Chest Fat Kaise Kam Kare | छाती की चर्बी घटाने के 5 तरीके

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

दोस्तों आज के इस लेख हम Chest fat kaise kam kare इस विषय पे बात करने वाले है। वर्तमान समय में बहुत से पुरुषों की छाती में फिट होने के कारण उनकी चेस्ट लटक सी जाती है। देखा जाए तो यह स्थिति कई पुरुषों को परेशान करती है जिसके कारण ने दूसरों लोगों के सामने शर्मिंदगी महसूस करते होती है। वो इस समस्या से छुटकारा पाना चाहते है और एक हैवी और मस्कुलर चेस्ट की ख्वाहिश करते है।

चौड़ी और मजबूत छाती हर किसी को पसंद आती है क्योंकि इससे उनकी पर्सनालिटी में उभार आता है। जब चौड़ी छाती वाली लोग फिटिंग शर्ट और टीशर्ट पहनते हैं तब उनका सीना उभरकर दिखता है। लेकिन दूसरी तरफ जिन लोगों के चेस्ट में फैट जमा हो जाता है वह हमेशा फिटिंग के कपड़े पहनने से बचते हैं।

Chest fat kaise kam kare

पुरुषों के गलत रूप से बढ़े हुए चेस्ट से उनकी बॉडी इमेज खराब हो जाती है और वे कई बार शर्मिंदगी का शिकार हो जाते हैं। दरअसल गलत लाइफस्टाइल या किसी अन्य कारणों से पुरुषों के सीने में फैट सेल्स ज्यादा बढ़ जाते हैं। जिससे उनका चेस्ट आगे की ओर लटकने लगता है जो कि दिखने में अच्छा नहीं लगता।

Chest Fat Kaise Kam Kare

चेस्ट की चर्बी को कम करना थोड़ा मुश्किल काम होता है लेकिन यह असंभव नहीं होता। जब बात आती की अपने चेस्ट की चर्बी को कैसे कम करें, तो इसका एक ही जवाब है अपने जीवनशैली में बदलाव करना, एक्सरसाइज करना और हैल्दी डाइट प्लान को फॉलो करना।

हालांकि इस समस्या को आप कुछ आसान एक्सरसाइज की मदद से कम कर सकते है, जो खासकर आपके चेस्ट मसल्स को टोन करने का काम करेंगी।

Chest Fat Kaise Kam Kare Exercise

यहाँ हम आपको कुछ आसान चेस्ट एक्सरसाइज बता रहे है अगर आप इन एक्सरसाइज को अपने डेली रूटीन में शामिल करते है तो ये आपके चेस्ट की चर्बी की तेजी से कम करेंगे।

पुश अप

पुश अप बढ़े हुए सीने को कम करने के लिए सबसे पुराना और असरदार तरीका माना जाता है। इस एक्सरसाइज को आप कहीं भी कर सकते हैं।

● इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले पेट के बल लेट जाएं और अपनी कलाइयो को अपने कंधों के ठीक नीचे रखें तथा आपके पंजे मुड़े होनी चाहिए।

● आपके सिर से लेकर आप के पंजे तक आपका शरीर बिल्कुल स्थिर होना चाहिए, अब धीरे-धीरे अपनी कोहनियों को मोड़ते हुए अपने शरीर को नीचे की ओर ले जाएं।

● अपने शरीर को तब तक नीचे ले जाएं जब तक आपके छाती और जमीन के बीच 6 इंच की दूरी ना बची हो। फिर वापस अपने शरीर को शुरुआती अवस्था में लाने के लिए धीरे-धीरे ऊपर की ओर धकेल।

पुल अप

पुल अप भी बॉडी के लिए एक अच्छी एक्सरसाइज मानी जाती है अगर आप पुल अप करते हो तो इससे आपकी चेस्ट और बैक दोनों मसल्स टोन होती है।

● पुल अप एक्सरसाइज करने के लिए अपने दोनों हाथों की मदद से पुल अप बार पर लटक जाएं अब अपने दोनों हाथों को अपने कंधे की चौड़ाई से थोड़ी दूरी पर रखे। 

● आप चाहे तो अपने पैरों को मोड़ सकते हैं या उन्हें सीधा भी रख सकते हैं, अब अपने हाथों से जोर लगाएं और अपने कंधों को ऊपर ले जाएं, जब तक कि आपकी छाती पुल अप रोड के समानांतर ना आ जाए।

● अब धीरे-धीरे वापस अपनी शुरुआती अवस्था में आ जाये। आप अपनी क्षमता के अनुसार जितना हो सके उतना पुल अप लगाएं।

रेजिस्टेंस बैंड चेस्ट प्रेस

एक रेजिस्टेंस बैंड की मदद से आप अपने चेस्ट की चर्बी को कम कर सकते है। इसके लिए आपको किसी पोल की सहायता लेनी होगी।

● इस एक्सरसाइज को करने लिए अपनी पीठ को पोल की तरह करते हुए, बैंड को अपने चेस्ट की एरिया से बाहर की और धकेलें।

● इसका असर ठीक वैसा होता है जैसा बेंच प्रेस करने से होता है।

डंबल बेंच प्रेस

डंबल बेंच ना सिर्फ आपके चेस्ट की चर्बी को कम करती है बल्कि ये आपके चेस्ट को चौड़ा और एक सही शेप देना का भी काम करती है।

● इस एक्सरसाइज को करने के लिए एक बेंच पर पीठ के बल लेट जाएं और अपने दोनों हाथों में डंबल को पकड़ ले, अपने पैर को जमीन पर टिकाए रखें।

● अपनी कोहनियों को मोड़े ताकि डंबल का सारा बाहर आपकी छाती पर आ जाए, यह आपकी शुरुआती पोजीशन होगी। 

● अब धीरे-धीरे डंबल को ऊपर की ओर छाती से दूर ले जाएं, फिर वापस  डंबल को धीरे-धीरे अपनी शुरुआती पोजीशन में ले आए। इस एक्सरसाइज के कम से कम 15 से 20 रेप्स से निकाले।

डंबल फ्लाई

एक बात का ध्यान रखें कि दो डंबल और एक बेंच आपके चेस्ट के मसल्स की एक्सरसाइज के लिए जरूरी है। ये डंबल फ्लाई न केवल आपके चेस्ट के मसल्स पर काम करेगा बल्कि यह आपके चेस्ट के बगल के मसल्स को भी सही शेप देने का काम करती है।

● इसे करने के लिए दोनों हाथों में डंबल लेकर बेंच पर पीठ के बल लेट जाएं। 

● अब दोनों डंबल को चेस्ट के ऊपर पकड़े रहे और धीरे-धीरे अपने दोनों हाथों को फैलाये फिर वापस अपने दोनों हाथों को चेस्ट के ऊपर लेकर आएं। 

● इस एक्सरसाइज के कम से कम 15 से 20 रेप्स निकालें।

तो अब आप समझ गए होंगे कि इन एक्सरसाइज को किस तरह करना है। अगर आप इन एक्सरसाइज को नियमित रूप से करते है तो इससे आपके चेस्ट की चर्बी कम होने लगेंगी।

चेस्ट कम करने के लिए क्या खाना चाहिए

अगर आप अपने चेस्ट की चर्बी को कम करना चाहते है तो सबसे पहले आपको फ़ास्ट फ़ूड और ज्यादा तेल वाली चिजो का सेवन करने से बचना है क्योंकि ये आपके चेस्ट की चर्बी को बढ़ाते है। इसलिए आपको अपने आहार में हैल्दी डाइट लेनी होगी।

यहां हम आपको कुछ हैल्दी चिजो के बारे में बता रहे है जिन्हें आप अपने भोजन में शामिल कर सकते है। फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ जैसे साबुत गेहूं का पास्ता या ब्रेड, संतरा, सेब, पालक, स्वीट कॉर्न, ब्राउन राइस आदि। कुछ कम वसा वाले प्रोटिन युक्त भोजन को भी शामिल करें जैसे कि दूध, दाल, मछली, पनीर अंडे और टेफू आदि।

इन्हें भी पढ़े:- सर्दियों में कौन सा फल खाना चाहिए

आज के इस लेख में अपने आपको Chest fat kaise kam kare इसके बारे में बताया। हम आशा करते है कि आपको ये जानकारी अच्छी लगी होगी। अगर आपको ये लेख पसंद आया हो, तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें।

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

Leave a Comment