बच्चों की ग्रोथ और विकास के लिए बेहतरीन एक्सरसाइज – Best 5 Exercise for Kids

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

बच्चों की सेहत को बेहतर बनाने के लिए उनके फिजिकल एक्टिविटी पर ध्यान देना बहुत जरूरी होता है क्योंकि यह समय बच्चों के विकास का होता है इसलिए आज की इस लेख में हम आपको फिजिकल फिटनेस Exercise for Kids के बारे में बताने वाले हैं जहां हम आपको कुछ ऐसी एक्सरसाइज के बारे में बताएंगे जिससे बच्चों के विकास को मजबूती मिलेगी बच्चा जब 5 साल का हो जाता है तो उसके खेल को और एक्सरसाइज पर ध्यान देना बेहद जरूरी होता है क्योंकि इससे शारीरिक विकास के साथ उनका मानसिक विकास भी तेजी से होता है।

Exercise for Kids

बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए उनके शरीर का समुचित विकास होना काफी मायने रखता है। ऐसे में बच्चों को कुछ जरूरी एक्सरसाइज की मदद से उनका संपूर्ण विकास किया जा सकता है। बच्चों के लिए एरोबिक मूवमेंट भी उनके विकास में काफी मददगार साबित हो सकती है जैसे कूदना, जॉगिंग करना आदि ये सब उनके बढ़ने में मदद करते हैं।

एक्सरसाइज करने के फायदे (Benefits of Exercise for Kids)

एक्सरसाइज करना बच्चों के लिए बहुत फायदेमंद होता है इससे न सिर्फ बच्चे का शारीरिक बल्कि मानसिक विकास भी होता है।

  • एक्सरसाइज बॉडी को फिट रखता है
  • यह फ्लेक्सिबिलिटी के लिए अच्छा है
  • ये बच्चे की स्ट्रेन्थ को बढ़ाता है
  • इससे कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ अच्छा होता है
  • हाइट बढ़ाने में मददगार होती है

तो ये थे एक्सरसाइज करने के कुछ फायदे। अब चलिए बात करते है वो कॉमन एक्सरसाइज की जो बच्चों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

रनिंग (Running)

रनिंग करना बच्चों की सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। रनिंग एक ऐसी एक्सरसाइज है जो किसी भी उम्र में किया जा सकता है। बच्चों को रनिंग की आदत डालने से उनके शारीरिक विकास सही से होता है और उनकी मांसपेशियां भी मजबूत होती है। दौड़ते समय आप बच्चे को गाइड करें और उन्हें दौड़ने में होने वाली गलती के बारे में बताए।

पुल अप्स (Pull-Ups)

किसी रॉड की मदद से पुल-अप कर सकते है या फिर घर पर ही एक मंकी बार को लगवा सकते है। पुल-अप से बच्चे की हेल्थ तो बेहतर होती ही है साथ ही इससे हाइट बढ़ाने में भी मदद मिलती है। बच्चों को पुल-पल करने की आदत बनाए। रोजाना 8 से 10 पुल-अप शुरुआत में काफी होंगे।

जंपिंग जैक्स (Jumping Jacks)

जंपिंग जैक्स एक्सरसाइज बच्चों के लिए एक बेहतरीन एक्सरसाइज मानी जाती है क्योंकि इससे बच्चों का स्टैमिना बढ़ाने और हड्डियों को मजबूती मिलती है। शुरुआत के दिनों में बच्चों को जंपिंग जैक्स एक्सरसाइज का अभ्यास सावधानी पूर्वक कराए।

पुश-अप्स (Push-Ups)

पुश-अप्स एक्सरसाइज अगर बच्चों को सही तरीके से कराया जाए तो यह उनके शारीरिक विकास के लिए काफी बेहतर एक्सरसाइज साबित हो सकती है। पुश-अप्स आपके स्टैमिना को तो बढ़ता ही है साथी आपके मांसपेशियों को भी मजबूत बनाता है। यह एक्सरसाइज गति को नियंत्रित करने के स्किल को विकसित करता है जो कि बच्चे के खेल और उसके दैनिक जीवन से संबंधित गतिविधियों के लिए काफी जरूरी है।

स्किपिंग (Skipping)

स्किपिंग एक्सरसाइज एक ऐसी एक्सरसाइज है जो बच्चों के लिए एक गेम की तरह है। इसे वे खेल के रूप में अपने दोस्तों के साथ भी कर सकते हैं। नियमित रूप से स्किपिंग करने से न वे सिर्फ शारीरिक रूप से एनर्जेटिक फील करते हैं बल्कि उनका मसल्स भी स्ट्रोंग हो सकता है।

निष्कर्ष

इस लेख में इस लेख में हमने आपको Best Exercise for Kids के बारे में बताया। वर्तमान समय में बच्चों को रोजाना एक्सरसाइज के लिए प्रेरित करना काफी मुश्किल हो सकता है। लेकिन अगर ऐसा नहीं करते हैं तो वह सारा दिन वीडियो गेम्स और स्मार्टफोन में व्यस्त रह सकते है। जिससे कि उनका शारीरिक और मानसिक विकास सही से नहीं हो पायेगा साथ ही कई तरह की बीमारियां और मोटापे की समस्या भी हो सकती है। इसलिए उन्हें शुरू से ही फिजिकल एक्टिविटी और एक्सरसाइज करने की आदत डालें।

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

Leave a Comment