Bhukh Badhane Ke Upay | भूख बढ़ाने के 7 असरदार घरेलू उपाय

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

आज की इस लेख में हम Bhukh badhane ke upay के बारे में जानेंगे। आजकल की भाग-दौड़ भरी ज़िंदगी में हम अपने खाने-पीने में ज्यादा ध्यान नहीं दे पाते। कई बार तो तनाव और चिंता के कारण हमें भूख कम लगती है। लेकिन अगर आपको कई दिनों से भूख नहीं लग रही है और आपको कमजोरी का एहसास होने लगा है तो यह आपके सेहत पर बुरा असर डाल सकता है। इसकी वजह से आपके शरीर का वजन कम हो सकता है साथ ही सिर दर्द और चक्कर आने जैसी समस्या हो सकती है। इसलिए यहां हम आपको भूख बढ़ाने के कुछ उपाय बताएंगे ताकि आप भूख ना लगने की समस्या से आप छुटकारा पा सके।

भूख बढ़ाने के घरेलू उपाय (Bhukh Badhane Ke Upay)

Bhukh badhane ke upay

1. काली मिर्च

काली मिर्च का सेवन पाचन को ठीक करने और पेट को दुरुस्त रखने में किया जाता है साथ ही इसका सेवन भूख को बढ़ाने में भी मददगार साबित होती है। इसके लिए आप आधा चम्मच पिसी हुई काली मिर्च और एक चम्मच गुड़ का पाउडर बनाकर साथ में मिला लें। अब इसका सेवन आपको रोजाना एक गिलास पानी के साथ करना है।

2. अजवाइन

अजवाइन पेट की कई समस्याओं को दूर करने में मदद करती है। यह अपच और गैस जैसी समस्याओं के लिए फायदेमंद हो सकती है। अपने भूख को बढ़ाने के लिए दो-तीन चम्मच अजवाइन में नींबू का इस और काला नमक को मिलाकर एक मिश्रण बना लें। अब कुछ दिनों तक रोजाना खाने से आधा घंटा पहले इसका सेवन करें। यह आपके पाचन तंत्र को मजबूत बनाएगा और भूख न लगने की समस्या को भी ठीक करेगा।

3. आंवला

आंवला में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है जो इम्युनिटी को मजबूत बनाता है। ये पाचन तंत्र में सुधार करता है और लीवर को ठीक रखता है। इसके लिए एक कप पानी में दो चम्मच आंवले का रस के साथ नींबू का रस और शहद मिलाए। अब रोजाना इसका सेवन सुबह खाली पेट में करें। इससे आपकी इम्यून सिस्टम बूस्ट होगी और साथ ही भूख भी लगेगी। आप चाहे तो आंवले का इस्तेमाल कच्चा या फिर मुरब्बे के रूप में भी कर सकते हैं।

 4. अदरक

अदरक कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसका उपयोग खाना पकाने और दवाईयों में भी इस्तेमाल होता है। अदरक भूख को बढ़ाने में कारगर होता है। इसके लिए आप सबसे पहले अदरक का रस निकाल लें। अब आधे चम्मच अदरक के रस लेकर एक चुटकी सेंधा नमक में मिलाए। अगर आप रोजाना खाने से एक घंटा पहले इसका सेवन करते हैं तो आपकी भूख न लगने की समस्या में सुधार होगा। इससे गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल (जठराग्नि) ट्रैक्ट में होने वाली भी समस्याएं दूर होती हैं

5. त्रिफला चूर्ण

Bhukh badhane ke upay में हमने त्रिफला चूर्ण को भी शामिल किया है क्योंकि त्रिफला चूर्ण सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। आप रात को सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध में एक चम्‍मच त्रिफला चूर्ण को मिलाकर पिएं। इससे भूख बढ़ जाएगी साथ ही कब्ज और गैस से संबंधित समस्याएं भी दूर होती है।

6. हरा धनिया

हरे धनिया का इस्तेमाल लंबे समय से खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता रहा है। सबसे पहले मिक्सर में धनिया पत्ता और पानी को मिलाकर इसका जूस बना लें। अब इस जूस को रोज सुबह पिएं। ये जूस आपके भूख को बढ़ाने में मदद करेगा और पाचन क्रिया को भी मजबूत बनाएगा। धनिया में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होने के कारण ये शरीर में इंफेक्शन होने से भी रोकता है।

7. इलायची

लगभग 14वीं शताब्दी से इलायची का इस्तेमाल भारतीय आयुर्वेदिक में किया जाता रहा है। इलायची बेहतरीन माउथ फ्रेशनर का काम करती है साथ ही इलायची के सेवन से खाना पचाने में मदद मिलती है। इलायची पाचन तंत्र को मजबूत करने का काम करती है। भूख बढ़ाने के लिए आप खाना खाने से पहले 1-2 इलायची को चबाएं। इसका रस भूख को बढ़ाने में फायदेमंद होता है।

बॉडी बनाने के बेहतरीन तरीके

निष्कर्ष (Conclusion): इस लेख में हम आपको Bhukh badhane ke upay बताए है। इन उपायों को आप आसानी से कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें अगर लंबे समय तक लगातार भूख नहीं लग रही है, तो किसी डॉक्टर से सलाह जरूर लें। क्योंकि ये समस्या पेट की किसी बीमारी के कारण भी हो सकती है।

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

Leave a Comment