1600 Meter Workout Chart in Hindi | 1600 मीटर 5 मिनट में करें पूरा

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

जो लोग सेना में जाना चाहते है खासकर इंडियन आर्मी की भर्ती में तो दौड़ उनके लिए सबसे बड़ा पड़ाव होता है क्योंकि में ही ज्यादा युवा छटते है। जिनका सपना आर्मी में जाने का उन्हें सबसे पहले अपने दौड़ को ठीक करना होगा। इसलिए आज की लेख में हम आपको 1600 Meter Workout Chart in Hindi बताने वाले है। को 1600 meter दौड़ में आपका कम से कम टाइमिंग पांच मिनट से कम होना बहुत जरुरी है। आपको हम 1600 मीटर के लिए पूरा टाइम टेबल बताएंगे जिसको अगर आप एक महीने फॉलो करेंगे तो आपको बेहतरीन परिणाम देखने को मिलेंगे।

1600 Meter Workout Chart in Hindi

दौड़ के मैदान दो चीजें ज्यादा महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है, पहला है आप स्टेमिना और दूसरा है आपके पैरी की रफ्तार ये दो चीजों पे ज्यादा मेहनत करनी की जरूरत है। यहाँ हम जो तरीके बताने वाले है वो ज्यादातर एथलीट अपनी Running को बेहतर बनाने के लिए अपनाते है। आपको बस इन तरीकों को कुछ दो से 3 महीने तक फॉलो करना है फिर आप 1600 Meter की दौड़ आसानी से निकाल लेंगे।

1600 Meter Workout Chart in Hindi

इस Workout Chart में हम आपको पूरे सप्ताह का Schedule बताएंगे हर दिन अलग-अलग Workout प्लान होगा जिसमें की Monday से लेकर Saturday तक का Meter Workout Chart होगा। सप्ताह का एक दिन यानी कि Sunday को आपको रेस्ट करना है लेकिन एक बात का ध्यान रखें कि दौड़ लगाने से पहले कुछ मिनट तक स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज जरूर करें। आइए अब जानते है कि Monday को आप क्या करना होगा।

Monday 1600 Meter Workout

2 kmNormal Running
100 Meter6 Sprint
10 Push-up3 Set

सप्ताह का पहला दिन यानी कि Monday को आपको 1600/mtr की नॉर्मल रनिंग करनी है और रनिंग करने के बाद आप 100/mtr की 6 स्प्रिंट मारनी है। स्प्रिंट में आपको सबसे तेज दौड़ना होता है। स्प्रिंट मारने के बाद में आप 10 पुशअप के तीन सेट लगाएं इससे आपका स्टैमिना और छाती दोनों में सुधार होगा। 

Tuesday 1600 Meter Workout Chart in Hindi

1600 MeterNormal Running
200 Meter6 Sprint
15 Push-up3 Set

दूसरे दिन Tuesday को आपको 1600 meter की नॉर्मल दौड़ लगानी है फिर 200 Meter की 6 स्प्रिंट मारनी है। अब 15 पुशअप के तीन सेट लगानी है।

Wednesday 1600 Meter Workout Chart

5 kmNormal Running
20 Push-up3 Set

तीसरे दिन आपको 5 किलोमीटर की एक लंबी रनिंग करनी है इससे आपके स्टैमिना में काफी सुधार होगा। दौड़ पूरा करने के बाद 20 पुशअप के तीन सेट लगानी है।

Thursday 1600 Meter Workout

1600 MeterNormal Running
25 Push-up3 Set

चौथे दिन गुरुवार को आपको अपने कमर में रस्सी की मदद से एक छोटा टैर बांधना है और 1600 मीटर की दौड़ लगानी है। आपको ज्यादा तेज दौड़ने की कोशिश नहीं करनी नॉर्मल दौड़ लगानी है। दौड़ के बाद आप 25 पुशअप के तीन सेट लगाए।

Friday 1600 Meter Workout Chart in Hindi

1600 MeterNormal Running
400 Meter4 Sprint
30 Push-up3 Set

अब Friday को आपको 1600 मीटर की नार्मल रनिंग करनी है और फिर 400 मीटर की 4 स्प्रिंट दौड़ लगानी है। स्प्रिंट के बाद आप 30 पुशअप के तीन सेट लगाए। 

Saturday 1600 Meter Workout Chart

1600 MeterTimer Running
800 Meter2 Sprint
30 Push-up3 Set

इस दिन आपको 5 मिनट टाइमर लगाकर 1600 Meter की रनिंग करनी। शुरुआत में अगर 5 मिनट में 1600 मीटर पूरा नही होता तो आपको परेशान होने की कोई जरुरत नही है। अगर आप 6 मिनट के ही 1600 मीटर पूरा कर लेते है तो समझ जाइये की आपकी मेहनत सफल हो रही है। 1600 मीटर दौड़ पूरा करने के बाद अब आपको 800 मीटर की 2 स्प्रिंट लगानी है। इससे आपकी रफ़्तार तेज होगी और आखिर में आप 30 पुशअप के 3 सेट लगाए।

Sunday Rest

इस दिन आपको अपने बॉडी को रेस्ट देना है क्योंकि जितना जरूरी वर्कआउट करने होता है उतना ही जरूरी शरीर को आराम भी देना होता है। इसलिए इस दिन आप रेस्ट करें और रात को सोने से पहले अपने दोनों पैरों के तलवे पे हल्का गर्म सरसो तेल से मालिश करें ऐसा करने से आपके पैरों को आराम मिलेगा। अगले दिन Monday से आपको वही रूल फॉलो करना है।

लगभग दो से तीन महीनों तक अगर आप यही रूल फ़ॉलो करते है तो आपको बहुत अच्छा रिजल्ट देखने को मिलेगा। यहाँ हमने आपको 1600 Meter Workout Chart in Hindi के बारे में बताया है लेकिन एक बात का ध्यान रखे कि ये सब आपकी मेहनत पर निर्भर करता है आपकी मेहनत ही आपको सफलता दिलाएगी। इसलिए इन तरीकों को आप पूरी शिद्दत से फॉलो करें।

खाली पेट भीगे चने खाने के फायदे

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल:

1600 मीटर की दौड़ कितने मिनट की होती है?

अगर बात करे इंडियन आर्मी की तो रैली भर्ती में सबसे पहले अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता यानी कि दौड़ के लिए बुलाया जाता है। इसमें उम्मीदवारों को 1600 मीटर की दौड़ महज 5 मिनट 30 सेकेंड में पूरी करनी होती है। अगर आप इस दौड़ को 5 मिनट में ही पूरा करते है तो आपको बेहतर अंक दिए जाते है।

दौड़ते समय सांस फूलती है तो क्या करें?

दौड़ते समय सांस फूलती है तो आप स्किपिंग(रस्सी कूदना) और पुशअप करें। ऐसा करने से आपकी सांस फूलने की समस्या काफी हद तक दूर हो सकती है। रनिंग करते समय सांस ज्यादा फूलती है तो आप बीच-बीच में कुछ सेकंड की ब्रेक लेकर दौड़े। ब्रेक लेकर दौड़ने से आपकी सांस कम फूलेगी।

दौड़ते समय नाक या मुंह से सांस लेनी चाहिए?

रनिंग करते समय सांस हमेशा नाक से ही लेनी चाहिए क्योंकि अगर आप मुंह से सांस लेते है तो ज्यादा दौड़ने से आपके मुंह से ब्लड भी आ सकता है। इसलिए नाक से सांस लेना सही माना जाता है।

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

Leave a Comment