पेट की चर्बी कम करने के बेहतरीन उपाय | Belly Fat Kaise Kam Kare

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

दोस्तों आज के इस लेख में हम आपको Belly Fat Kaise Kam Kare इसके बारे में बताने वाले हैं। अगर फैट की बात करें तो सबसे पहले यह हमारे पेट और कमर पर ही जमना शुरू होती है। अगर पेट की चर्बी जरूरत से ज्यादा बढ़ जाए तो यह चिंता का विषय है। क्योंकि यह सिर्फ दिखने में खराब नहीं लगता बल्कि इसके कारण कई बीमारियां हो सकती है। अगर आप भी अपनी पेट की बढ़ती हुई चर्बी से परेशान है तो आज के इस लेख में हम आपको उन तरीकों के बारे में बताने वाले हैं जिनकी मदद से आप अपने पेट की चर्बी को आसानी से कम कर सकते हैं। लेकिन इन तरीकों का फायदा तभी होगा जब आप इसे नियमित रूप से करेंगे।

पेट की चर्बी कम करने के तरीकों के बारे में बताने से पहले हम आपको यह बता दे कि किन कारणों की वजह से पेट की चर्बी बढ़ती है तो चलिए उन कारणों को पहले जान लेते हैं-

पेट पर चर्बी जमा होने के कारण (Causes of Belly Fat)

Belly Fat Kaise Kam Kare

थोड़ा बहुत बेली फैट का बढ़ना सामान्य माना जाता है लेकिन अगर यह जरूरत से ज्यादा बढ़ने लगे तो कई बीमारियों को न्योता दे सकता है। यहां हम आपको पेट पर चर्बी बढ़ने के कुछ कारण बता रहे हैं जिसके कारण अक्सर पेट की चर्बी बढ़ने लगती है

1.अनुवांशिक :- मोटापा या पेट पर चर्बी का बढ़ना अनुवांशिक तौर पर भी बढ़ती है। वैज्ञानिक शोध के अनुसार बॉडी में कुछ फैट सेल अनुवांशिक तौर पर विकसित होते हैं। अगर किसी के माता-पिता इस समस्या से ग्रसित है तो उसके आने वाले पीढ़ी में भी या समस्या होने की आशंका होती है।

2.गलत खान-खान :- अक्सर हम समय की बचत करने लिए ऑयली चीजे और फ़ास्ट फ़ूड का सेवन कर लेते है। जिसके कारण धीरे-धीरे हमारे शरीर चर्बी जमा होने लगती है। अधिक तेल वाली चीजें और फ़ास्ट फूड सेहत के हेल्दी नही माना जाता है।

3.ज्यादा देर बैठकर काम करना :- अगर आप ऑफिस या अपने घर पर ज्यादा समय तक बैठे रहते है। एक्सरसाइज या कसरत करने के बजाय टीवी देखना या कंप्यूटर के सामने बैठकर समय बिताना ज्यादा पसंद करते है तो इसके कारण आपके शरीर में चर्बी का स्तर धीरे-धीरे बढ़ने लगता है।

4.हार्मोन में बदलाव :- हार्मोन में बदलाव अधिकतर महिलाओं में देखने को मिलता है। जब वह अपने जीवन के मध्य पड़ाव यानी 40 के आस-पास पंहुचती है तो शरीर के वजन के मुकाबले चर्बी का स्तर बढ़ने लगता है। फिर मेनपॉज यानी रजोनिवृत्ति के समय एस्ट्रोजन हार्मोन का स्तर कम और एंड्रोजन हार्मोन का स्तर ज्यादा हो जाता है। यही वजह है कि कमर के आसपास की चर्बी बढ़ने लगती है।

5.तनाव :- तनाव एक ऐसी समस्या है जो कई बीमारियों को आमंत्रित करती है। शरीर में चर्बी का जमना भी उन्हीं में से एक है। तनाव की वजह से ब्लड में कोर्टिसोल हार्मोन बढ़ जाता है। कोर्टिसोल बॉडी में वसा के स्तर को बढ़ा सकता है, जिसके कारण वसा कोशिकाएं बड़ी हो सकती है।  इस स्थिति में चर्बी अधिकतर पेट के आसपास ही बढ़ती है।

पेट की चर्बी कैसे घटाएं (How to Reduce Belly Fat)

Belly Fat Kaise Kam Kare

पेट की चर्बी ज्यादा बढ़ जाने के कारण लोग अपनी पसंद के कपड़े भी नहीं पहन पाते कई बार तो लोगों के सामने बैठने में भी उन्हें शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। क्योंकि उनके पेट की चर्बी कपड़ों से साफ नजर आती है और वह इस बात से हमेशा परेशान रहते हैं कि अपने पेट की चर्बी को कैसे घटाएं। पेट की चर्बी को कम करने के मुख्यतः दो उपाय होते हैं। पहला अपने डाइट में बदलाव करना और दूसरा एक्सरसाइज या वर्कआउट करना इन दो तरीकों के मदद से आप अपने पेट की चर्बी को कम कर सकते हैं।

Belly Fat Kaise Kam Kare Exercise

यहां हम आपको पेट की चर्बी कम करने के कुछ ऐसे एक्सरसाइज के बारे में बता रहे हैं जिन्हें अगर आप नियमित रूप से करते हैं तो आप अपने पेट की चर्बी को काफी हद तक कम कर सकते हैं।

दौड़ना (Running)

  • रोज सुबह 10 से 15 मिनट की रनिंग करें रनिंग करने से आपका हृदय भी अच्छे से काम करेगा और साथ ही ये आपके कैलोरी को भी बर्न करता है। जिससे आप की चर्बी धीरे-धीरे कम होने लगती है। शुरुआत में ज्यादा तेज दौड़ने की कोशिश ना करें धीरे-धीरे दौड़ने की कोशिश करें जैसे-जैसे आप का स्टेमिना बढ़ता जाएगा वैसे वैसे आप अपने रनिंग को बढ़ा सकते हैं।

रस्सी कूदना (Skipping)

  • रस्सी कूदने से आपके पूरे बॉडी की एक्सरसाइज होती है साथ ही इससे शरीर की कैलोरी बहुत तेजी से बर्न होती है। रोजाना आप घर के छत पर या आंगन में 10 मिनट तक स्कीपिंग करने की कोशिश करें। यह आपके शरीर की चर्बी को कम करने में बहुत मददगार साबित होगा।

साइकिलिंग

  • पेट कम करने के लिए साइकिलिंग भी एक अच्छी एक्सरसाइज मानी जाती है। इसे सबसे बेहतर वह आसान कार्डियो एक्सरसाइज माना जाता है। इससे पैरों और टांगों की अच्छी एक्सरसाइज होती है हाथी इससे आपके शरीर की चर्बी भी कम होती है।

सिट-अप (Sit Ups)

  • पेट और कमर की चर्बी कम करने की एक्सरसाइज में सीट अप भी एक अच्छी एक्सरसाइज है। आप सुबह यह सब अपनी सहूलियत के अनुसार इस एक्सरसाइज को 5 से 10 मिनट तक करने की कोशिश करें। यह ना सिर्फ आपके पेट की चर्बी को कम करता है बल्कि उसके आसपास की चर्बी को भी कम करता है।

सीढ़ियां चढ़ना

  • अगर आप बेली फैट कम करने की कोई आसान एक्सरसाइज ढूंढ रहे हैं तो सीढ़ियां चढ़ना उनमें से एक है। सीढ़ियां चढ़कर भी आप अपने फैट को कम कर सकते हैं। रोज सुबह 10 मिनट तक अपने घर की सीढ़ियों पर चढ़े और उतरे अगर आप ऑफिस जाते हो तो ऑफिस में भी सीढ़ियों का इस्तेमाल करें।

स्क्वाट (Squat)

  • अगर आप पेट की चर्बी कम करने के लिए ऐसी एक्सरसाइज की तलाश कर रहे हैं। जिसे आप कहीं भी कभी भी कर सकते हैं तो आज स्क्वाट आपके लिए सबसे बेहतर एक्सरसाइज होगा। इसे करने के लिए आप सीधा जमीन पे खड़े हो जाए और अपने हाथों को आगे की ओर सीधा रखते हुए अपने घुटने को मोड़ ले। कुछ सेकंड तक इसी पोजीशन में रहे और अपने शुरुआती पोजीशन में आ जाए। इस एक्सरसाइज को रोजाना 5 से 10 मिनट तक करें।

क्रंचेस

  • सिक्स पैक एब्स बनाने और पेट कम करने के लिए क्रंचेस एक बेहतर एक्सरसाइज है। इस एक्सरसाइज को करके आप अपने पेट को काफी हद तक कम कर सकते हैं। इसे करने के लिए अपने पीठ के बल सीधा लेट जाएं और अपने घुटने को मोड़ ले। अब अपने हाथों को अपने सिर के पीछे रखे फिर सांस लेते हुए शरीर के ऊपरी हिस्से को उठाने की कोशिश करें। इसके बाद सांस छोड़ते हुए वापस अपने शुरुआती पोजीशन में आ जाएं।

Belly Fat Kaise Kam Kare Gharelu Nuskhe

कमर या पेट की चर्बी कम करने के लिए लोग अक्सर घरेलू नुस्खे को ही आजमाते है। घरेलू उपायों को नियमित तौर पर आजमाया जाए। तो इससे अच्छे परिणाम भी देखने को मिलते हैं। लेकिन इन उपायों को प्रयोग करने के साथ-साथ सही खानपान और एक्सरसाइज पर भी ध्यान देना जरूरी होता है। तभी आपको बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे।

गर्म पानी

  • रोजाना सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर सेवन करें। आप चाहे तो इसमें शहद भी मिला सकते है। ये आपके पेट की चर्बी को कम करने में मदद करेगा।

ग्रीन टी

  • वजन घटाना हो या मोटापा कम करना हो ग्रीन टी हमेशा फायदेमंद माना गया है। क्योंकि इसमें एंटी ओक्सिडेंट की मात्रा अधिक होती है जो वजन और मोटापे को कम करने में मदद करता है।

अजवाइन

  • एक छोटा चम्मच अजवाइन को एक गिलास पानी में उबालकर फिर उसे छान कर थोड़ा ठंडा होने के बाद रात को सोने से पहले पीए। अजवाइन का पानी कमर और पेट की चर्बी को कम करने के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है।

त्रिफला चूर्ण

  • रात को सोने से पहले एक चम्मच त्रिफला चूर्ण को हल्का गर्म पानी में भिगोकर रख दें और सुबह पानी को छानकर उसमें थोड़ा शहद मिलाकर सेवन करें। अगर आप नियमित रूप से ऐसे करते तो कुछ ही महीनों आपका मोटापा कम होने लगेगा। डायबिटीज के मरीज त्रिफला चूर्ण के पानी में बिना शहद को मिलाए सेवन करें।

उपवास

  • सप्ताह में कम से कम एक दिन उपवास रखने रखे। उपवास रखने से आपके कॉलोरी तो बर्न होगी ही साथ में आपके पेट की चर्बी भी कम होने लगेगी। अगर आप उपवास नही रख सकते तो एक दिन केवल तरल पदार्थों का सेवन करें।

अगर आप इन उपायों को नियमित रूप से करते है तो आपका मोटापा और पेट की चर्बी जरूर कम होगा। लेकिन अगर इन उपायों को करने के बाद भी आपको को परिणाम देखने को नही मिल रहा है तो आप किसी डॉक्टर की सलाह जरूर ले।

इन्हें पढ़े:- तगड़ी बॉडी कैसे बनाए

दोस्तों आज के इस लेख में हमने आपके Belly fat kaise kam kare इसके बारे में बताया। अगर आपको यह जानकारी पढ़कर अच्छी लगी तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। आपके मन में कोई सवाल हो तो आप हमसे कंमेंट के माध्यम से पूछ सकते है।

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

Leave a Comment