Step By Step Pet Kam Karne Ki Exercise : मोम की तरह घटेगी चर्बी

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

पेट की चर्बी कम करने के लिए एक्सरसाइज एक असरदार तरीका माना जाता है इसलिए आज हम आपको Step By Step Pet Kam Karne Ki Exercise के बारे में बताने वाले है ताकि आप घर पर रहकर ही अपने मोटापे की समस्या से छुटकारा पा सकेंगे। देखा जाए तो आज के समय में अधिकतर लोग मोटापे और बढ़ते वजन से परेशान हैं। वे अपने वजन को कम करने के लिए अपने डाइट में बदलाव करते हैं लेकिन फिर भी वह अपने मोटापे को कम करने में असफल रहते हैं।

Step By Step Pet Kam Karne Ki Exercise
Step By Step Pet Kam Karne Ki Exercise

आप अपने जीवन शैली में थोड़ा बदलाव करके वजन और मोटापा कम करने के लक्ष्य पा सकते हैं। मोटापा कम करने के लिए एक संतुलित और कम कैलरी वाली डाइट के साथ रोजाना पेट कम करने की एक्सरसाइज करना बहुत ही कारगर साबित होती है। तो आइए अब मोटापा से छुटकारा पाने के लिए Step By Step Pet Kam Karne Ki Exercise के बारे में जानते हैं।

Step By Step Pet Kam Karne Ki Exercise – पेट की चर्बी कम करने वाली एक्सरसाइज

बेली फैट यानी कि पेट की चर्बी बढ़ने से या सेहत के लिए खतरनाक होती है क्योंकि यह कई बीमारियों का कारण बन सकती है। इसके अलावा पेट की चर्बी दिखने में काफी फद्द लगता है जो आपके शरीर के आकर्षण को कम कर देता है साथ ही इससे आपका कॉन्फिडेंस लेवल भी कम हो जाता है। 

बढ़ती तोंद(बैली फैट) को कम करने के लिए आपको अपने डाइट और पेट कम करने की कुछ महत्वपूर्ण एक्सरसाइज को अपने डेली रूटीन में शामिल करना होगा। देखिए पेट कम करने के लिए आपको थोड़ी तो मेहनत करनी ही होगी। तो आइए जानते हैं Step By Step Pet Kam Karne Ki Exercise के बारे में।

Step 1. स्क्वाट एक्सरसाइज

स्क्वाट आपके निचले शरीर के फैट को कम करने का काम करती है। लोअर बॉडी फैट को कम करने के लिए स्क्वाट एक बेहतरीन एक्सरसाइज। इस एक्सरसाइज को आप बड़ी आसानी से कर सकते हैं इसमें आपको ज्यादा परेशानी नहीं होगी क्योंकि यह एक स्लो इंपैक्ट एक्सरसाइज। आप इसके 15 से 20 रिपीटीशन के तीन सेट लगाएं ताकि आपकी कमर, कूल्हे और पैरों की चर्बी जल्दी से कम हो सके।

Step 2. रस्सी कूदना

आप कभी न कभी रस्सी जरूर कूदे होंगे लेकिन क्या आप इसके फायदे जानते है। रस्सी कूदने आपके पेट, जांघ और पैरों की चर्बी घटने लगती है साथ ही इससे आपका स्टेमिना भी बढ़ता है। शुरुआत में यह एक्सरसाइज आपको तुरंत थका देगी लेकिन कुछ दिनों के बाद आप रस्सी कूदने के समय को बढ़ा सकते है। इससे आपके शरीर का फैट बड़ी तेजी से बर्न होता है और आपके दिल की सेहत को भी लाभ मिलता है।

Step 3. बर्पी एक्सरसाइज

बर्पी एक कार्डियो एक्सरसाइज है जो के पूरे बॉडी पर असर डालती है यह पेट, कमर, ग्लूट, सीना और पैर की चर्बी को कम करती है।

Step By Step Pet Kam Karne Ki Exercise

  • बर्पी एक्सरसाइज करने के लिए सबसे पहले स्क्वाट की पोजीशन में आ जाये। अब अपने घुटने को हल्का मोड़े और दोनों पैरों के बीच की दूरी आपके कंधे की चौड़ाई जितनी होगी।
  • अब आप अपनी दोनों हथेली फर्स पर ऐसे टिकाएं कि वह आपके पैरों के अंदर की तरफ हों।
  • अपने हथेली पर भार डालते हुए पैरों को पीछे की तरफ किक करें और फिर आप पुशअप की पोजीशन में आ जाएं। लेकिन ध्यान रहे कि आपकी कमर झुकनी नहीं चाहिए।
  • अब एक पुशअप करके तुरंत से मेंढक की पोजीशन में आ जाये और दोनों हाथों को ऊपर करके ऊंचा जम्प करें।
  • इसके बाद आप अपनी शुरुआती पोजीशन में आएं और फिर से यही प्रक्रिया को दोहराएं।

स्टेप 4. माउंटेन क्लाइंबर

माउंटेन क्लाइंबर एक्सरसाइज आपके कोर मसल्स को मजबूत बनाती है और मेटाबॉलिज्म तेज करती है ये बढ़ती तोंद को तेजी से घटाने में मदद करती है।

Step By Step Pet Kam Karne Ki Exercise

  • माउंटेन क्लाइंबर एक्सरसाइज के लिए आप पहले पुशअप की पोजीशन में आ जाएं।
  • अब आप अपने कोर मसल्स को टाइट और कमर को सीधा रखें.
  • इसके बाद आप दाएं घुटने को अपने छाती के पास लाये।
  • अब दाएं घुटने को वापस ले जाते हुए अपने बाएं घुटने को छाती के पास लाये।
  • इसी प्रक्रिया को तेजी से करे जैसे कि आप साइकिल चला रहे हो।

Step 5. सिट-अप

सिट-अप पेट की चर्बी को कम करने के लिए एक महत्वपूर्ण और आसान एक्सरसाइज है। यह पेट की मांसपेशियों यानी कि कोर मसल्स को मजबूत और टोन करती है। सीट-अप एक क्रंच एक्सरसाइज की तरह ही है।

  • इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले आप फर्श पर पीठ के बल सीधा लेट जाएं और अपने दोनों पैरों के घुटनों को मोड़ लें। 
  • अब अपने दोनों हाथों को सिर के पीछे रखे। अब अपने अपर बॉडी को ऊपर उठाते हुए छाती को घुटने के पास लाएं और फिर वापस पेट के बल लेट जाएं।
  • यही प्रक्रिया को दोबारा से दोहराएं। इस एक्सरसाइज के आप 3 सेट्स करें और प्रत्येक सेट में 15 रिपीटीशन लगाए।

Step 6. होल्ड ए प्लैंक (Hold a Plank)

अगर आप अपने बढ़ते पेट को सही आकार में लाना चाहते है तो आपको इसे जरूर करना चाहिए। यह प्लैंक एक्सरसाइज आपके पूरे बॉडी पर असर डालती है। यह कोर मसल्स, पीठ, छाती और कंधे सहित शरीर के सभी अंगों पर हिट करती है। प्लैंक एक्सरसाइज करने से आपके पूरे बॉडी को मजबूत मिलती है और आपके पेट की चर्बी को कम करने में मदद मिलती है।

इस पोस्ट में हमने आपको Step By Step Pet Kam Karne Ki Exercise बताई। इन एक्सरसाइज की मदद से आप बढ़ते हुए पेट को कम कर पाएंगे। ध्यान रहे कि इन एक्सरसाइज को आप रोजाना करे तभी आपको बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे।

आपको यह आर्टिकल कैसा लगा? आप हमें कमेंट के माध्यम से बता सकते है। इस पोस्ट को अपने दोस्तों के पास भी जरूर Share करें और फिटनेस से जुड़ी ऐसी और जानकारी के लिए हमारे Push notification को On कर लें।

FAQ :

लटका हुआ पेट कम कैसे करें?

पेट की चर्बी कम करने के लिए रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पिया और कम से कम 30 मिनट पेट कम करने वाली एक्सरसाइज करें जैसे स्क्वाट, रस्सी कूदना और सीट-अप।

पेट निकलने का मुख्य कारण क्या है?

अधिक मात्रा में कैलोरी का सेवन करने और ज्यादा ताला बोला खाने से कमर के आसपास चर्बी जलने लगती है और यही कारण है कि धीरे-धीरे पेट निकलने लगता है।

पेट की चर्बी कम करने के लिए मुझे क्या खाना चाहिए?

पेट की चर्बी कम करने के लिए आप अपने डाइट में हैल्दी फैट जैसे कि फल, दालें, दलिया, प्रोटीन पाउडर, साबुत अनाज, अंडे, ब्रोकोली, बीन्स, बादाम, हरी पत्तेदार सब्जियां को शामिल करें।

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

Leave a Comment