मोटी जांघों को कैसे प्राप्त करें | Thai Mota Karne Ke Upay

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

दोस्तों आज के इस लेख में हम आपको Thai mota karne ke upay के बारे बताने वाले है। क्योंकि आज के समय में हर कोई सुंदर दिखना चाहता है ऐसे में अगर आपकी थाई पतली है तो ये आपकी सुंदरता और आपके आत्मविश्वास को कम कर देती है। सुंदर दिखने के लिए आपकी टांगे बहुत बड़ी भूमिका निभाती है। एक मजबूत और सही आकार के पैर आपकी सुंदरता में चार चाँद लगा देते है।

Thai Mota Karne Ke Upay

आज हर लड़का और लड़की अपनी जांघो को मोटा करना चाहते है, पतली जांघो के कारण कोई भी कपड़े आप पर अच्छे नही लगते है। पैर पतले होने के पीछे कई कारण हो सकते है जैसे डाइबिटीज, डिप्रेशन व खराब डाइट। जांघो को मोटा करने के लिए आपको अपने डाइट व लाइफस्टाइल में थोड़ा बदलाव करना होगा और साथ ही थाई को मोटा करने वाले कुछ अहम एक्सरसाइज भी करनी होगी।

आज के इस लेख में हम जांघो के पतले होने के कारण के साथ ही जांघो को मोटा करने के उपाय, डाइट और कुछ बेहतरीन थाई एक्सरसाइज के बारे में भी जानेंगे –

जांघो के पतले होने के कारण

  • अनिश्चित खान-पान
  • इंफेक्शन
  • डियबिटीज
  • हार्ट फेलियर या किडनी फेलियर जैसे क्रोनिक बीमारिया
  • मसल्स लॉस

जांघो को मोटा करने के उपाय (Thai Mota Karne Ke Upay)

जांघ हमारी बॉडी का ज्यादा मसल्स एरिया वाला पार्ट होता है। इसकी एक्सरसाइज करना थोड़ा कठिन होता है। इसलिए ज्यादातर लोग इसकी एक्सरसाइज शनिवार को करना पसंद करते है ताकि रविवार को वो आराम कर सके। नीचे हम जांघो को मोटा करने के कुछ आसान एक्सरसाइज बता रहे है जिसकी मदद से आप अपनी जांघो को मोटा कर सकते है।

जांघो को मोटा करने की एक्सरसाइज

Thai mota karne ke upay में जांघो के लिए एक्सरसाइज की भी एक अहम भूमिका होती है। क्योंकि आप एक्सरसाइज करते है तो आपके मसल्स पे प्रेसर पड़ता है जिससे आपके मसल्स ग्रो करते है। शुरुआती दिनों में जांघो की एक्सरसाइज को सप्ताह में एक बार करना उचित रहेगा।

उठक-बैठक (स्कॉट्स)

जांघो को मोटा एवं मजबूत करने के लिये स्कॉट्स एक बेहतरीन एक्सरसाइज मानी जाती है। स्कॉट्स से आपके पीछे की हैमस्ट्रिंग्स और आगे की क्वाड्रीपस ट्रैन होती है। आप शुरुआत में बिना वजन के भी स्कॉट्स कर सकते है, या इसे थोड़ा और मुश्किल बनाने के लिए आप डंबल या बारबेल की मदद से भी कर सकते है।

  • जब भी आप स्कॉट्स करे, तो ये ध्यान में रखे कि कभी नही अपने घुटने को अपने एंकल्स के सीधे में रखना और कभी भी उन्हें अंगूठे के आगे जाने मत देना।
  • पहले सीधे खड़े हो जाये और अपने पैरों को अपने कंधों की चौड़ाई से थोड़ी ज्यादा दूरी बना कर रखे। अपने घुटने को पूरी तरह सीधा न करें।
  • अगर आप डंबल का इस्तेमाल कर रहे है तो उन्हें अपने दोनों हाथों से चेस्ट के आगे पकड़कर रखे। अपने वजन का भार अपने हील्स या एड़ियों पर आने दे। वजन का भार अपने पैर के पंजों पे न आने दे।
  • अपने घुटने को मोड़ते हुए और अपने हिप्स को थोड़ा पीछे ले जाकर नीचे लाये, जैसा आप कुर्सी में बैठते समय करते है ठीक वैसा ही करना है। जब आपकी थाई फ्लोर के साथ पैरेलल हो जाए, तो उसके बाद धीरे-धीरे अपने शुरुआती पोजीशन पर आ जाएं।
  • इस एक्सरसाइज के लिए आप 8-12 रेप्स के तीन सेट लगाएं। ज्यादा मोटी और मजबूत जांघो के लिए आप इसे हफ्ते पे दो बार कर सकते है।

लंजेस (Lunges)

ये लंजेस एक्सरसाइज भी जांघो के लिए अच्छी है। इसे आप दो डंबल की मदद से कर सकते है। इस एक्सरसाइज को करते समय इन बातों का ध्यान रखे:

  • डंबल का वजन अपनी क्षमता के अनुसार ले और डंबल को दोनों हाथों में पकड़कर खड़े हो जाए।
  • एक पैर से एक बड़ा कदम आगे बढ़ाए और कदम बढ़ाते समय, अपने दूसरे पैर के घुटने को नीचे झुकाते हुए इसे जमीन के बहुत पास तक ले जाएं।
  • अब धीरे-धीरे उठकर अपने शुरुआती पोजीशन पर आ जाएं, उसके अपने दूसरे पैर को आगे बढ़ाकर ठीक उसी प्रकार रिपीट करें।
  • इस एक्सरसाइज को करने के लिए 8-12 रेप्स के तीन सेट लगाएं। आप चाहे तो इस एक्सरसाइज को हफ्ते में दो बार भी कर सकते है।

लेग प्रेसेस (Leg Presses)

Thai mota karne ke upay यह वर्कआउट काफी असरदार माना जाता है। इसे करने के लिए आपको लेग प्रेस मशीन की जरूरत पड़ेगी। आप चाहे तो जिम भी जॉइन कर सकते है।

लेग प्रेस मशीन में आप अपनी क्षमता के अनुसार वजन को रख सकते है। 

Thai Mota Karne Ke Upay

  • पहले लेग प्रेस मशीन पे लेट जाएं और अपने पैरो की फुटपैड के ठीक नीच रखे। आपके घुटने मुड़े होने चाहिए। अच्छा होगा आप बैलेंस बनाने के लिए हैंड ग्रिप को पकड़ ले।
  • अब अपने पैरों से फूटपैड पर धीरे-धीरे जोर लगाएं और मशीन को ऊपर जाने दे। मशीन के वजन का भार अपने पैरों पर महसूस होने दे।
  • उसके बाद अपने घुटने को मोड़कर धीरे-धीरे वजन को नीचे ले आएं। इसके आप 8-12 रेप्स के तीन सेट लगाएं और कोशिश करे कि प्रत्येक सेट में वजन को थोड़ा बढ़ाते जाएं।

Glutes Bridges

इस एक्सरसाइज की मदद से आप अपने ग्लूट्स मसल्स को ट्रेन कर सकते है। इस एक्सरसाइज को आप अपने घर पे भी आराम से कर सकते है।

  • इसे करने के लिए सबसे पहले जमीन पर सीधा लेट जाएं और अपने पैरों को अपनी शोल्डर के अनुसार खोले।
  • जब आप डंबल प्लेट को ऊपर की तरफ उठाएंगे तो अपने पीठ और ग्लूट्स को सीधा रखें।
  • शुरुआत में आप वेट प्लेट्स का इस्तेमाल न करें। कुछ दिनों के बाद आप अपनी क्षमता के अनुसार प्लेट्स का इस्तेमाल कर सकते है।
  • इस एक्सरसाइज को करने के लिए 12-15 रेप्स के तीन सेट लगाएं।

इन्हें भी पढ़े :-

निष्कर्ष (Conclusion) :- आज के इस लेख में हमने आपको Thai mota karne ke upay के बारे में बताया। इन एक्सरसाइज की मदद से आप एक अच्छी और मोटी जांघों को प्राप्त करें।

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

Leave a Comment