Vajan Badhane Ke Nuskhe | जल्दी वजन बढ़ाने में मदद करेंगे ये तरीके

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

दोस्तों आज के इस लेख हम आपको Vajan badhane ke nuskhe बताने जा रहे है। वर्तमान समय में जहाँ वजन ज्यादा होना किसी के लिए समस्या बनी रहती है ठीक उसी तरह वजन का कम होना भी कुछ लोगो के लिए बहुत बड़ी समस्या बनी रहती है तो आज हम आपको कुछ वजन बढ़ाने के नुस्खे बताने वाले है। इन तरीको के मदद से कुछ ही महीनों में आपके शरीर के वजन में परिवर्तन दिखने लगेगा।

वजन बढ़ाने के उपाय (Vajan Badhane Ke Nuskhe)

वजन बढ़ाने के लिए जो सबसे जरूरी चीज होती है वह होता है आपका डाइट क्योंकि सही डाइट प्लान फॉलो करके ही आप अपने वजन को बढ़ा सकते हैं। इसके लिए रोजाना अपने डाइट में हाई कैलोरी वाली चीजों को शामिल करें ताकि आपका वजन तेजी से बढ़ पाएं। कई बार हमारे शरीर को जितनी कैलोरी की जरूरत होती है हम उससे कम कैलोरी ही ले पाते है। जिसके कारण हमारा वजन नही बढ़ पाता। आपको रोजाना अपनी शरीर की जरूरत से थोड़ा ज्यादा कैलोरी लेना होगा तब जाकर आपका वजन बढ़ना शुरू होगा। यहा हम आपको कुछ ऐसे घरेलू चिजो के बारे में बताएंगे, जिनका सेवन करके आप अपने वजन को बढ़ा सकते है।

Vajan badhane ke nuskhe

कम वजन होने का क्या मतलब होता है ? (What is Under Weight)

एक स्वस्थ और फिट बॉडी होने के कुछ पैमाने होते है जैसी की स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार अगर आपका बॉडी मांस इंडेक्स (बीएमआई) 18.5 से कम है तो इसे सामान्य से कम वजन माना जाता है अर्थात इसे अंडर वेट कहा जाता है। यह स्थिति सेहत के लिए नुकसानदायक माना जाता है।

वजन कम होने के कारण

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक आपके शरीर का वजन कम होने के कई कारण हो सकते है। जैसे कि:-

● जीन की समस्या – अगर आपके माता-पिता दुबले-पतले है तो कई हद तक आप भी दुबले-पतले हो सकते है।

● पोषण की कमी – अगर आपके शरीर को सही मात्रा में पोषण नही मिलता तो आपके बॉडी के हड्डियों और मांसपेशियों का विकास रुक जाता है।

● अनिश्चित खान-पान का होना – समय में भोजन का सेवन नही करने से भी आपके शरीर में इसका दुष्परिणाम देखने को मिलता है।

● अपर्याप्त नींद लेना – कम नींद लेने से भी आपके स्वास्थ्य में इसका असर देखने को मिलता है इसीलिए कम-से-कम 7 घंटे की नींद लेना आपके लिए जरूरी है।

● शरीरिक गतिविधि न करना – शरीरिक गतिविधियों का न करना जैसे कि exercise और योगा, क्योंकि इनको करने से ही आपके मांसपेशियों में खिंचाव महसूस होता है जिसके कारण आपके मांसपेशियों का विकास होता है।

तो ये कुछ कारण है जिनकी वजह से हमारे शरीर का वजन नही बढ़ता लेकिन आप घबराए नही क्योंकि आज मैं आपको कुछ ऐसे Vajan badhane ke nuskhe बताने वाले है, जिसकी मदद से आप अपने शरीर का वजन तेजी से बढ़ा सकते है।

जल्दी वजन बढ़ाने के उपाय (Vajan Badhane Ke Nuskhe)

1. केला

जल्दी वजन बढ़ाने के लिए केले का सेवन करना बहुत ही लाभदायक माना जाता है क्योंकि केले में भरपूर मात्रा में कैलोरी होती है जो ना सिर्फ शरीर को एनर्जी देती है बल्कि वजन बढ़ाने में भी मदद करती है। इसे आप दूध के साथ खा सकते है या फिर केले का शेक बनाकर भी पी सकते है।

2. किशमिश

रोजाना किशमिश का सेवन करने से वजन तेजी से बढ़ता है। आप चाहे तो इसे रातभर चने के साथ भीगो दे और सुबह इसे खा ले। ऐसा करने से भी आपका वजन बढ़ेगा।

3. पीनट बटर

पीनट बटर मूंगफली से बनाया जाता है जिसमें हाई कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट भरपूर मात्रा में होते है। आप चाहे तो इसे ब्राउन ब्रेड के साथ खा सकते है या फिर इसे रोटी के साथ भी खा सकते है।

4. आलू

वजन जल्दी बढ़ाने के लिए आलू को नियमित रूप से इसका सेवन करें क्योंकि आलू में कार्बोहाइड्रेट ओर कॉम्प्लेक्स सुगर की मात्रा पाया जाता है। आप इसे उबालकर खा सकते है।

5. घी

घी में saturated fats और कैलोरी की अच्छी मात्रा पायी जाती है जो आपके वजन को बढ़ाने में मदद करती है। आप इसे रोटी में लगाकर खा सकते है या फिर इसे अपने खाने में मिलाकर भी इसका सेवन कर सकते है।

6. अंडा

अंडे में प्रोटीन और फैट दोनों पाए जाते है अगर आप अंडे को उबालकर रोजाना इसका सेवन करते है तो आपका वजन जरूर बढ़ेगा। लेकिन याद रखे अंडे को कच्चा न खाए।

7. बादाम

बादाम भी शरीर का वजन बढ़ाने में मदद करता है। आप 3 से 5 बादाम रातभर पानी में भिगोकर रख दे और सुनह इसका सेवन दूध के साथ करे। रोजाना ऐसा करने से आपके शरीर में असर दिखेगा।

8. खजूर

Vajan badhane ke nuskhe में खजूर भी एक असरदार नुस्खा है। अगर आप एक ग्लास दूध के साथ 3 से 4 खजूर लेते है तो इससे भी आपके शरीर वजन बढ़ता है।

9. सोयाबीन

सोयाबीन प्रोटीन का एक उत्तम स्रोत माना जाता है। शाकाहारी लोगो के लिए सोयाबीन एक मांस जितना प्रोटीन प्रदान करता है। आप इसका सेवन रोजाना सीमित मात्रा में कर सकते है।

10. चिकेन

शरीर का वजन और मांसपेशियों को बढ़ाने में चिकेन काफी कारगार साबित होता है। चिकेन में प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट अच्छी मात्रा में होता है। अगर आप चिकेन को उबालकर खाते है तो इससे आपका वजन तेजी से बढ़ेगा।

11. Exercise

अगर आप रोजाना एक्सरसाइज करते है तो इससे आपके मांसपेशियों के खिंचाव होता है जिससे आपके मसल्स बढ़ते है।

12. पर्याप्त नींद

पर्याप्त मात्रा में नींद लेने से शरीर का वजन बढ़ता है लेकिन कई लोग इसे मजाक में लेते है लेकिन ये सच है। अगर आप 7 से 8 घण्टे की नींद लेते है तो इससे आपके शरीर को आराम मिलेगा तो आप जो खाना खायेंगे वो आपके शरीर ले लगेगा।

इन्हें भी पढ़े:- बिना जिम के घर पर बॉडी बनाये

इन Vajan badhane ne nuskhe की मदद से आप अपने शरीर का वजन बढ़ा सकते है लेकिन एक बात का ध्यान रखें वजन बढ़ाना या कम करना ये आसान काम नही होता इसमें आपको खुदपे ऊपर संयम रखने की जरूरत है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

दुबला पतला शरीर को मोटा कैसे बनाएं?

दुबले पतले शरीर को मोटा करने के लिए आप अपने डाइट में हाई कैलोरी वाले चिजो को शामिल करें। आप केला, दूध, उबले आलू, ड्राई फ्रूट्स, ख़जूर जैसी चिजो को अपनी डाइट में शामिल करें, ये आपके वजन को बढ़ाने में मदद करेंगे।

जल्दी मोटे होने के लिए क्या करें?

जल्दी मोटा होने के लिए आपको अपनी डाइट और एक्सरसाइज दोनों पे ध्यान देना होगा। डाइट में आप केला और दूध का शेक बना के पी सकते है इसके आँवले किशमिश, खजूर और उबले आलू को अपनी डाइट में शामिल कर सकते है।

तेजी से वजन बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए?

तेजी से वजन बढ़ाने के आपको ज्यादा से ज्यादा कैलोरी लेनी होगी, इसके लिए आपको डाइट में हाई कैलोरी डाइट लेने होगी। इसके लिए अपने डाइट में फूल क्रीम वाली दूध, उबले आलू, चावल, सकरकन्द, दही और केला को शामिल करें।

सबसे ज्यादा वजन बढ़ाने वाला खाना क्या है?

प्रोटिन वाली स्मूदी वजन को जल्दी बढ़ाती है। इसके अलावे उबले आलू, सकरकन्द, केला, दूध, दही, सूखे मेवे, चावल, साबुत अनाज ये सब वजन को बढ़ाने में मदद करती है।

आज के इस लेख में अपने आपको Vajan badhane ke nuskhe इसके बारे में बताया। हम आशा करते है कि आपको ये जानकारी अच्छी लगी होगी। अगर आपको ये लेख पसंद आया हो, तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें।

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

Leave a Comment