हाई प्रोटिन वाली सब्जियां | Sabse Jyada Protein Wali Sabji 

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

दोस्तों आज की इस लेख में हम आपको Sabse jyada protein wali sabji के बारे में बताने वाले है। प्रोटीन हमारे शरीर और मसल्स ग्रोथ के लिए बहुत जरूरी होता है ऐसे में अगर आप सोच रहे प्रोटिन केवल मांस, मछली या चिकेन में ही सबसे ज्यादा पाया जाता है तो ऐसा नही है। कई ऐसी सब्जियां भी है जो प्रोटिन का एक अच्छा स्रोत है और हम आपको कुछ ऐसे ही सब्जियों के बारे में बताने वाले है जिसमें प्रोटिन की अच्छी मात्रा पाई जाती है। जिसकी मदद से आप प्रोटिन की कमी को पूरा कर सकते है।

Sabse Jyada Protein Wali Sabji

ब्रोकली

sabse jyada protein wali sabji

ब्रोकली के बारे में आपने सुना ही होगा यह फूलगोभी प्रजाति की सब्जी है। हरे रंग की दिखने वाली इस ब्रोकली में प्रोटिन, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, आयरन, विटामिन ए और विटामिन सी पाया जाता है।

अगर इसके गुणों की बात करे तो यह फाइबर का सबसे अच्छा स्रोत है। एक कप(156 ग्राम) ब्रोकली में 55 ग्राम कैलोरी, 3.7 ग्राम प्रोटिन और 5.1 ग्राम फाइबर मिलता है। इसमें 90 प्रतिशत पानी, 0 प्रतिशत फैट, 7 प्रतिशत कार्ब होता है।

सफेद मशरूम

sabse jyada protein wali sabji

मशरूम का सेवन सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। मशरूम को न्यूट्रिएंट्स का भंडार कहा जाता है। मशरूम में प्रोटीन के साथ-साथ विटामिन बी, विटामिन सी और विटामिन डी जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। मशरूम में कोलिन नामक एक तत्व पाया जाता है, जो कि मेमोरी के लिए लाभदायक माना जाता है।

मशरूम के सेवन से डाइबिटिज की समस्या को कंट्रोल किया जा सकता है। मशरूम में कैलोरी और फैट की मात्रा कम होती है, जो मोटापे को रोकने और वजन को कम करने में मदद कर सकता है।

लिमा बीन (Lima Beans)

sabse jyada protein wali sabji

लिमा बिन को अधिकतर लोग सेम (same) के नाम से जानते है। कुछ इलाको में इसे सीम या मटर बीन के नाम से भी जाना जाता है।

यह एक प्रकार की फली होती है, जिसके अंदर पौस्टिक बीज पाए जाते है। इसमें काफी अच्छी मात्रा में प्रोटिन पाया जाता है। एक कप(170 ग्राम) कुक्ड लिमा बीन में लगभग 209 कैलोरी और 11.6 ग्राम प्रोटिन होता है। इसमें आयरन, कैल्सियम, पोटैशियम और फॉस्फोरस भी अच्छी मात्रा में होता है।

पालक (Spinach)

sabse jyada protein wali sabji

पालक के बारे में आप जानते ही होंगे इसमें आयरन के और फाइबर के साथ प्रोटिन भी पाया जाता है। इसमें विटामिन बी और विटामिन सी भी मौजूद रहता है।

एक कप पालक यानी180 ग्राम कुक्ड पालक में 41 ग्राम कैलोरी और 5.3 ग्राम प्रोटिन मिलता है इसके अलावा इसमें 93 प्रतिशत पानी, 0 प्रतिशत फैट और 4 प्रतिशत कार्ब होता है।

सेहत के लिहाज से पालक को एक काफी पौस्टिक आहार माना जाता है। यही कारण की डॉक्टर भी पालक खाने की सलाह देते है।

मटर (Peas)

प्लांट बेस्ट प्रोटिन की बात हो, तो आप मटर को नजरअंदाज नही कर सकते। एक कप (160ग्राम) कुक्ड मटर में 8.6 ग्राम प्रोटिन और 8.8 ग्राम फाइबर मिलता है। इसमें विटामिन ए और पोटैशियम भी हाई होता है।

आप इसे सलाद, पास्ता, चावल, सब्जी, पोहा में मिक्स करके या फिर साग के रूप में भी खा सकते है। इसमें 79 प्रतिशत पानी, 0 प्रतिशत फैट और 16 प्रतिशत कार्ब भी होता है।

सोयाबीन

Sabse jyada protein wali sabji

Sabse jyada protein wali sabji की बात हो और हम सोयाबीन को शामिल न करे ये कैसे हो सकता। शाकाहारी लोगो के लिए सोयाबीन प्रोटिन का सबसे अच्छा सोर्स माना जाता है। शरीर में प्रोटिन की कमी को दूर करने के लिए सोयाबीन का सेवन कर सकते है। सोयाबीन और इससे बनने वाले सभी सोया उत्पाद सोया मिल्क, सोया सॉस, सोया बड़ी और टोफू ये सब भी प्रोटिन के अच्छे स्रोत माने जाते है।

जो लोग डेरी प्रोडक्ट्स को अपने खाद पदार्थों में शामिल नही कर पाते उन्हें सोया उत्पादों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। सोयाबीन में तकरीबन 8.5 ग्राम प्रोटिन मौजूद रहता है।

बॉडी बनाने के लिए कौन सा प्रोटिन लेना चाहिए

निष्कर्ष (Conclusion):- इस आर्टिकल में हमने आपको Sabse jyada protein wali sabji के बारे में बताया। इसे पढ़ने के बाद आपको पता चल गया होगा कि वेजिटेबल्स में भी अच्छी मात्रा में प्रोटिन पाया जाता है। आप इस सब्जियों को अपने डाइट में शामिल करके अपने प्रोटिन इंटेक को बढ़ा सकते है।

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

Leave a Comment