Horlicks Peene Se Kya Hota Hai | जाने होर्लिक्स के फायदे और नुकसान

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

नमस्कार दोस्तों, आज की इस लेख में हम आपको Horlicks Peene Se Kya Hota Hai इसके बारे में बताने वाले है। हॉर्लिक्स शरीर को स्वस्थ और हेल्दी रखने के लिए बनाया गया है। वर्तमान में भारतीय परिवारो का सबसे फेवरेट हॉर्लिक्स ब्रांड प्रोडक्ट हैं। इसकी खासियत यह है कि यह सभी उम्र के लिये हैं और इसीलिए इस प्रोडक्ट को आज एक अच्छा खासा मुकाम मिला हैं। बच्चों, युवाओं, माताओं व बुजुर्गों के लिए एक अच्छा हेल्थ एवं न्यूट्रिशन विकल्प हैं इसलिए हॉर्लिक्स का फायदा सभी वर्गो को मिलता हैं। 

होर्लिक्स क्या हैं और Horlicks Peene Se Kya Hota Hai

Horlicks Peene Se Kya Hota Hai

हॉर्लिक्स एक पोषण से भरपूर पेय पदार्थ या एक हेल्थ ड्रिंक है। जिसे गर्म दूध के साथ मिक्स करके पिया जाता हैं। हॉर्लिक्स को विलियम और जेम्स होर्लिक्स नामक दो ब्रिटिश भाइयों ने मिलकर बनाया था और इन्ही के उपनाम पर इस प्रोडक्ट का नाम हॉर्लिक्स पड़ा और वहीं ग्लेक्सो स्मिथक्लीन (Glaxo Smithkline) ने Horlicks को विभिन्न देशों तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई। दिसंबर 2018 में यूनीलीवर कंपनी ने Horlicks को ग्लेक्सो स्मिथक्लीन से खरीद लिया। भारत में इस समय यूनिलीवर कंपनी ही इसका उत्पादन कर रही हैं।

कई पोषक तत्वों से भरपूर हॉर्लिक्स एक clinically proven प्रोडक्ट हैं। यह दूध के गुणों को कई गुना बढ़ा देता हैं जिससे की बॉडी को फिट रखने में मदद मिलती। आज बाजार में हॉर्लिक्स के कई प्रकार के फ्लेवर भी मौजूद हैं। आइए अब जानते है Horlicks peene se kya hota hai और शरीर के लिए यह कितना फायदेमंद है।

Horlicks Peene Se Kya Hota Hai

होर्लिक्स में कैल्शियम भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो हड्डियों और दांतों को मजबूत एवं स्वस्थ्य बनाने में मदद करती है। इसके अलावे शरीर में कमजोरी और जकड़न जैसी समस्याओं को भी ठीक करने में सहायक होती है।

हॉर्लिक्स में मौजूद आयरन तत्व बॉडी में हीमोग्लोबीन की मात्रा को बनाए रखता हैं। यह शरीर की रक्तवाहिकाओं या रक्तनलियों की संख्या में वृद्धि करने के साथ-साथ रक्तसंचरण की गति को भी सुचारू रखने में सहायक होता है।

हॉर्लिक्स में पाए जाने वाली पैंटोथेनिक अम्ल शरीर में ऊर्जा एवं स्फूर्ति बनाए रखता है, जिससे हमें थकान या आलस्य की अनुभूति नहीं होती है और हम पूरे दिन ऊर्जावान बने रहते हैं।

हॉर्लिक्स में विटामिन ई और एंटी-ऑक्सीडेंट तत्व भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है जिससे की शरीर में कोशिकाओं की वृद्धि एवं उनके संरक्षण में सहायता मिलती है। इसके अलावे हॉर्लिक्स में मौजूद जिंक नामक पदार्थ त्वचा पर होने वाले दाग-धब्बों और कील-मुँहासों को ठीक करने में मदद करता है।

हॉर्लिक्स में विटामिन ए की भी मात्रा होती है जो आँखों की रोशनी को बढ़ाने में सहायक होता है एवं आंखों से संबंधित अन्य समस्याओं को भी ठीक करता है। यह शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है जिससे की बीमार होने का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। हॉर्लिक्स में उपस्थित नियासिन नामक तत्व शरीर के तंत्रिका तंत्र को स्वस्थ्य बनाए रखने का काम करता है।

हॉर्लिक्स अनिंद्रा को दूर करने और भूख को मिटाने में एक सहायक तरल पेय पदार्थ है। यह शरीर की आवश्यकताओं की पूर्ति करके जरूरी ऊर्जा का परवाह शरीर में करता है।

हॉर्लिक्स में जो विटामिन B6 नामक तत्व होता है वो शरीर की थकान मिटाने और बॉडी के चर्बी को घटाने में मदद करता है साथ ही हॉर्लिक्स में मौजूद विटामिन B12 नामक तत्व बॉडी में लाल रक्त कोशिकाओं को बढ़ाने व उसके विस्तार में मदद करता है। इसके अलावे भी हॉर्लिक्स में थायमिन B1 तत्व होता है जो हृदय संबंधी बीमारियों को दूर करने में सहायक होता है।

हॉर्लिक्स पीने के नुकसान

हॉर्लिक्स पीने से वैसे तो स्वास्थ को कोई बड़ा नुकसान नहीं हैं लेकिन इसमें कुछ कमियां हैं। इसमें शुगर का इस्तेमाल होता है, जो सेहत के लिए सही नहीं माना जाता है।

जिन लोगों का वजन ज्यादा हैं या जो लोग अपना वजन घटाना चाहते हैं, उनके लिए हॉर्लिक्स का उपयोग करना सही नहीं हैं। हॉर्लिक्स पीने से शरीर वजन बढ़ने की संभावना रहती हैं।

जिन लोगों को शुगर की शिकायत है उन्हें इनका सेवन करने से बचना चाहिए। वैसे हॉर्लिक्स पीने से कोई ज्यादा गंभीर नुकसान नहीं होता हैं, लेकिन फिर भी आप किसी डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। 

मसल्स बनाने के लिए क्या खाएं

निष्कर्ष (Conclusion): इस लेख में हमने आपको Horlicks Peene Se Kya Hota Hai इसके बारे में बताया। हम आशा करते है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। सेहत से जुड़ी और भी जानकारी पाने के लिए आप हमारे और भी लेख को पढ़ सकते है।

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

Leave a Comment