सेब खाने के फायदे और नुकसान : जाने कीन्हे सेब खाने से बचना चाहिए

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

सेब एक ऐसा फल है जो कई बीमारियां से बचने में मदद करता है। आज हम आपको सेब खाने के फायदे और नुकसान के बारे में बताने वाले हैं। सेब, जिसका वैज्ञानिक नाम Malus domestica Borkh है, यह Rosaceae परिवार से संबंधित है। सेब को सबसे पौष्टिक फलों में से एक माना जाता है। यह इम्युनिटी (रोगों से लड़ने की क्षमता) को बढ़ाने, तनाव कम मदद करता है साथ ही इसमें बायोएक्टिव कंपाउंड भी होता है जो मानव स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता हैं। 

Seb khane ke fayde aur nuksan

डॉक्टर से लेकर न्यूट्रिशनिष्ट तक सभी कोई सेब खाने की सलाह देते हैं। सेब में मौजूद कई पोषक तत्व बीमारियों से बचाने में मदद करते है। लेकिन आपको बता दें कि सेब का ज्यादा करना सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। इसलिए सेब का सेवन एक सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। तो आइये जानते है सेब खाने के फायदे और नुकसान के बारे में।

सेब की न्यूट्रीशनल वैल्यू 

सेब में विटामिन के अलावा कई पोषक तत्वों और बायोएक्टिव कंपाउंड का अच्छा स्रोत पाया जाता हैं।

न्यूट्रीशनल कंपोनेंट्सवैल्यू
टोटल कैलोरीज़65.0 Kcal
कार्बोहाइड्रेट15.6 g
चीनी13.3 g
प्रोटीन0.15 g
डाइटरी फाइबर2.1 g
टोटल फैट0.16 g

सेब खाने के फायदे और नुकसान

सेब खाने के फायदे (Benefits of Apple) 

सेब खाने के फायदे की बात करें, तो यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है। सेब छोटी बीमारी से लेकर कई गंभीर शारीरिक समस्याओं को ठीक करने की क्षमता रखता है। सेब आपको मधुमेह, अस्थमा, हृदय रोग, और यहां तक कि कैंसर से बचाने में भी मदद करता हैं। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट का प्रभाव भी होता हैं, जो ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस को कम करने और बॉडी को स्वस्थ रखने में मदद करता हैं। सेब न सिर्फ आपके सेहत को बेहतर बनाता है बल्कि यह खूबसूरत त्वचा और स्वस्थ बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद हैं। 

वजन घटाने में मददगार

सेब खाने के फायदे और नुकसान में इसका पहला फायदा यह है की यदि आप मोटापे से परेशान है या वजन को कम करना चाहते हैं तो ऐसे में सेब आपके लिए फायदेमंद होगा है। सुबह खाली पेट सेब खाने आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगता है और आप ज्यादा खाने से बचते हैं जिसके कारन आपका वजन धीरे-धीरे कम होने लगता है।

दांतों को बनाए स्वस्थ

सेब में फाइबर की मात्रा पाई जाती है जो दांतों को मजबूत एंव स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। इसमें एंटीवायरस और एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, जो वायरस और बैक्टीरिया से बचने में मदद करता हैं। रोज़ाना सुबह सेब का सेवन करने से मुंह में सलाइवा (लार) की मात्रा बढ़ती है, जिनसे पायरिया होने का खतरा कम हो जाता हैं।

पाचन तंत्र को मजबूत बनाए

सेब में कैल्शियम और फाइबर भरपूर मात्रा में पाई जाती है, यदि आप रोजाना सेब का सेवन करते हैं तो आपकी शरीर की हड्डियां मजबूत होती है और साथ ही इससे शारीरिक थकान भी कम होती है, जिससे पाचन क्रिया बेहतर होती है। सुबह सेब खाने के बाद एक ग्लास दूध पीने से पाचन क्रिया सही रहता है।

इम्यूनिटी बढ़ाए

आज के समय में बदलते मौसम की वजह से कोई न कोई बीमारी या वायरस फैलने का खतरा बना रहता है, ऐसे बॉडी की Immunity System का मजबूत होना बहुत आवयशक होता है। इसलिए इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए सेब का सेवन करना फायदेमंद होता है।

रोजाना सेब खाने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, जिससे कि बॉडी को बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है। सेब में प्रोटीन, विटामिन-B, विटामिन-C के अलावा और भी पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो इम्युनिटी को बेहतर करने में मदद करता है।

आंखों के लिए फायदेमंद

सेब में विटामिन-B, विटामिन-C, एंटी-ऑक्सीडेंट और फाइबर, मौजूद होता है यही वजह है कि इसका रोजाना सेवन करने से रात में कम दिखाई देने की परेशानी भी दूर होती है साथ ही मोतियाबिंद, ग्लूकोमा आदि से भी रक्षा राहत मिलती है।

दिल के लिए फायदेमंद

सेब का सेवन करने से ह्रदय स्वास्थ्य बेहतर होता है, क्योंकि इसमें मौजूद नियासिन और फाइबर कोलेस्‍ट्रोल के स्तर को कंट्रोल करने में मददगार होता है। सेब का सेवन रोजाना करने से हार्ट अटैक, दिल का दौरा, स्‍ट्रोक और हार्ट को खून पहुंचाने वाली धमनियों का सिकुड़ना जैसी कई घातक बीमारियों का खतरा बहुत कम हो जाता है। सेब में फ्लेवोनोइड एपिक्टिन नाम का एक यौगिक मौजूद होता है, जो रक्तचाप (Blood Pressure) को कम करता है। 

डायबिटीज को करे कंट्रोल

सेब में विटामिन ए भरपूर मात्रा पाई जाती है जो आँखों की रोशनी को बढाता है। विटामिन ए आंखों के लिए बहुत फायदेमंद है। ऐसे में रतौंधी के मरीजों के लिए सेब का सेवन करना लाभदायक साबित होगा। कई सारे किये गए अध्ययनों में ये साबित हो चुका है कि रोजाना सेब खाने से लोगों में टाइप-2 डायबिटीज का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।

यहाँ हमने सेब खाने के फायदे और नुकसान में आपको कुछ फायदे बताये और अब हम सेब खाने के क्या नुकसान होते है वह जान लेते है।

सेब खाने के नुकसान (Side Effects of Apple):

आपने सेब खाने के फायदे और नुकसान में फायदे जाने लिए अब बात करते है इसके नुकसान की, वैसे तो सेब और इससे बनी हुई चीज़ें सुरक्षित होती हैं और यही वजह है कि इसे एक स्वस्थ और प्रमुख आहार के रूप में लेने की सलाह दी जाती हैं। लेकिन कुछ लोगों को इससे गंभीर प्रतिक्रियाओं के साथ शरीर में एलर्जी का अनुभव हो सकता है। अगर ऐसा कोई साइड इफेक्ट देखने को मिले तो तुरंत इसकी सूचना डॉक्टरों को देनी चाहिए ताकि वह आपके लिए एलर्जी का सही इलाज वही बता पाएंगे।

सेब खाने के साथ बरती जाने वाली सावधानियां:

सेब का सेवन सीमित या कम मात्रा में करना सुरक्षित हो सकता है, लेकिन फिर भी सावधानियां इलाज से बेहतर होती है।

  • गर्भावस्था के दौरान सेब का सेवन करना सुरक्षित हो सकता हैं क्योंकि इसमें जरूरी पोषक तत्वों की अच्छी मात्रा मौजूद होती हैं। गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं के प्रति अभी तक सेब के नुकसान के बारे में कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन अगर किसी प्रकार की कोई समस्या हो तो ऐसे में डॉक्टरों से सलाह लेना फायदेमंद होता है।
  • एक छोटे बच्चे की प्रतिरक्षा प्रणाली विकासशील अवस्था में होती है, इसलिए उन्हें अलग-अलग इन्फेक्शन्स और बीमारियों का खतरा बना रहता है। ऐसे में बच्चों को सेब या इससे बनी कोई चीज़ें देते वक़्त विशेष सावधानी बरतनी चाहिए ताकि उन्हें एलर्जी न हो। बच्चों में इस तरह की कोई परेशानी देखने को मिले तो इस से बचने के लिए आप किसी डॉक्टर से सलाह लें।
  • सेब के बीज में साइनाइड की थोड़ी मात्रा पाई जाती है। ऐसे में इन बीजों को ज़्यादा खाने से साइनाइड टॉक्सिसिटी की समस्या हो सकती है। इसलिए सेब के बीज खाने से सावधानी बरतें।

अगर आपको किसी प्रकार की समस्या है तो इसके बारे में अपने डॉक्टर को जरूर बताएं ताकि वह आपको सही सलाह दे पाए और आप अपनी सेहत के लिए सही निर्णय ले सके।

इन्हे भी पढ़े – सुबह खाली पेट खजूर खाने के फायदे

FAQ


एक दिन में कितने सेब खाने चाहिए?

सेब पोषक तत्वों से भरपूर होता है और हमे शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है यही वजह है की डॉक्टर रोजाना एक सेब खाने की सलाह देते हैं।


सेब कब नहीं खाना चाहिए?

सेब को शाम के समय या फिर रात को सोते समय नहीं खाना चाहिए।

सेब को कब खाना चाहिए?

सुबह सुबह खाली पेट सेब खाना फायदेमंद होता है। अगर आप सुबह खाली पेट सेब का सेवन करते है, तो इससे दिल की सेहत अच्छी रहती है और सेब में मौजूद फाइबर ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करता है।

इस पोस्ट में हमने आपको सेब खाने के फायदे और नुकसान के बारे में बताया। हम आशा करते है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। अगर इस पोस्ट से जुड़ी आपके मन में कोई सवाल या विचार हो तो आप हमें Comment करके बता सकते है और हो सके तो इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ और सोशल मीडिया में जरूर Share करें।

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

Leave a Comment