवाल जरूर आता है और आये भी क्यों न Six Pack Abs आपके बॉडी को ज्यादा आकर्षक जो बना देता है।

Gym जाने वाले अधिकतर युवा की ख्वाहिश होती है कि वे किसी तरह Six Pack बनाने में सफल हो जाए ताकि वे भी एक आकर्षक शरीर के मालिक बन पाए। लेकिन समस्या यह है कि उन्हें Six Pack Abs Banane Ka Tarika पता नहीं होता।

Six Pack Kaise Banaye

सिक्स पैक एब्स बनाने के लिए कड़ी मेहनत, मजबूत इच्छा शक्ति और एक सही डाइट प्लान फॉलो करने की जरूरत होती है तब जाकर कोई कोई व्यक्ति Six Pack बना पाता है। तो चलिए अब जानते है Six Pack Kaise Banaye और सिक्स पैक बनाने का तरीका क्या है।

Six Pack Kaise Banaye

सिक्स पैक एब्स बनाने का सिर्फ एक ही तरीका है और वह तरीका है एक्सरसाइज क्योंकि बिना एक्सरसाइज के मदद से आप Six pack नहीं बना पाएंगे। सिक्स पैक एब्स जितना आकर्षक दिखता है उसे पाने के लिए उतनी ही कड़ी मेहनत करनी होती है।

सिक्स पैक Abdominals मसल्स का भाग होता है। लेकिन जब पेट के आसपास अधिक चर्बी जम जाती है तो Six Pack Abs दिखाई नहीं देता। यहा हम आपको पेट की चर्बी को कम करने और सिक्स पैक एब्स बनाने के कुछ बेहतरीन एक्सरसाइज बताने वाले है, जो जल्दी Six Pack Abs बनाने में मददगार साबित होंगे।

Six Pack Banane Ki Exercise

सिक्स पैक बनाने वाली एक्सरसाइज का काम आपकी पेट की चर्बी को कम करना होता है ताकि जो सिक्स पैक पेट की चर्बी के अंदर छिपे हुए हैं वह बाहर आ सके। इसलिए सिक्स पैक एब्स बनाने के लिए एक्सरसाइज महत्वपूर्ण माना जाता है, तो आइए जानते हैं सिक्स पैक बनाने वाली एक्सरसाइजेज के बारे में।

1. सीट अप (Sits Up Exercise)

Six Pack Kaise Banaye

इस एक्सरसाइज को करने के लिए आपको सबसे पहले नीचे लेटना है उसके बाद अपने दोनों हाथों को अपने सिर के पीछे रखे। अब घुटनों को थोड़ा मोड़ लें और सिर को घुटनों तक ले लाने का प्रयास करें। 

शुरुआत के दिनों में इस एक्सरसाइज को करने में थोड़ी कठिनाई होगी लेकिन ये एक्सरसाइज Six Pack बनाने के लिए असरदार मानी जाती है।

2. हैंगिंग नी रेजेज (Hanging Knee Raises)

Six Pack Kaise Banaye

Six Pack Kaise Banaye इस समस्या का समाधान है यह एक्सरसाइज। हैंगिंग नी रेजेज एक्सरसाइज पुल अप की तरह ही है, बस इसमें आपको पुल अप रॉड पे लटकते हुए अपने शरीर के बजाय पैरों के घुटने को मोड़ते हुए सीने के पास लाना होता है। 

ये एक्सरसाइज आपके एब्डॉमिनल मसल्स को मजबूत बनाती है जिससे कि पेट की चर्बी कम होती है और आपके सिक्स पैक एब्स बाहर दिखाई देने लगते है। इस एक्सरसाइज के आप कम से कम 12 से 15 रिपीटेशन के 3 सेट लगाए।

3. हैंगिंग लेग रेजेज (Hanging Leg Raises)

Six Pack Kaise Banaye

यह एक्सरसाइज भी पिछली एक्सरसाइज की तरह ही है बस इसमें आपको अपने पैरों को सामने की तरफ सीधा उठाना होता है और कुछ सेकंड तक होल्ड रखकर वापस नीचे लाना होता है।

ये एक्सरसाइज थोड़ी मुश्किल है लेकिन सिक्स पैक बनाने के लिए असरदार एक्सरसाइज है। इसके भी आप 10 से 15 रिपीटेशन के तीन सेट लगाए।

4. बेंच क्रंचेज़ (Bench Crunches)

Six Pack Kaise Banaye

इस एक्सरसाइज में आपको एक बेंच पे बैठना होता है और फिर अपने दोनों पैरों के घुटनो को मोड़कर ऊपर की तरफ रखते हुए सीने तक लाना होता है। इस एक्सरसाइज से एब्डोमिनल मसल्स जल्दी कॉन्ट्रैक्ट होते है।

यह Six Pack बनाने के लिए एक इफेक्टिव एक्सरसाइज है। इस एक्सररसाइज को रोज़ाना करने से पेट की चर्बी घटने लगती है। इसके आप 15 से 20 रिपीटेशन के 3 सेट करें।

5. रिवर्स क्रंचेज (Reverse Crunches)

Six Pack Kaise Banaye

रिवर्स क्रंच एक्सरसाइज करने के लिए किसी समतल फर्श पर पीठ के बल लेट जाएं और अपने दोनों हाथों को सीधा जमीन पर सटाये रखें। अब अपने दोनों पैरों को 90 डिग्री पर मोड़ कर और कमर को ऊपर उठाते हुए वेस्ट की तरफ लगातार पुश करने की कोशिश करें।

इस एक्सरसाइज को करते समय जितना हो सके अपने एब्डोमिनल मसल्स पर जोर देने की कोशिश करें। बैली फैट को यह एक्सरसाइज जल्दी कम करने में असरदार माना जाता है। अच्छा परिणाम पाने के लिए इस एक्सरसाइज के कम से कम 10 से 12 रिपीटेशन के 3 सेट जरूर लगाएं।

6. लाइंग लेग रेज (Lying Leg Raise)

Six Pack Kaise Banaye

सिक्स पैक बनाने के लिए लाइंग लेग रेज आसान एक्सरसाइज मानी जाती है क्योंकि इस एक्सरसाइज को आप किसी समतल जगह या बेड पर भी लेट कर कर सकते हैं। इसमें आपको अपने दोनों पैरों को 90 डिग्री के कोण पर ऊपर ले जाना होता है फिर से वापस नीचे लाना होता है।

एक्सरसाइज को करते वक्त अपने दोनों पैरों को कुछ सेकंड के लिए ऊपर होल्ड करना होता है। रोजाना इसको करने से आपकी कोर मसल मजबूत होती है जिससे कि आप के सिक्स पैक एप्स बाहर आने लगते हैं। इसके एक्सरसाइज के आप तीन सेट लगाएं और रिपीटेशन अपनी क्षमता के अनुसार रखें।

7. प्लैंक (Plank)

Six Pack Kaise Banaye

Six Pack बनाने के लिए ये भी एक प्लैंक भी अच्छी एक्सरसाइज है, लेकिन ये दिखने में जितनी आसान लगता है, उतना आसान है नहीं। प्लैंक एक्सरसाइज सीधा कोर मसल्स यानी कि Abs को Target करती है जिससे वहां की Muscles मज़बूत बनती है।

इसे करने के लिए आप सबसे पहले पुश अप की पोजीशन में आ जाएं। अब अपने हाथों को कोहनियों के बल जमीन पर रखें और जितना हो सके उतनी देर तक इसी पोजिशन में रहे। 

तो दोस्तों ये थी Six Pack Abs बनाने की कुछ असरदार एक्सरसाइज जिसे आपको अपने रूटीन में शामिल करना है। हमने आपको सिक्स पैक एब्स बनाने की एक्सरसाइज बताई। अब जल्दी से Six Pack Kaise Banaye ये आप समझ गए होंगे।

लेकिन एक और जरूरी चीज है जिसे आपको Six Pack Abs बनाने के लिए फॉलो करना होगा और वह है डाइट यानी कि आपको कैसी Diet फॉलो करनी चाहिए जिससे कि आप जल्दी Six Pack बनाने में सफल हो सके, तो आइए अब Diet के बारे में भी जान लेते है।

Six Pack Abs डाइट प्लान

  • Six Pack बनाने के लिए जितना हो सके लो फैट वाली फूड कंज्यूम करने की कोशिश करें। ज्यादा ऑयली और प्रोसैस्ड फूड का सेवन करने से बचे।
  • Six Pack Abs जल्दी लाने के लिए आपको ब्रेकफास्ट में दूध, ब्रेड, अंकुरित अनाज, दलिया या ओट्स जैसे हैल्दी और पोस्टिक चीजों का सेवन करना है।
  • एब्स बनाने के लिए आपको अधिक प्रोटिन का सेवन करना होगा जैसे कि अंडा, चिकेन, दाल, पनीर, मछली और ड्राई फ्रूट्स आदि।
  • आपको हर 3 घंटे के अंतराल में कुछ न कुछ खाना चाहिए लेकिन ध्यान रहे कि आपको एक साथ ज्यादा खाना कंज्यूम नहीं करना है। पूरे दिन में 5 से 6 बार ही खाना खाएं।
  • Six Pack Abs बनाने के दौरान आप ज्यादा से ज्यादा लिक्विड चीजों का सेवन करें जैसे में दुध, फ्रूट जूस और ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं।

तो अब आप अच्छी तरह समझ गए होंगे कि Six Pack Kaise Banaye और कौनसी Diet को फॉलो करें। सिक्स पैक एब्स बनाने में एक्सरसाइज और डाइट दोनों की अहम भूमिका होती है इसलिए आप इन दोनों को नजरअंदाज नहीं कर सकते।

ऊपर बताए गए एक्सरसाइज और डाइट प्लान को सही से फॉलो करेंगे तो आप जल्द ही Six Pack Abs बनाने में सफल हो पाएंगे।

हम आशा करते हैं कि आपको Six Pack Kaise Banaye जानकारी अच्छी लगी होगी और सिक्स पैक बनाने के तरीके आप समझ चुके होंगे। इस लेख से जुड़ी अभी भी आपके मन में कोई सवाल या विचार हो तो आप हमें Comment के माध्यम से पूछ सकते है। 

इन्हें पढ़े – मोटापा कम करने के घरेलू दवा

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल :

सिक्स पैक बनाने के लिए क्या करना पड़ता है?

सिक्स पैक के लिए आपको लो फैट डाइट फॉलो करना होता है और साथ सीट अप, रिवर्स क्रंचेज, हैंगिंग नी, रेजेज और प्लैंक जैसी एक्सरसाइज को अपने रूटीन में शामिल करना होता है।

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

Leave a Comment