Hips Kaise Kam kare | जल्दी हिप्स की चर्बी कम करने के असरदार तरीके

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

नमस्कार दोस्तों आज की इस लेख में हम Hips kaise kam kare इसपे बात करने वाले है। अक्सर देखा जाता है कि कुछ लोगों का शरीर तो पतला होता है, लेकिन उनके कूल्हे(Hips) पर अतिरिक्त फैट जमा हो जाता है। कूल्हे पे अतिरिक्त फैट जमा हो जाने के कारण पूरा बॉडी का शेप खराब दिखने लगता है और कई लोगों के सामने जाने पर भी आपको असहज महसूस होता है। इसका एक बड़ा कारण गलत खान-पान और लंबे समय तक एक ही जगह पर बैठकर काम करना भी हो सकता है।

Hips Kaise Kam kare

एक फिट और आकर्षक शरीर की चाहत हर किसी को होती है लेकिन इसको पाने के लिए आपको थोड़ी मेहनत करनी पड़ती है अगर आप अपने जीवन शैली में थोड़ा बदलाव करके, अपने डाइट और एक्सरसाइज पर ध्यान देंगे तो न सिर्फ आप अपने हिप्स को कम कर पाएंगे बल्कि आप एक आकर्षक शरीर के भी मालिक बन जाएंगे। तो आइए अब जानते है कि हिप्स कम करने के लिए आपको कौन सी एक्सरसाइज और तरीके अपनाने चाहिए।

Hips Kaise Kam kare – हिप्स कम करने की एक्सरसाइज

हिप्स की चर्बी को कम करने के लिए एक्सरसाइज एक असरदार तरीका है। आप बिना बाहर निकले घर पर ही hips exercises की मदद से हिप्स को बड़े आसानी से कम किया जा सकता है। आपको सिर्फ एक बात का ध्यान रखना है कि इन एक्सरसाइज को करने से पहले थोड़ा वार्मअप जरूर कर ले ताकि आपके शरीर में किसी भी प्रकार का मोच और खिंचाव न आये।

स्क्वाट्स (Squat)

हिप्स की चर्बी कम करनी हो या फिर उसे सही आकार देना हो स्क्वाट्स एक्सरसाइज का नाम सबसे पहले आता है। ये एक्सरसाइज आपके हिप्स की मांसपेशियों और जांघ की मांसपेशियों की चर्बी को कम करके उन्हें मजबूत बनाने का काम करती है। इसकी मदद से आपके हिप्स को एक सही आकार मिलता है और ये बॉडी का संतुलन बनाने में भी अहम भूमिका निभाती है।

Hips kaise kam kare
  • इस एक्सरसाइज को करने के लिए अपने दोनों पैरों को कंधे की चौड़ाई में रख कर खड़े हो जाये।
  • अपने दोनों हाथों को नमस्ते की मुद्रा में मोड़कर सामने की और रखे।
  • अब अपने सांस को अंदर की ओर लेते हुए धीरे-धीरे बैठने की पोजीशन में आये, मानो जैसे कि आप किसी कुर्सी पर बैठे हो।
  • बैठते समय सामने की तरह लगभग 10 डिग्री तक झुके और अपने हिप्स को थोड़ा पीछे की ओर रखे। इस दौरान ध्यान रहे कि आपके शरीर की रीढ़ की हड्डी सीधी हो और बॉडी को थोड़ा टाइट रखे।
  • लगभग 10 से 15 सेकंड तक इस पोजीशन में रहे फिर धीरे-धीरे खड़े हो जाये। इस एक्सरसाइज के आप 10 से 12 रिपीटीशन के 3 सेट लगाएं।

साइड लंजेस (Side Lunges)

Hips kaise kam kare या हिप्स की अत्यधिक चर्बी को घटाने के लिए यह साइड लंजेस एक्सरसाइज भी काफी सहायक हो सकती है। इस एक्सरसाइज की मदद से आप अपने कूल्हे और पेल्विक की मांसपेशियों को मजबूत बना सकते हैं। यह एक्सरसाइज आपके हिप्स के आसपास की मसल्स और पूरे थाई की मसल्स पर असर डालता है।

Hips kaise kam kare
  • इस एक्सरसाइज को करने के लिए सीधा खड़े हो जाये और अपने दोनों पैरों के बीच कंधों की चौड़ाई जितनी दूरी बनाए।
  • अपने तलवे को जमीन से चिपका कर रखे और अपने दोनों हाथों को नमस्ते मुद्रा में जोड़कर सामने की तरह रखे।
  • अब अपने दाहिने पैर को दाहिनी की तरफ फैलाये। इस दौरान आपना बायां पैर सीधा रखे और उसे जमीन से ना उठाये।
  • लगभग 10 सेकंड तक इस पोजीशन में रहे और फिर अपनी प्रारंभिक अवस्था में आ जाए। अब इसी प्रक्रिया को बाएं पैर से भी दोहराएं।
  • इस एक्सरसाइज के 10 से 12 रिपीटीशन के 3 सेट लगाएं।

हिप रेजेज (Hip Raises)

ये एक्सरसाइज खासतौर पर आपके हिप्स और थाई की मसल्स पर असर डालती है और उस हिस्से की चर्बी को कम करती है। ये आपके हिप्स से लेकर थाई की बाहरी भाग को भी टोनिंग करने में मददगार साबित होती है।

Hips kaise kam kare
  • इस एक्सरसाइज को करने के लिए कमर के बल सीधा ग्राउंड पर लेट जाएं। अपने पीठ को सीधा और हाथों को बगल में रखे।
  • अब अपने दोनों पैर को मोड़ते हुए ऊपर की तरफ ले जाए। इस दौरान अपने पेट को भी ऊपर की ओर उठाना है और अपने कोर को अंदर की और खींचना है।
  • ध्यान रहे आपका शरीर आपके कंधे से लेकर आपके घुटनो तक सीधा रेखा में होना चाहिए।
  • शुरुआत के 10 सेकंड इसी पोजीशन में रुके और फिर अपने प्रारंभिक अवस्था में आ जाये।
  • इस एक्सरसाइज के 8 से 10 रिपीटीशन के 3 सेट लगाए।

स्टेयर क्लाइम्बिंग (Stair Climbing)

Hips kaise kam kare या जल्दी से हिप्स कम करने के लिए सबसे आसान तरीका है कि आप सीढ़ियों की मदद ले सकते है। इससे आपके हिप्स की मांसपेशियों का मूवमेंट बढ़ता है जिससे आपकी हिप्स की चर्बी कम होने लगती है। आप अपने दिनचर्या में सीढ़िया चढ़ना-उतरना को शामिल कर सकते है। कूल्हे की चर्बी को कम करने के लिए अक्सर लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। आप दिन में दो बार सीढ़ियों के चार से पांच चक्कर लगा सकते है।

बम को कम करने के उपाय

हिप्स या बम कम करने के लिए हम आपको कुछ उपाय बता रहे है। अगर आप इन उपायों को आजमाते है तो अपने हिप्स में जमी अनावश्यक फैट से राहत पा सकते है।

● नींबू पानी का करें सेवन

अक्सर पूछा जाता है कि hips kaise kam kare या हिप्स को कम करने के लिए क्या पीना चाहिए तो नींबू पानी हिप्स कम करने और शरीर की चर्बी कम करने का एक बेहतरीन तरीका माना जाता है। नींबू शरीर को डिटॉक्सिफाई करता है और अनावश्यक फैट को निकालने में भी मदद करता है। अगर आप एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू का रस मिलाकर रोज सुबह पीते है तो यह आपके हिप्स की चर्बी और शरीर का वजन कम करने में मददगार साबित हो सकती है।

● ग्रीन टी पीएं

ग्रीन टी का प्रचलन काफी बढ़ता जा रहा है। जो लोग मोटापा कम करना या हिप्स कम करना चाहते है रोज सुबह नाश्ते के बाद ग्रीन टी का सेवन कर सकते है। ग्रीन टी फैट ऑक्सिडेशन में मदद करता है, जिससे टोटल शरीर के वजन को कम करने में मदद मिल सकती है।

● ब्लैक कॉफी का सेवन करें

हिप्स की चर्बी कम करने के लिए आप ब्लैक कॉफी को अपने जीवनशैली में शामिल कर सकते है। ब्लैक कॉफी में कैफीन मौजूद होता है जो शरीर के अतिरिक्त फैट को कम करने में मदद करता है। ये बॉडी का टोटल फैट खासकर कमर के आसपास की चर्बी को कम करने में मदद कर सकता है।

Hips kaise kam kare tips

हिप्स को कम करने के दौरान आप कुछ जरूरी बातो का ध्यान रख सकते है जो आपके वजन को नियंत्रित करने में मदद कर सकती है।

● कोल्ड ड्रिंक, शराब या कोई अन्य अप्राकृतिक एनर्जी ड्रिंक को पीने से बचे। ये आपके सेहत के लिए अच्छा नहीं होता।

● जितना हो सके अपने आहार में हरी सब्जियां, फल और साबुत अनाज को शामिल करें।

● फ़ास्ट फ़ूड या ज्यादा तेलिये चीजों का सेवन करने से बचे। ये आपके शरीर की चर्बी को बढ़ा सकता है।

● एक ही साथ ज्यादा खाना खाने की जगह आप हर दो से तीन घंटे के अंतराल में थोड़ा-थोड़ा खाएं।

● आप अपने भोजन में फाइबर से भरपूर खाद पदार्थो को शामिल करें। ये शरीर का फैट और वजन को कम करने में मदद करेंगे।

इन्हें भी पढ़े :- छाती की चर्बी को कैसे कम करें

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल:

अपने कूल्हे का वजन कैसे कम करें?

कूल्हे को कम करने के लिए आप कुछ एक्सरसाइज कर सकते है जैसे स्क्वाट्स, साइड लंजेस और हिप रेजेज एक्सरसाइज। ये एक्सरसाइज हिप्स की चर्बी को कम करने में मददगार होती है।

क्या हम कूल्हों को कम कर सकते हैं?

अपने दिनचर्या में थोड़ा बदलाव करके और कुछ एक्सरसाइज की मदद से आप कूल्हे को कम कर सकते है। रोजाना 20 से 25 मिनट तक कूल्हे की कुछ एक्सरसाइज करेंगे तो कुछ ही दिनों में कूल्हे को कम कर पाएंगे।

घर पर 7 दिनों में जांघों और कूल्हों को कैसे कम करें?

रोज सुबह गुनगुने पानी में आधा नींबू का रस मिलाकर खाली पेट में पिये और रोजाना कूल्हे कम करने वाली एक्सरसाइज को करें। अगर आप ऐसा करते है तो कूल्हे और जांघो की चर्बी को कम कर सकते है।

इस लेख में हमने आपको Hips kaise kam kare इसके बारे में बताया। अगर आप लेख में बताए गए एक्सरसाइज और तरीको को अपने जीवनशैली में शामिल करते है, तो आप बहुत ही जल्द अपने कूल्हे को कम कर पाएंगे।

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

Leave a Comment