Pet Ki Charbi Kam Karne Ki Exercise

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

दोस्तो आज के इस लेख में हम आपको Pet ki charbi kam karne ki exercise के बारे में बताने जा रहे है। देखा जाए तो शरीर में सबसे ज्यादा फैट पेट के आस-पास जमता है जिसके कारण कमर के दोनों तरफ चर्बी की एक मोटी परत बन जाती है। अधिक पेट की चर्बी आपके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह है क्योंकि इसकी वजह से ह्रदय रोग, हाई ब्लड शुगर और हाई कैलेस्ट्रोल हो सकता है। इसलिए पेट की चर्बी को कम करना बेहद जरूरी है।

पेट कम करने की एक्सरसाइज | Pet Ki Charbi Kam Karne Ki Exercise

आज हम आपको कुछ ऐसे Pet ki charbi kam karne ki exercise बताने वाले है जो आपके पेट को तेजी से कम करने में मदद करेंगी है। इन एक्सरसाइज को करने से कमर के दोनों तरफ जमी हुई फैट गायब होने लगती है और आपको एक पतली कमर प्राप्त होती है। लेकिन ये रातो रात नही होने वाला इसमें आपको खुदके ऊपर धैर्य रखना होगा।

पेट और कमर की चर्बी कम करने के उपाय

Pet ki charbi kam karne ki exercise करने से पहले आपको कैलोरी इनटेक पर कंट्रोल करना होगा। रोजाना आपको उतना ही कैलोरीज का सेवन करना है जितना कि आप बर्न कर सके। बेली पेट कम करने के लिए बैलेंस डाइट और रेगुलर एक्सरसाइज करना होगा, तो आइए जानते है उन एक्सरसाइज के बारे में जिनको रोजाना करने से आपके पेट की चर्बी कम हो जाएगी।

Pet ki charbi kam karne ki exercise

1. रनिंग

शरीर को फिट और तंदुरुस्त रखने के लिए दौड़ लगाना काफी फायदेमंद माना जाता है। रोज सुबह 10 मिनट की दौड़ लगाने से आपकी कैलोरी तेजी से बर्न होती है जिससे आपकी शरीर की चर्बी धीरे-धीरे कम हो जाती है। दौड़ लगाने से दिल अच्छे से काम करना सुरु कर देता है जिससे दिल की बीमारी होने का खतरा भी कम हो जाता है।

2.क्रंचेज़

Pet ki charbi kam karne ki exercise

बात जब पेट कम करने की आती है तो क्रंचेज़ एक्सरसाइज को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है क्योंकि एब्स बनाने और पेट कम करने की कसरत के रूप में क्रंच काफ़ी लोकप्रिय है। इस कसरत की मदद से आप पेट की चर्बी को कम कर सकते है। इसके लिए सबसे पहले आप पीठ के बल लेट जाएं और अपने दोनों घुटनों को मोड़ ले। अब हाथ की दोनों कोहनियों को मोड़कर गर्दन के पीछे रखले फिर सांस को लेते हुए अपने शरीर के ऊपरी हिस्से को उठाने की कोशिश करे। इसके बाद सांस को छोड़ते हुए वापस लेट जाएं।

3. प्लैंक

पेट को कम करने के लिए प्लैंक्स एक अच्छी कसरत मानी जाती है। प्लैंक्स करने से चर्बी तो कम होती ही है, साथ ही आपके शरीर का संतुलन भी बेहतर होता है। इसे करना भी बेहद आसान है। इसके लिए आपको अपने हाथों और तलवे के ऊपर अपनी पूरी बॉडी को जमीन से लिफ्ट करना होगा और 30 सेकंड से 1 मिनट तक इस पोजीशन में रहना होगा। समय को आप अपनी क्षमता के अनुसार धीरे-धीरे बढ़ा सकते है।

4. बर्पी

बर्पी एक्सरसाइज एक कार्डियो वर्कऑउट है जो आपके पूरे शरीर पर परभाव डालती है। यह पेट की चर्बी के साथ आपके हाथ, पैर, कमर, सीने और ग्लूट को भी मजबूत बनाता है। बर्पी एक्सरसाइज करने के लिए स्क्वैट की पोजीशन में आ जाए। इसमें आपके घुटने मुड़े होंगे और कमर सीधी होगी, पैर को अपने कंधों के बराबर चौड़ा रखे। अब अपने दोनों हथेली को जमीन पर ऐसे टिकाये की वह आपके पैर के अंदर की तरफ हो। हथेली पर अपने शरीर का भार डालते हुए पैरो को पीछे की तरफ किक करें और फिर पुशआप की पोजीशन में आ जाएं। ध्यान रखे कि कमर झुकनी नही चाहिए। अब एक पुशअप लगाके तुरंत मेंढक की पोजिशन में आ जाये और दोनों हाथों को ऊपर करके ऊंचा कूदने की कोशिश करें। इसके बाद फिर से शुरुआती पोजिशन में आ जाए और वही प्रक्रिया दोबारा दोहराए।

5. माउंटेन क्लाइंबर

माउंटेन क्लाइंबर कसरत आपके कोर मसल्स को बजबूत बनाती है और बेली फैट को तेजी से घटाने में मदद करती है। माउंटेन क्लाइंबर एक्सरसाइज करने के लिए पुशअप की पोजिशन में आ जाये। अब अपने कोर मसल्स को टाइट करे और कमर को सीधा रखें। इसके बाद अपने दाएं घुटने को छाती के जितना पास हो सके लेकर जाए। अब दाएं घुटने को वापस ले जाते हुए, बाएं घुटने को छाती की तरफ लेकर आएं। इसी प्रकार जैसे साईकल चलाते है उसी तरह अपने पैरों को तेजी से चलाने की कोशिश करें।

6. जुम्बा

जुम्बा एक एरोबिक्स डांस फॉर्म है। अगर आप जुम्बा डांस अच्छी तरह से करते है तो यह आपके मोटापे को कम कर सकता है क्योंकि जुम्बा एक घंटे में 400 से 600 कैलोरीज तक बर्न करता है। जुम्बा एक्सरसाइज आपके ब्लड प्रेशर को भी सही करता है साथ ही ये आपके बॉन डेंसिटी को भी बढ़ाता है। रोजाना अगर आप 30 मिनट जुम्बा करेंगे तो यह भारी मात्रा में आपके शरीर के कैलोरी को नष्ट करेगा और आपके वजन को कम करके आपके शरीर को एक सही आकार देगा।

7. स्किप्पिंग

स्किप्पिंग या रस्सी कूदना यह काफी अच्छी एक्सरसाइज है इसे आप अपने घर में बहुत ही आसानी से कर सकते है। शरीर का वजन कम करने के लिए यह अच्छी एक्सरसाइज मानी जाती है। अगर आप अपने शरीर का वजन कम करना चाहते है तो आप इस एक्सरसाइज को रोजाना 10 से 20 मिनट तक कर सकते लेकिन ध्यान रखे कि इस एक्सरसाइज को आपको लंबे समय तक करना होगा तभी आपको इसका असर दिखाई देगा।

इन्हें पढ़े:- बॉडी बनाने के लिए कौन सा पाउडर खाना चाहिए

दोस्तो आज के इस लेख में हमने Pet ki charbi kam karne ki exercise के बारे में बताया। अगर आप अपने जीवनशैली में इन एक्सरसाइज को शामिल करगे तो आप अपने पेट की चर्बी को कम कर सकते है।

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

Leave a Comment