Pet Kam Karne Ki Exercise Image | पेट घटाने के 5 असरदार एक्सरसाइज

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

आज की इस लेख में हम Pet kam karne ki exercise image पे बात करने वाले है। जैसे जैसे उम्र बढ़ती है वैसे ही पेट और कमर के आस-पास चर्बी बढ़ने लगती है, वर्तमान समय में इस समस्या का सामना लगभग हर महिला और पुरुष को करना पड़ रहा है। वे अपने पेट को कम करना चाहते है लेकिन वे समय के अभाव के कारण वे जिम नहीं जा पाते। इसलिए हमने सोचा क्यों न आपको पेट कम करने की उन एक्सरसाइज के बारे में बताया जाए जिसे आप घर पर ही बड़ी आसानी से कर पाए और अपनी बढ़ती पेट की समस्या से छुटकारा पा सके।

मोटा पेट न सिर्फ आपके स्वास्थ्य पर असर डालता है बल्कि ये आपके पर्सनालिटी को भी बहुत ज्यादा प्रभावित करता है। इस बढ़ते पेट के कारण लोग अपने मनपसंद के कड़पे तक नहीं पहन पाते। अपने पेट को कम करने के लिए आपको दो चीजों पे ज्यादा ध्यान देना होगा, पहला डाइट और दूसरा एक्सरसाइज। आपको ज्यादा तेल और फ़ास्ट फ़ूड का सेवन करने से बचना होगा। आगे हम आपको Pet kam karne ki exercise image के बारे में बताने जा रहे, जिन्हें आप घर पर ही आसानी से कर पाएंगे।

Jaldi Pet Kam Karne Ki Exercise Image

1. रस्सी कूदना (Skipping Rope)

Pet kam karne ki exercise image

बचपन में आपने कभी न कभी रस्सी जरूर कूदा होगा लेकिन शायद आपको नहीं पता होगा कि ये एक्सरसाइज पेट कम करने की एक बेहतरीन एक्सरसाइज मानी जाती है। रस्सी कूदना एक हाई इंटेंस एक्सरसाइज है जो कैलोरी बर्न करने में फायदेमंद होता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि केवल एक मिनट तक रस्सी कूदने से 15 से 20 कैलोरी तक बर्न हो सकता है।

स्किप्पिंग करने के लिए सबसे पहले आप एक रस्सी या स्किप्पिंग रोप ले और फिर धीरे-धीरे इसकी प्रैक्टिस करना शुरू कर दे। शुरुआत में इसे करने में थोड़ी परेशानी होगी, लेकिन रोजाना प्रैक्टिस करने से आप इसमें निपुण हो जाएंगे। इस एक्सरसाइज को आप किसी खुली जगह या छत पर कर सकते हैं।

2. जंपिंग जैक (Jumping Jacks)

Pet kam karne ki exercise image

जंपिंग जैक पेट कम करने की एक अच्छी एक्सरसाइज है इस एक्सरसाइज में आपको एक ही स्थान पर जंप करना मतलब कूदना होता है। यह ऐसी एक्सरसाइज है जो आपके पेट के साथ-साथ पूरे शरीर की अतिरिक्त चर्बी को कम करने का काम करती है साथ ही यह आपके मेटाबॉलिज्म को भी बूस्ट करता है।

इसे करने के लिए पहले सीधे खड़े हो जाएं और दोनों पैर और हाथों को एक साथ साइड की तरफ खोलें बंद करें। आपको जब भी समय मिले आप इस एक्सरसाइज को कर सकते है। इसके लिए कोई समय सिमा निश्चित नहीं है, आपसे जितना हो सकते उतना आप इस एक्सरसाइज को कर सकते है।

3. क्रंचेस (Crunches)

Pet kam karne ki exercise image

जब बात पेट कम करने की आती या सिक्स पैक बनाने की क्रंचेस एक्सरसाइज काफी असरदार मानी जाती है। क्रंच आपके पेट और कमर की मांसपेशियों पे असर डालता है जिससे पेट और कमर की चर्बी घटने लगती है।

क्रंचेस करने के लिए सबसे पहले सीधा पेट के बल लेट जाए और अपने दोनों हाथों के सिर के पीछे रखे तथा अपने घुटने को थोड़ा मोड़े। अब सांस छोड़ते हुए सिर और छाती को ऊपर उठाएं फिर सांस लेते हुए अपनी प्रारंभिक अवस्था में आ जाए। ऐसा आप लगातार कई बार कर सकते है।

4. माउंटेन क्लैम्बर (Mountain Climbers)

Pet kam karne ki exercise image

Pet kam karne ki exercise image में माउंटेन क्लैम्बर को भी हमने शामिल किया है क्योंकि इस एक्सरसाइज का सीधा असर आपके पेट की मसल पर पड़ता है, जिससे पेट की चर्बी तेजी से घटने लगती है। यह एब्स बनाने की भी अच्छी एक्सरसाइज है। इस एक्सरसाइज से पेट, कमर, पैर और शोल्डर की मसल्स पर भी जोर पड़ता है।

माउंटेन क्लैम्बर एक्सरसाइज करने के लिए सबसे पहले पुश-अप की पोजीशन में आ जाए। अब अपने कोर और हिप्स को टाइट करते हुए एक ही जगह पर रनिंग जैसा स्टेप्स करना शुरू करें मानो की आप पहाड़ चढ़ रहे हो। एक्सरसाइज के दौरान आपका कोर जितना टाइट होगा, आपके मसल्स भी उतने ही बेहतरीन तरीके से काम करेंगे।

5. स्क्वॉट (Squat)

Pet kam karne ki exercise image

स्क्वॉट मतलब उठक-बैठक करना भी पेट कम करने की एक अच्छी एक्सरसाइज है। स्क्वॉट आपके पैर, पेट, कमर और हिप्स की मसल्स को मजबूत बनाने का काम करती है। स्क्वॉट करने से शरीर की कैलोरी अधिक मात्रा में बर्न होती है जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। इस एक्सरसाइज को आप बड़ी आसानी से रूम के अंदर या घर की छत पर कर सकते हैं, इस एक्सरसाइज को करने के लिए आपको किसी और चीजों की जरूरत नहीं पड़ेगी।

तो ये थे कुछ Pet kam karne ki exercise image जिसे आप घर पर ही बड़े आसानी से कर सकते है और अपनी बढ़ती हुई पेट को कम कर सकते है लेकिन इसके साथ ही आपको अपने डाइट पर भी ध्यान देना होगा। अगर यह जानकारी आपको पसंद आई हो तो इसे उन लोगों के पास जरूर शेयर करें जो अपने पेट और मोटापे से परेशान रहते है।

इन्हें भी पढ़े:-

जल्दी Hips कम करने के उपाय

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

Leave a Comment