मसल्स बनाने के लिए क्या खाये | जाने मसल्स बनाने के लिए क्या खाना चाहिए

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

अगर आप पतले-दुबले है और आप अपने बॉडी में मसल्स को बढ़ाना चाहते है लेकिन आपको समझ में नहीं आ रहा है कि मसल्स बनाने के लिए क्या खाये तो आज का यह लेख बिल्कुल आपके लिए है। इस लेख में हम आपको मसल्स बनाने के लिए क्या खाना चाहिए साथ ही मसल्स बनाने की एक्सरसाइज के बारे में भी बात करेंगे।

मसल्स बनाने के लिए क्या खाये

कुछ लोग मसल्स बनाने के लिए घर पर रहकर एक्सरसाइज करते है तो कुछ जिम में मेहनत करते है लेकिन फिर भी वो मसल्स नहीं बना पाते। मसल्स न बना पाने का एक बड़ा कारण यह होता है कि वे डाइट को फॉलो नहीं कर पाते। उन्हें पता ही नहीं होता कि मसल्स बनाने के लिए क्या करना चाहिए, इसलिए यहा हम आपको कुछ ऐसे तरीके और डाइट के बारे में बताने जा रहे है जो आपके मसल्स बनाने के लक्ष्य को पाने में आपकी मदद करेंगे।

मसल्स कमजोर होने के कारण

मसल्स कमजोर होने के कई कारण होते है आमतौर पर एक्सरसाइज की कमी, मांसपेशियों में चोट, एजिंग के कारण या फिर महिलाओं में गर्भावस्था के कारण भी होती है। इसके अलावा मसल्स का कमजोर होना डाइबिटीज या दिल संबंधित परेशानी, मल्टीपल स्केलेरोसिस, डिप्रेशन के कारण भी हो सकता है। इसलिए मसल्स बनाने के लिए एक्सरसाइज और डाइट दोनों में बैलेंस बनाना बहुत जरूरी होता है।

मसल्स बनाने के लिए क्या खाये

मसल्स बनाने के लिए प्रोटिन की अहम भूमिका होती है इसलिए आप ऐसी चीजों का सेवन करे जो कि प्रोटीन से भरे हों ताकि आपके बॉडी का मसल्स जल्दी ग्रो कर सके। यहाँ हम कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताने जा रहे है जो आपके प्रोटिन की कमी को पूरा करेंगे। 

इन फूड्स की एक खास बात यह भी है कि ये आपको बड़ी आसानी से और कुछ ही पैसों में मिल जाएगा। आइए अब जानते है वह कौन से फूड्स है जिसकी मदद से आप लीन मसल्स यानी कि बिना फैट वाले मसल्स बना सकते हैं। 

1. चिकेन

जो पतले-दुबले है और अपने बॉडी में जल्दी मसल्स को बढ़ाना चाहते है लेकिन उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि मसल्स बनाने के लिए क्या खाये तो चिकेन मसल्स बनाने के लिए एक बेहतरीन सुपरफूड माना जाता है। 

चिकेन प्रोटीन से भरपूर होता है जो बॉडी के मसल्स टिश्यू को रिपेयर करता है। चिकेन में पाए जाने वाला विटामिन, बी60, जिंक और आयरन जैसे पोषक तत्वों से बॉडी के मसल्स को ग्रो करने में बहुत मदद मिलती है।

बॉडी बॉडीबिल्डिंग और मसल गेनिंग के लिए रोजाना 100 ग्राम चिकन ब्रेस्ट को को बॉईल करके खा सकते है। थोड़ा टेस्ट बढ़ाने के लिए आप इसमें चिल्ली सॉस या फिर अदरक-लहसुन का पेस्ट भी मिला सकते है।

2. अंडा

अगर आप चिकेन नहीं खा सकते तो मसल्स बिल्डिंग के लिए रोजाना 3 से 4 अंडे का सेवन जरूर करें। अंडे में फैट और प्रोटीन दोनों मौजूद होता है इसमें आपको बी 12, बी 6 और थियामिन जैसे विटामिन भी मिलते हैं साथ ही इसमें ल्यूसीन भी होता है जो कि एक प्रकार का अमीनो एसिड है और ये मांसपेशियों के निर्माण में मददगार है।

आप 3 से 4 अंडे को बॉईल करके करके रोज सुबह नाश्ते में खाए। इसमें आपको एक बात का ध्यान रखना है कि आप सिर्फ एक अंडे को पूरा पीले भाग के साथ खाएं और बाकी अंडे से पीले भाग को निकालकर केवल सफेद हिस्से को खाएं।

3. मछली

मछली भी प्रोटिन का अच्छा स्रोत है खासतौर पर सैमन मछली मसल्स बनाने के लिए सबसे बेहतर माना जाता है। सैमन मछली बॉडी फैट को कम करती है और मसल्स को बनाती है। इसमें ओमेगा 3, ईपीए, डीएचए, विटामिन B और अच्छी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है।

इसमें कई और भी पोषक तत्व जैसे कि मैग्नीशियम, सिलीनीअम, आयरन और कै‌ल्‍शियम मौजूद होता है जो की मसल्स को बनाने का काम करते है। आपको ग्रील्ड सैमन सलाद और हरी सब्जियों के साथ सप्ताह में दो बार सेवन करना चाहिए। 

4. सोयाबीन

अगर आप शाकाहारी है और आपको समझ में नहीं आ रहा है कि मसल्स बनाने के लिए क्या खाये तो आपके लिए सोयाबीन मसल्स बनाने का एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। आधा कप सोयाबीन में लगभग 16 ग्राम प्रोटीन होता है। साथ ही इसमें फैट, विटामिन, मिनरल्स और फोस्फोरस होता है। 

इसके अलावा इसमें विटामिन के और आयरन होता है। खास बात ये है कि अगर आप मीट नहीं खाते हैं, तो ये आपके लिए परफेक्ट है। क्योंकि इसमें लगभग 9 अमीनो एसिड्स हैं जो कि मसल्स बिल्डिंग में मददगार साबित होते है।

5. मूंगफली

मूंगफली प्रोटीन की भरपूर होता है, साथ ही इसमें अनसैचुरेटेड फैट्स भी मौजूद होता है। इसमें कैलोरी की एक अच्छी मात्रा होती है जो आपके भूख को कंट्रोल करने में मदद करती है।

अगर आपको लीन मसल्स बनाने चाहते हैं तो आप मूंगफली का सेवन जरूर करें। मूंगफली को आप कई प्रकार से खा सकते हैं, जैसे कि भिगो कर, भून कर या फिर इसे ऐसे ही कच्चा खा सकते है।

6. पनीर

पनीर बॉडी के लिए कई प्रकार से फायदेमंद होता है क्योंकि ये प्रोटीन से भरपूर है जो कि शरीर को एनर्जी देने के साथ मसल्स बिल्डिंग में भी मददगार होता है। ये आपके डाइजेस्टिव एंजाइम्स को भी बूस्ट करता है। पनीर में हाई कैलोरी होने के कारण ये मसल्स को तेजी से बिल्ड करता है।

7. दाल

दाल इंडियन डिश में काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है इसकी खासियत है कि दाल का सेवन आप हर मौसम में कर सकते हैं। दाल शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें प्रोटीन की अच्छी मात्रा मौजूद होती हैं। एक कप दाल में आपको लभभग 8 ग्राम से 12 ग्राम तक प्रोटीन मिल जाता है। इसलिए बॉडी में मसल्स को बढ़ाने के लिए आप दाल का सेवन जरूर करें।

8. बादाम

बॉडी बिल्डिंग और मसल्स बनाने के लिए बादाम एक हेल्दी फूड माना जाता हैं। प्रोटीन, विटामिन ई और फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है जो मसल्स बिल्डिंग के लिए बहुत फायदेमंद है।

बादाम में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर को वर्कआउट के बाद जल्दी रिकवर करता है साथ ही ये बॉडी में एनर्जी लेवल को भी बढ़ाता है। हाई कॉलेस्ट्रॉल के रिस्क को भी बादाम की मदद से घटाया जा सकता है। 

दिल की बीमारियों से बचने के लिए भी बादाम का सेवन फायदेमंद माना जाता है। रोजाना कुछ मात्रा में बादाम का सेवन करना बॉडी के लिए काफी लाभकारी होगा।

9. आलसी का बीज

अलसी के बीज में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर के मोटापा कम करने और मसल्स बनाने के लिए उपयोगी हैं। इसमें ओमेगा 3 की अच्छी मात्रा पाई जाता है।

इसमें फाइबर की भी मात्रा अधिक होती है। जो कि शरीर के एनर्जी लेवल को बढ़ाता है साथ ही स्टेमिना बढ़ाने में भी मदद करता है। आप दही या दूध में एक चम्मच अलसी के बीज को मिलाकर रात में सोने से पहले पी लें। 

10. अंकुरित चने और हरा मूंग

रोज सुबह अंकुरित चना और हरा मूंग का सेवन करना मसल बिल्डिंग के लिए फायदेमंद होता है। ये प्रोटीन से भरपूर होने के कारण आपके मांसपेशियों को बनाने के लिए अच्छा विकल्प है। रोजाना आप काला चना और हरा मूंग को भिगोकर रख लें और फिर इसे अंकुरित कर लें और रोजाना खाली पेट इसका सेवन करें। 

बाइसेप्स बनाने के उपाय

निष्कर्ष(Conclusion): इस लेख में हमने आपको मसल्स बनाने के लिए क्या खाये इसके बारे में बताया। आप इस फूड्स को अपने डाइट में शामिल करते है तो आप अपने मसल्स जल्दी ग्रो कर पाएंगे। हम आशा करते है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल:

शरीर में मसल्स बनाने के लिए क्या खाना चाहिए?

मसल्स बनाने के लिए हाई प्रोटिन वाली चीजों को खाना चाहिए ताकि आपके बॉडी के मसल्स जल्दी ग्रो कर सके। इसके लिए आप चिकेन, अंडा, पनीर, मूंगफली, सोयाबीन और बादाम जैसी चीजों को अपने डाइट में शामिल कर सकते है।

बॉडी बनाने के लिए सुबह क्या खाना चाहिए?

अगर आप ये सोच रहे है कि बॉडी बिल्डिंग और मसल्स बनाने के लिए क्या खाये तो आप सुबह नाश्ते में हाई प्रोटिन वाली चीज जैसे कि अंडा, ओट्स, स्मूदी, पीनट बटर को शामिल कर सकते है।

मसल ग्रोथ करने के लिए क्या करना चाहिए?

मसल को ग्रो करने के लिए प्रोटिन की जरूरत होती है। इसलिए आप हाई प्रोटिन डाइट ले। प्रोटीन लेने से बॉडी के मसल्स टिश्यूज को रिपेयर करने और नए मसल्स टिश्यूज को बनाने में काफी मदद मिलती है। हेल्दी डाइट के साथ आप रोजाना एक्सरसाइज भी करें।

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

Leave a Comment