तेज दौड़ने के लिए एक्सरसाइज – ये 3 एक्सरसाइज दौड़ने की गति बढ़ाएगी

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

दौड़ना सेहत के बहुत फायदेमंद होता है लेकिन जब बात आती है तेज दौड़ने की तो हमे समझ नहीं आता कि हम अपनी दौड़ने की रफ्तार को कैसे बढ़ाये। इसलिए आज की इस लेख में हम तेज दौड़ने के लिए एक्सरसाइज के बारे में बताने वाले है ताकि आप इन एक्सरसाइज की मदद से अपने Running की रफ्तार को बढ़ा सकें। 

Tej daudne ke liye exercise

दौड़ने की कोई प्रतियोगिता हो या सैनिक की बहाली, इन सब में तेज दौड़ने वाले व्यक्ति की सफल हो पाते है। अगर आप एक अच्छा रनर बनाने की चाहत अपने दिल में पाले हुए है और आप सोच रहे है कि तेज दौड़ने के लिए एक्सरसाइज कौन सी करें या फिर सबसे तेज कैसे दौड़े?, तो आइए अब जानते है कि सबसे तेज दौड़ने की लिए आपको क्या करना चाहिए।

तेज दौड़ने के लिए एक्सरसाइज (Running Exercise)

अगर आप अपने रनिंग को बेहतर करना चाहते है तो आपको यह पता होना चाहिए कि तेज दौड़ने के लिए कौन सा एक्सरसाइज करना चाहिए साथ ही दौड़ने से पहले वार्मअप करने का सही तरीका भी पता होना चाहिए।

दौड़ने से पहले करें वार्मअप

अगर आप बिना वार्मअप किये रनिंग शुरू करते है तो इससे आपके बॉडी में खिंचाव या इंजरी की समस्या हो सकती है। इसलिए अगर आप इससे बचना चाहते है तो रनिंग से पहले कुछ वार्मअप एक्सरसाइज जरूर करें क्योंकि वार्मअप करने के कई फायदे भी है।

वार्मअप करने के फायदे

रनिंग से पहले आप वार्मअप करते है तो इससे शरीर दौड़ने से लिए तैयार हो जाता है और इससे आपकी रनिंग करने की स्पीड बढती है। अगर आपके बॉडी में पहले से कोई इंजरी है तो वो ठीक नहीं होता लेकिन वार्मअप के बाद रनिंग करने से शरीर में इंजरी की संभावना कम हो जाती है।

तेज दौड़ने के लिए जरूरी एक्सरसाइज

लेग किक एक्सरसाइज – इस एक्सरसाइज में अपने पैरों को सामने की तरफ किक करना होता है। ध्यान रहे जब आप इसे पहले बार करेंगे तो आप पैर ज्यादा ऊपर तक नहीं जाएगा। इसलिए बेहतर होगा कि शुरुआती दिनों में आप इसे धीरे धीरे ही शुरू करें। अगर आप पहले दिन ही ज्यादा जोश दिखाएंगे तो आपके पैरों में मोच भी आ सकता है। 

Tej daudne ke liye exercise

लेकिन नियमित रूप से इसका अभ्यास करने से इसमें सुधार आ जाता है। इस एक्सरसाइज से आपके पैर भी लंबे और लचीले हो जाते है जिससे आपके रनिंग में सुधार देखने को मिलता है।

जम्पिंग एक्सरसाइज – तेज दौड़ने के लिए पैरों के पंजे और घुटने के जोड़ों को मजबूत करने के लिए जंपिंग एक बेहतरीन एक्सरसाइज माना जाता है शुरुआत में आप 4 से 5 बार हल्का जम्प करें उसके बाद आप थोड़ी ताकत के साथ जम्प लगा सकते हैं। 

Tej daudne ke liye exercise

ध्यान रहे कि आपको 8 से 10 बार ही जम्प लगाना है। ज्यादा जम्प लगाने से आप थकान महसूस करने लगेंगे और फिर आप सही से दौड़ भी नहीं पाएंगे।

माउंटेन क्लाइमर एक्सरसाइज – इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले आप पुशअप की पोजीशन में आ जाएं। अब आप अपने कोर को झुकाएं, घुटनों को सीधा रखें और फिर दाएं पैर आगे लाएं। इसके बाद पैर को पीछे ले जाएं और अब उल्टा पैर यानी कि बाएं पैर को आगे लाएं फिर वापस पैर को सीधा करे लें। 

Tej daudne ke liye exercise

इस माउंट क्लाइमर एक्सरसाइज को शुरुआत में कम से कम एक मिनट या दो मिनट तक करें। बाद में आप इसके समय को बढ़ा सकते हैं।

आइये अब दौड़ते समय किन जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए उसके बारे में जान लेते हैं।

तेज दौड़ने के लिए जरूरी Tips :

अगर आपकी चाहत है तेज दौड़ने की तो आपको कुछ जरूरी बातों पर अमल करना होगा तभी आपकी रनिंग में सुधार और रफ्तार दोनों ही देखने को मिलेंगी। आप इन बातों को अपनाएंगे तो अपनी दौड़ने की स्पीड को बढ़ा पाएंगे।

आगे की तरफ झुककर दौड़े

आप दौड़ते समय हल्का सा आगे की ओर झुक कर दौड़े क्योंकि ऐसा करने से आपके शरीर का वजन सामने की तरफ रहता है और आपके पैर आगे की तरफ आते हैं। आपकी बॉडी को ऐसा लगता है जैसे कि आप गिरने वाले हैं और आपकी बॉडी को बचाने के लिए आपके पैर आगे की ओर बढ़ते हैं और आप तेजी से दौड़ पाते हैं।

दौड़ने समय नाक से सांस लें

आप जब भी दौड़े तो हमेशा नाक से सांस लेने की कोशिश करें ऐसा करना आपके लिए फायदेमंद होगा और आपके मुंह से ब्लड आने की संभावना भी नहीं होगी।

सही जूते पहनकर दौड़े

तेज दौड़ने में जूते का योगदान भी बहुत अहम होता है क्योंकि अगर आप ज्यादा वजन वाले जूते पहन लेंगे तो यह आपके रफ्तार को भी कम कर देंगी। इसलिए हमेशा एक हल्के जूते का चुनाव करें।

दौड़ते समय निकर और हाफ पैंट का इस्तेमाल करें

दौड़ने के लिए निकर और हाफ पैंट ज्यादा अच्छा रहता है क्योंकि ज्यादा लंबे और ढीले कपड़े आपकी रनिंग स्पीड को कम कर सकती है ऐसे कपड़े आपके और हवा के बीच में एक प्रकार का अवरोध उत्पन्न करती है जिसके कारण हवा आपके बॉडी में ज्यादा से ज्यादा टकराती है और आपकी दौड़ने की गति धीमी होती है।

जितना हो सके प्रैक्टिस करें

अगर आप दौड़ने की गति को बढ़ाना चाहते हैं तो आपको रोजाना प्रैक्टिस करनी होगी। जितना ज्यादा आप दौड़ने की प्रैक्टिस करेंगे उतना ही आपकी दौड़ने की रफ्तार बढ़ेगी। आप खुद से प्रॉमिस करें कि अपने रनिंग प्रेक्टिस को कभी मिस नहीं करेंगे।

अगर आप खुद को एक रनर के तौर पर देखते हैं और आप 800 और 1600 मीटर दौड़ने के सही तरीके जानना चाहते हैं तो यहा हम आपको इसके भी कुछ जरूरी टिप्स बताना चाहेंगे।

800 मीटर दौड़ने का तरीका

800 मीटर की दौड़ में शुरू से ही अपनी दौड़ने की गति को तेज रखें। इस तरह की दौड़ में आप अपना पूरा स्टैमिना लगा दें क्योंकि 800 मीटर के दौड़ में आपको ज्यादा समय नहीं मिलता। लगभग 2 से 3 मिनट के अंदर इस दौड़ को पूरा करना होता है।

1600 मीटर दौड़ने का तरीका

1600 मीटर की दौड़ में शुरुआत में आपको अपने स्टैमिना को बचाकर रखना होता है और लगभग आधी दूरी तय करने के बाद धीरे-धीरे अपनी ताकत लगानी लगाए और अंतिम के बचे हुए 200 मीटर में अपना पूरा जोर लगा दें।

इन्हें पढ़े – गुड़ खाने के फायदे

इस लेख में आपने तेज दौड़ने के लिए एक्सरसाइज और कुछ जरूरी टिप्स के बारे में जाना। हम आशा करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। अगर इस लेख से संबंधित आपके मन में कोई विचार या सुझाव हो तो आप हमें Comment करके बता सकते हैं। 

FAQ

सबसे तेज दौड़ने के लिए क्या करना पड़ता है?

कदम धीरे-धीरे बढ़ाएं और पांव के अगले हिस्से यानी कि टो की मदद से खुद को आगे धकेलें। दौड़ते समय अपनी नज़र सामने रखे और कोहनी को 90 डिग्री कोण में मोड़े।

दौड़ते समय सांस फूलने लगे तो क्या करें?

दौड़ते समय सांस ज्यादा फूलती है तो आप 5 मिनट रनिंग के बाद 1 मिनट के लिए ब्रेक लें और फिर दौड़ें। ब्रेक लेकर दौड़ने से आपकी सांस कम फूलेगा और ध्यान रहे कि दौड़ते समय आप सांस नाक की मदद से लें।

दौड़ते समय नाक या मुंह से सांस लेनी चाहिए?

दौड़ते समय नाक से ही सांस लेना सही माना जाता है क्योंकि नाक से सांस लेना और मुंह से सांस को छोड़ना  आपके मस्तिष्क में साथ ही आपकी मांसपेशियों में भी अधिक ऑक्सीजन लाने में मददगार होता है। आपकी नाक भी एलर्जी को फ़िल्टर करके साँस की हवा में नमी को जोड़ती है।

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

Leave a Comment