Hath Ko Mota Kaise Kare – इन 5 एक्सरसाइज से करे हाथ को मोटा

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

दोस्तो अगर आप अपने पतले हाथों से चिंतित है और आप जानना चाहते है कि Hath ko mota kaise kare करें तो आज की ये लेख बिलकुल आपके लिए है। आज हम आपको Hath ko mota kaise kare इसके बारे में विस्तार से बताने वाले है। आप लड़का हो या लड़की हाथ का मोटा होना बहुत जरूरी है क्योंकि पतले हाथो के कारण आपकी पर्सनैलिटी उतनी आकर्षक नहीं लगती। इसके अलावा अगर आपके हाथ कमजोर रहते है तो आप कोई भारी चीज भी नही उठा पाते है।

अपने हाथों को मोटा करने के लिए लोग कई तरह के तरीके भी आजमाते हैं लेकिन वे तरीके उतने सफल नहीं हो पाते हैं। हाथों को मोटा करने के लिए आपको एक्सरसाइज के साथ अपने डाइट पर भी ध्यान देना होता है। अगर आप यह सोचते हैं कि केवल एक्सरसाइज करने से आपके हाथ मोटे हो जाएंगे तो यह बिल्कुल गलत है। एक्सरसाइज के साथ आपको एक हेल्थी डाइट लेनी बहुत जरूरी है तभी आपके हाथों की मसल्स सही से ग्रो कर पाएगी, तो चलिए अब जानते है की Hath ko mota kaise kare और वे कौन से तरीके है जिसकी मदद से आप अपने हाथों को मोटा कर पाएंगे।

Patle Hath Ko Mota Kaise Kare

हाथों की कलाई को मोटा करने के लिए आपको कुछ ऐसे एक्सरसाइज करने हैं जो कि आपके हाथों की मसल्स को सही से ग्रो करें और आपके हाथों मोटा व मजबूत भी करें। लेकिन एक बात का आपको ध्यान रखना होगा कि इन एक्सरसाइज को आपको रोजाना नहीं करना है। सप्ताह में कम से कम 2 दिन हाथों की एक्सरसाइज करें क्योंकि ज्यादा एक्सरसाइज करने से आपके हाथ मोटे नहीं हो पाएंगे। मसल्स को ग्रो कराने के लिए उन्हें आराम भी देना होता है। तभी वह सही से ग्रो कर पाते हैं, तो चलिए अब उन्हें एक्सरसाइज के बारे में जान लेते हैं जो आपके हाथों को मोटा कर सकते हैं।

हाथों को मोटा करने की एक्सरसाइज

यहां हम आपको हाथों को मोटा करने की कुछ बेहतरीन एक्सरसाइज बता रहे हैं इन एक्सरसाइज को ध्यान से पढ़ें और जैसा बताया गया है वैसा करने की कोशिश करें।

hathon ko mota kaise kare

1.पुशअप्स (Push ups)

हाथों को मजबूत बनाने के लिए जो सबसे पहली एक्सरसाइज है वह पुशअप्स है। इसे एक्सरसाइज को करने से आपके बाजुएं मजबूत होगी और साथ ही आपकी छाती भी चौड़ी होती है। इस एक्सरसाइज को आप रोजाना कर सकते है। इससे आपका बॉडी का पोश्चर ठीक रहता है।

  • पुशअप्स एक्सरसाइज करने के लिए अपने हाथों के सहारे पेट के पल लेट जाए।
  • अब अपने दोनों हाथों को अपने दोनों शोल्डर के बाहर रखे।
  • इसके बाद अपने कोर मसल्स को टाइट रखते हुए हाथो के बल से ऊपर उठने की कोशिश करे।
  • अब अपने शरीर को धीरे-धीरे नीचे लाए। ध्यान रहे कि आपकी छाती जमीन में न सटे।
  • पुशअप्स एक्सरसाइज के 3 सेट लगाए और प्रत्येक सेट के लिए 10 से 12 रेप्स निकले।

2.बारबेल कर्ल (Barbell Curl)

बारबेल कर्ल एक्सरसाइज की मदद से आपने अपने पूरे हाथ की मांसपेशियों को मजबूत और मोटा कर सकते है।

  • इस एक्सरसाइज को करने के लिए आपको अपने हाथों में एक बारबेल रॉड लेना है।
  • बारबेल रॉड में अपनी क्षमता के अनुसार वजन को रखे। अपने दोनों कोहनी को अपने बगल में चिपका के रखे।
  • अब अपने हाथों को धीरे-धीरे अपने चेस्ट की और लेकर जाए और वहां पे एक से दो सेकंड के लिए रुके और फिर दौबारा अपने हाथों को नीचे अपने पैरों की ओर ले आए।
  • इस एक्सरसाइज के टोटल तीन सेट करे और प्रत्येक सेट में 8 से 10 रेप्स निकाले।

3.डंबल एक्सटेंशन (Dumbbell Extension)

डंबल एक्सटेंशन एक्सरसाइज आपके ट्राइसेप्स मसल्स के लिए एक अच्छी एक्सरसाइज मानी जाती है। आपको बता दे कि आपके हाथों की मांसपेशियां बाइसेप्स और ट्राइसेप्स दोनों से बनती है। अगर आप अपने हाथों को मोटा करना चाहते है तो आपको बाइसेप्स और ट्राइसेप्स दोनों की एक्सरसाइज करनी होगी।

  • डंबल एक्सटेंशन एक्सरसाइज करने के लिए सबसे पहले एक डंबल ले और उसको अपने सिर के ऊपर ले जाए।
  • अब अपने हाथ को 90 डिग्री एंगल में मोड़े और फिर अपने हाथ को केवल अपने ट्राइसेप्स मसल्स की मदद से सीधा करे यानी कि आपका हाथ आपके सिर के ऊपर बिलकुल सीधा होना चाहिए।
  • ऐसे ही दौबारा आपको 90 डिग्री में मोड़ना है और फिर अपने हाथ को सीधा करना है।
  • इस एक्सरसाइज के तीन सेट करना है और प्रत्येक सेट में 8 से 10 रेप्स निकाले।

4.बारबेल रिवर्स कर्ल (Barbell Reverse Curl)

बारबेल रिवर्स कर्ल आपकी कलाइयों को मोटा करने के लिए एक बेहतरीन एक्सरसाइज है। ये आपके कलाइयों के साथ आपके बाइसेप्स मसल्स को भी ग्रो करती है।

  • इस एक्सरसाइज को करने के लिए बारबेल रॉड में अपने अनुसार वेट लगा ले, उसके बाद रॉड को ऊपर की साइड से पकड़े।
  • अब अपने कलाइयों की मदद से बारबेल रोड को ऊपर अपने छाती के पास लेकर जाएं और फिर उसे धीरे-धीरे वापस नीचे ले आए।
  • इसे करते समय अपने दोनों पैरों को अपने कंधे की बराबर दूरी पर रखें और वेट को उठाते समय अपने पूरे बॉडी पर जोर न लगाएं।
  • इस एक्सरसाइज के 3 सेट लगाएं और प्रत्येक सेट में 10 से 12 रेप्स निकालने की कोशिश करें।

5.रिस्ट ट्विस्ट एक्सरसाइज (Wrist Twist Exercise)

रिस्ट ट्विस्ट एक्सरसाइज ऐसी एक्सरसाइज है जो आपकी कलाइयों को तो मोटी करती ही है साथ ही ये आपकी ग्रिपिंग पावर को भी बढ़ाती है और इससे आपकी हाथो की अंगुलियों की ताकत भी बढ़ती है।

  • इसे करने के लिए अपने दोनों हाथों में डंबल लेकर सीधा खड़ा हो जाए और अपने पैर को अपने शोल्डर के बराबर दूरी पर रखे।
  • अब डंबल को दाएं से बाएं और बाएं से दाएं दिशा की ओर 1 से 2 मिनट तक घुमाते रहे।
  • 30 से 40 सेकंड की रेस्ट लेने के बाद दौबारा इसे 1 से 2 मिनट तक घुमाए। ऐसा आपको 3 से 4 बार करना है।

तो ये थी कुछ हाथ की एक्सरसाइज जो आपके हाथों को मोटा करने में मदद करेंगी। बताए गए इन एक्सरसाइज को आपको रोजाना नही करना है केवल पुशअप्स को आप रोजाना कर सकते है। कम से कम सप्ताह में दो दिन इन एक्सरसाइज को करें।

हाथों को मोटा करने के लिए क्या खाएं

एक्सरसाइज का परिणाम तभी दिखेगा जब आप अपने खान-पान में बदलाव करेंगे। अगर आपको अपने हाथो को मोटा करना है तो आपको अपने खाने-पीने में बदलाव करना होगा। आपको अपने खाने में प्रोटीन युक्त आहार लेना होगा जैसे कि अंडा, दूध, चिकन, दलिया, मछली, पनीर, इन सब का सेवन करना होगा क्योंकि इसमें प्रोटीन की अच्छी मात्रा पाई जाती है। जिसकी मदद से आपके हाथ की मांसपेशियां बढ़ेगी और उनका सही से विकास हो पाएगा।

और इसके साथ ही आपको हरी सब्जियां और फलों का भी सेवन करना चाहिए जो आपके शरीर में विटामिन और मिनरल्स की कमी को पूरा करेंगे। जिसके कारण आपका शरीर बनेगा और साथ ही साथ आपके हाथ भी मोटे हो होंगे। इसके अलावा भी आपको 7 से 8 घंटे की एक अच्छी नींद लेनी होगी। ताकि जो आप चीजें खाएंगे वो सही से आपके शरीर में लगे सके।

इन्हें भी पढ़े:- शरीर को लोहे जैसा मजबूत कैसे करे

दोस्तों आज के इस लेख में हमने आपको Hath ko mota kaise kare इसके बारे में बताया। आज की इस लेख को पढ़कर आपको पता चल गया होगा कि हाथों की कलाई मोटा कैसे करते है।

यदि आपको यह लेख पसंद आया हो तो कृपया करके आप इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को यह जानकारी पता चल पाए।

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

Leave a Comment