शरीर बनाने के लिए सुबह क्या खाना चाहिए? – शरीर बनाने वाले फूड्स

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

जो लोग पतले दुबले है और अपना वजन बढ़ाना है लेकिन उन्हें समझ में नहीं आता कि शरीर बनाने के लिए सुबह क्या खाना चाहिए?, दुबला पतला शरीर आपके पर्सनालिटी को कमजोर बनाता है साथ ही यह आपके कॉन्फिडेंस लेवल को भी कम कर देता है। जहां मोटा शरीर बीमारियों का कारण बनता है वही पतला और कमजोर शरीर भी कई बीमारियों का कारण बन सकता है। इसलिए आप इस पोस्ट के आखिरी तक बने रहे यहां हम आपको शरीर बनाने वाले कुछ फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका सेवन आप सुबह के वक़्त कर सकते है।

sharir banane ke liye subah kya khana chahie

शरीर बनाने के लिए एक हेल्दी डाइट को फॉलो करना बेहद जरूरी होता है। अगर आप खुद को ग्रूम करने की सोच रहे है और एक अच्छी पर्सनालिटी पाने के लिए खुद को शरीर बनाना चाहते है तो आपको सिर्फ बताए गए फूड्स को नियमित रूप से सेवन करना होगा। आप कुछ महीने बाद खुद अपने शरीर में परिवर्तन देख पाएंगे। आपका वजन पहले से बढ़ जाएगा और आपकी पर्सनालिटी में भी बदलाव देखने को मिलेगा। तो आइए अब जानते है शरीर बनाने के लिए सुबह क्या खाना चाहिए? जिससे आपके बॉडी और पर्सनालिटी में बदलाव आ सके।

शरीर बनाने के लिए सुबह क्या खाना चाहिए?

यहाँ हम आपको कुछ बेहतरीन हेल्दी फूड्स के बारे में बता रहे है जिसे आप सुबह अपने डाइट शामिल कर सकते हैं।

केला और दूध

जो लोग अपना वजन बढ़ाना चाहते है या बॉडीबिल्डिंग करने की सोच रहे है उन्हें रोज सुबह केले का सेवन जरूर करना चाहिए। क्योंकि केला एक सुपरफूड है जिसमें कई प्रकार के विटामिन्स और मिनरल्स मौजूद होते है। केले का सेवन करने से आपके शरीर को पोटेशियम, मैग्नीशियम, कार्ब्स, फाइबर, विटामिन बी12 और हेल्दी फैट्स की प्राप्ति होती है इसलिए अगर आप शरीर बनाना चाहते है तो अपने डाइट में केले को शामिल करें। केले को आप दूध के साथ मिक्स करके भी ले सकते है। इससे वजन बढ़ाने में काफी मदद मिलेगी।

उबला हुआ अंडा

अंडा शरीर के मसल्स को ग्रो करने में मदद करता है। रोज सुबह उबला हुआ अंडा खाने से वेट गेन और मसल्स गेन करने मदद मिलती है। शरीर बनाने के लिए आप रोज़ाना सुबह 2 से 3 उबले अंडे का सेवन करें। अंडे में प्रोटीन की अच्छी मात्रा पाई जाती है जो मांसपेशियों को मजबूत बनाती है। आप चाहे तो अंडे का ऑमलेट बनाकर भी खा सकते है।

ओट्स और दूध

शरीर बनाने के लिए आप सुबह ओट्स और दूध को मिक्स करके ले सकते है। एक कटोरी ओट्स ले और दूध के साथ मिलाकर उसे अच्छे से पका लें। स्वाद के लिए आप इसमें किशमिश, बादाम, काजू और हल्का ब्राउन शुगर मिला सकते है। ओट्स और दूध को साथ में लेने से आपके बॉडी को हेल्दी फैट और कार्ब्स मिलेगा, जो शरीर बनाने में मदद करेगा।

स्मूदी और शेक

सुबह के वक़्त एक ग्लास स्मूद या शेक बनाकर उसका करें। ये वजन बढ़ाने में काफी मददगार साबित होता है। अक्सर देखा जाता है कि जो लोग बॉडीबिल्डिंग करते है वे स्मूदी या शेक का सेवन करते है। आप फलों या फिर सब्जियों से बने हुए स्मूदी का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा कीवी या मैंगो शेक भी शरीर बनाने में मदद करता है। इन फलों से आपको मिनरल्स, विटामिन और हेल्दी फैट मिलता है। बेहतर परिणाम पाने के लिए आप इसमें ड्राई फ्रूट्स और दूध भी मिला सकते है।

ड्राई फ्रूट्स

जो लोग खाने को लेकर ज्यादा परेशान रहते है उन्हें समझ नहीं आ रहा कि शरीर बनाने के लिए सुबह क्या खाना चाहिए तो उनके लिए ड्राई फ्रूट्स अच्छा विकल्प साबित होगा। ड्राई फ्रूट्स में आप काजू, बादाम, किशमिश और अखरोट जैसी चीजों को शामिल कर सकते हैं। इनमें ना सिर्फ आपको बढ़िया Quality की प्रोटीन मिलेगी बल्कि आप अपनी बॉडी को भी फिट बना पाएंगे। 

इनसे आपको शरीर को Protein के साथ Vitamin B, E, फाइबर, फोस्फोरस, मैग्निसियम और हेल्दी फैट मिलेगा। इनका सेवन करने से आपके अन्दर Carbs Diet लेने की इच्छा भी कम होती है जिससे की आप एक बिना चर्बी वाली बॉडी बनाने में कामयाब हो पाते है। आप रोज एक मुठ्ठी ड्राई फ्रूट्स सुबह के समय खाना शुरू कर दे।

पीनट बटर

पीनट बटर भी बॉडी बनाने का एक बेहतरीन फ़ूड है ये मसल बिल्डिंग में काफी मदद करता है। पीनट बटर को मूंगफली से बनाया जाता है जिसमें प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और फैट मौजूद होता है। रोज सुबह आप मल्टीग्रेन ब्रेड के ऊपर पीनट बटर लगाकर इसका सेवन कर सकते है साथ आप चाहे तो इसे ओट्स या फिर शेक में भी मिलाकर सेवन कर सकते है।

दलिया

कुछ लोग सोचते है कि ओट्स और दलिया दोनों एक ही चीज है लेकिन ऐसा नही है, यह दोनों अलग-अलग चीजे है मगर इन दोनों की न्यूट्रिशन वैल्यू में ज्यादा फर्क नहीं होता। दलिया की बात करे तो यह आपको ओट्स के मुकाबले काफी कम कीमत में मिल जाता है साथ ही इसमें प्रोटीन, फाइबर और कार्बोहाइड्रेट की अच्छी मात्रा पाई जाती है। रोज सुबह आप एक कटोरी दलिया का सेवन करेंगे तो आप शरीर जल्दी बनेगा।

काला चना 

कला चना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है इसमें कई पोषक तत्व पाए जाते है। ये शरीर को लचकदार बनाने का काम करती है जिससे Muscles जल्दी बनते है। चने में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाती है। रोजाना सुबह भीगे हुए चने खाने से आपके शरीर को भरपूर शक्ति मिलती है। जिन लोगों का स्टेमिना कम है वे काले चने का सेवन करके अपने स्टेमिना को बढ़ा सकते है।

छाछ (Buttermilk)

अगर अभी भी आपके मन में ये जानने की इच्छा रह गयी है की शरीर बनाने के लिए सुबह क्या खाना चाहिए? तो आप छाछ का सेवन कर सकते है। आपको यह चीज शायद साधारण लग सकती है लेकिन यकीन मानिए शरीर बनाने में इसका भी महत्वपूर्ण योगदान होता है। अगर किन्ही के पास दूध की व्यवस्था न हो पाए तो उनके लिए छाछ एक बेहतरीन विकल्प होगा। छाछ पीने से आपके बॉडी को अच्छा ख़ासा Protein मिल जाता है और इसकी खास बात यह है कि ये आसानी से पच जाता है।

इन्हे भी पढ़े – सुबह खाली पेट खजूर खाने के फायदे

निष्कर्ष

इस लेख में हमने आपको शरीर बनाने के लिए सुबह क्या खाना चाहिए इसके बारे में बताया। हमे उम्मीद है की आपको यह जानकारी पसंद आई होगी और इसकी मदद से अपने सेहत को बेहतर बना पाएंगे। अगर इस पोस्ट से संबंधित आपके मन में कोई सवाल या विचार हो तो आप नीचे कमेंट बॉक्स के माध्यम से पूछ सकते हैं। हो सकते तो आप इस पोस्ट को अन्य लोगों के साथ शेयर जरूर करें।

FAQ :

कौन सी चीज खाने से शरीर बनता है?

हाई प्रोटीन वाली चीजों का सेवन करने से शरीर जल्दी बनता है क्योंकि यह मसल्स को ग्रो करने में काफी मदद करते हैं।

कौन सा फल खाने से बॉडी बनता है?

केला, एवोकाडो, अंगूर और सेब जैसे फलों की मदद से आप बॉडी बना सकते है।

सबसे ज्यादा प्रोटीन वाला फल कौन सा है?

केले में प्रोटीन मात्रा पाई जाती है साथ ही इसमें पोटेशियम और फाइबर की भी अच्छी मात्रा मौजूद होती हैं।

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

Leave a Comment