Protinex Powder Uses in Hindi | प्रोटिनेक्स के 5 फायदे और नुकसान

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

वर्तमान समय बहुत से युवा फिट रहने के लिए एक्सरसाइज और जिम करते है। जल्दी बॉडी बनाने और अपने फिटनेस को बेहतर करने के लिए वे सप्पलीमेंट की तरफ जाते है। इसलिए आज की इस लेख में हम आपको Protinex Powder Uses in Hindi के बारे में बताने वाले है। 

प्रोटिनेक्स पाउडर भारत में प्रचिलित प्रोटीन सप्लीमेंट्स में से एक है। आपने इसे टेलीविजन पर या किसी में विज्ञापन में जरूर देखा होगा। विज्ञापन में बताया जाता है की Protinex powder मसल्स और हड्डियों को मजबूत बनाने और शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है।

Protinex Powder Uses in Hindi

Protinex powder का Use आमतौर पर शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए किया जाता है, जो लोग अपने भोजन से प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा को पूरा नहीं कर पाते वे अक्सर प्रोटीन सप्लीमेंट के बारे में सोचते है और इसी प्रोटीन सप्लीमेंट में एक Protinex powder भी शामिल है। 

लेकिन अक्सर लोगों के मन में एक सवाल रहता है, क्या सच में Protinex powder शरीर में प्रोटीन की कमी को दूर कर पाता है?, तो आज की इस लेख में न सिर्फ आप Protinex powder uses in hindi के बारे में जानेंगे बल्कि प्रोटिनेक्स पाउडर के फायदे और नुकसान भी जान पाएंगे।

प्रोटीनेक्स पाउडर का उपयोग कैसे करें (Protinex Powder Uses in Hindi)

प्रोटिनेक्स पाउडर का उपयोग सही तरिके से करना बेहद जरुरी है क्योंकि आपको यह पता होना चाहिए कि किस समय इसका सेवन करने से आपके शरीर को ज्यादा लाभ मिलेगा। तो आइये जानते हैं इसका सेवन कब और कैसे करना है।  

  • आमतौर पर प्रोटिनेक्स पाउडर का सेवन सुबह और शाम के समय करना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।
  • Protinex powder का सेवन गुनगुने दूध के साथ करना चाहिए। अगर आप दूध नहीं पी पाते है तो आप इसे गुनगुने पानी के साथ भी ले सकते है।
  • इसका सेवन करने के लिए आप 250 ml हल्का गुनगुना दूध लें फिर उसमें 2 चम्मच प्रोटिनेक्स पाउडर को अच्छे मिक्स कर लें। 
  • मिक्स करने के बाद फिर आप आराम से बैठकर इसका सेवन करें। 
  • अगर आप अपने बॉडी के वजन को बढ़ाना चाहते है तो प्रोटिनेक्स पाउडर को केले के शेक में मिलाकर इस्तेमाल कर सकते है

प्रोटिनेक्स पाउडर के फायदे

अगर प्रोटिनेक्स पाउडर का इस्तेमाल सही तरीके से किया जाए तो यह आपके स्वास्थ के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। यहा हम आपको प्रोटिनेक्स पाउडर के कुछ फायदे (protinex powder benefits in hindi) के बारे में बता रहे है। 

1) हड्डियों को बनाये मजबूत

प्रोटिनेक्स पाउडर आपके हड्डियों के लिए फायदेमंद होता है क्योंकि प्रोटीन भी हड्डियों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। अगर आप प्रोटिनेक्स पाउडर को दूध के साथ लेते है तो आपके बॉडी को कैल्शियम और प्रोटीन दोनों ही पोषक तत्व मिलते हैं, जिससे की हड्डियां मजबूत होती है। बच्चे भी प्रोटिनेक्स पाउडर का इस्तेमाल कर सकते है। बच्चों के लिए protinex junior अच्छा विकल्प है।

2) मसल्स ग्रो करने में फायदेमंद

जो लोग पतले है और अपने बॉडी मसल्स को बढ़ाना चाहते है वे लोग Protinex powder use कर सकते है। ये बॉडी मसल्स को ग्रो करने में मदद करता है। अगर आप घर पर एक्सरसाइज या जिम जाते है तो आप प्रोटिनेक्स पाउडर इस्तेमाल करें ताकि आपके शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिल सके।

3) इम्युनिटी को बढ़ाने में मददगार

प्रोटिनेक्स पाउडर के फायदे में एक फायदा यह भी है कि ये आपके इम्युनिटी को बेहतर करने में मदद करता है। इसमें मौजूद प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स बॉडी की प्रतिरोधक क्षमता यानी की इम्युनिटी को मजबूत बनाता है। इम्युनिटी मजबूत होने से आपके शरीर को बीमारियों से लड़ने की शक्ति मिलती है जिससे की आप जल्दी बीमार नहीं होते। लेकिन इसके लिए आपको  प्रोटिनेक्स पाउडर का उपयोग (protinex powder uses in hindi) करने के साथ हेल्दी खानपान पर भी ध्यान देना होगा।

4) प्रोटीन का स्रोत

प्रोटिनेक्स पाउडर की एक सर्विंग से लगभग 10 से 12 ग्राम की प्रोटीन मिल जाती है। यहा एक बात आपको बता दे कि एक स्वस्थ बॉडी के लिए प्रति किलोग्राम पर एक ग्राम प्रोटीन लेने की सलाह दी जाती है। अगर आप अपने मसल्स को जल्दी ग्रो करना चाहते है तो आपको डेढ़ गुना प्रोटीन लेना होगा। जैसे कि अगर आपके शरीर का वजन 65 kg है तो आपको आमतौर पर 65 ग्राम प्रोटीन लेने की सलाह दी जाती है। ऐसे में आप प्रोटीन की पूर्ति Protinex powder की मदद से कर सकते है।

5) कमजोरी और थकावट को दूर करें

जिन लोगों के बॉडी में एनर्जी की कमी रहती है या फिर थोड़ा सा शारिरिक परिश्रम करने पर थका हुआ महसूस करने लगते है उन लोगों के लिए प्रोटिनेक्स पाउडर का इस्तेमाल करना (protinex powder uses in hindi) फायदेमंद हो सकता हैं। सुबह नाश्ते के समय प्रोटिनेक्स पाउडर को दूध के साथ लेने से पूरे दिन आपके बॉडी में एनर्जी बनी रहेगी और आपको जल्दी थकान भी महसूस नहीं होगा।

प्रोटिनेक्स पाउडर के नुकसान (Protinex Powder Side Effects in Hindi)

दोस्तों ऊपर हमने आपको प्रोटिनेक्स पाउडर की खूबियों के बारे में बताया लेकिन अब हम इसकी कुछ खामियों के बारे में भी बता रहे हैं। वैसे तो प्रोटिनेक्स पाउडर के कोई ज्यादा गंभीर नुकसान नहीं होते लेकिन कुछ खामियां है जिन्हें आपको जानना चाहिए।

डाइबिटीज

प्रोटिनेक्स पाउडर के ज्यादा इस्तेमाल से आपको डाइबिटीज की समस्या हो सकती है। प्रोटीन सप्लीमेंट में शुगर का भी इस्तेमाल किया जाता है इसलिए जरूरत से ज्यादा इसका सेवन करने से बचे। 

वजन का बढ़ना

प्रोटिनेक्स पाउडर का ज्यादा इस्तेमाल करने से वजन बढ़ने लगता है और मोटापे की समस्या भी हो सकती है। इसलिए जो लोग मोटापे की समस्या से जूझ रहे उनके लिए यह इतना उपयोगी नहीं हैं। इसके ज्यादा इस्तेमाल से वजन बढ़ने का खतरा बढ़ सकता हैं।

गैस की समस्या

Protinex powder को लम्बे समय तक लेने से गैस की समस्या हो सकती है। ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करने से पेट और पाचन से जुड़ी परेशानियां देखने को मिल सकती हैं। 

बॉडी बनाने के लिए कौन सा प्रोटीन पाउडर खाना चाहिए

निष्कर्ष: आज के इस लेख Protinex powder uses in hindi में हमने आपको इसके इस्तेमाल तथा प्रोटिनेक्स पाउडर के फायदे और नुकसान के बारे में बताया। प्रोटीन सप्लीमेंट का इस्तेमाल करने से पहले आप किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। हम आशा करते है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो, तो इसे शेयर जरूर करें। 

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल:

प्रोटीनेक्स पाउडर कब पीना चाहिए?

अगर आप सुबह के समय एक्सरसाइज करते है तो नाश्ते में दूध के साथ प्रोटीनेक्स पाउडर का पी सकते हैं। साथ ही अगर आप शाम के वक़्त एक्सरसाइज करते हैं, तो फिर एक्सरसाइज के बाद भी आप ले सकते हैं।

प्रोटीनेक्स कौन ले सकता है?

प्रोटीनेक्स को महिला, पुरूष और बच्चे हर कोई पी सकता है। बच्चों के लिए protinex junior ज्यादा अच्छा होता है।

प्रोटीनेक्स पाउडर कैसे खाना चाहिए?

प्रोटीन पाउडर को सुबह या शाम वक़्त 200 से 250 ml दूध में मिलाकर लेना फायदेमंद होता है। अगर आप दूध नहीं पीना चाहते तो आप हल्का गुनगुने पानी के साथ भी प्रोटीनेक्स पाउडर को ले सकते है।

प्रोटीनेक्स का दुष्प्रभाव क्या है?

प्रोटीनेक्स पाउडर लेने से वजन बढ़ने लगता है। इसके सेवन से गैस की भी समस्या हो सकती है और इसमें शुगर की भी मात्रा पाई जाती है।

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

Leave a Comment