Push Up Karne Ke Fayde | पुश अप करने के 5 अनोखे फायदे

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

दोस्तों आज के इस लेख में हम आपको push up karne ke fayde के बारे में बताने जा रहे है। पुश अप करना स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। ये आपके पूरे शरीर पर प्रभाव डालता है। अगर आप नियमित रूप से पुश अप करते है तो इससे आपकी शारीरिक क्षमता बढ़ती है। पुश अप करना काफी आसान भी हैं, इसे आप कहीं भी कर सकते हैं। ये आपके वजन को भी कम करने में मदद करता है।

Push up karne ke fayde

पुश अप के फायदे महिला और पुरुष दोनों को मिलते है। पुरूषों के लिए यह सबसे पसंदीदा एक्सरसाइज है क्योंकि इससे सीना चौड़ा होता है। पुश अप एक ऐसी एक्सरसाइज जो आपके चेस्ट, शोल्डर, कंधे, एब्स और ट्राइसेप्स को मजबूत बनाती है। यह अपर बॉडी के लिए सबसे अच्छी एक्सरसाइज है। आइए अब जानते है कि पुश अप करने के क्या-क्या फायदे है।

पुश अप करने के फायदे (push up karne ke fayde)

पुश अप की सबसे अच्छी बात यह है कि अगर आप इसे रोजाना करते है तो इससे आपकी अपर बॉडी की मसल्स स्ट्रोंग होती है। अगर आप व्यस्त रहते है और आपके पास उतना समय नही होता कि आप जिम जाकर एक्सरसाइज कर सके, तो पुश अप आपके लिए सबसे बेहतर एक्सरसाइज होगा। पुश अप एक साथ आपके बॉडी के कई मसल्स को टोन करता है जिससे आपके मसल्स ग्रो करते है और आपके बॉडी को एक सही शेप मिलता है। चलिए तो अब पुश अप करने के फायदे को विस्तार से जानते है।

सीने को करता चौड़ा और मजबूत

अगर आपका सीना(Chest) दिखने में कमजोर लगता है या आपकी छाती में चर्बी जम गई है दोनों ही स्थिति में पुश अप आपके लिए फायदेमंद साबित होता है। ये आपके छाती में जमी चर्बी को घटाता है और उसे चौड़ा और मजबूत मजबूत बनाने में मदद करता है। जिससे आपकी बॉडी दिखने में आकर्षक लगती है।

कंधे को बनाता है मजबूत

रोजाना पुश अप करने से आपके कंधे भी मजबूत होते है जिससे कि आपको रोजमर्रा के कामो को करने में मदद मिलती है। पुश अप आपको कंधे को सही शेप देता है, अगर आप कपड़े पहनते हो तो वो आपके ऊपर फिट बैठते हैI।

टेस्टोस्टेरोन हार्मोन बढ़ता है

Push up karne ke fayde में एक फायदा यह भी है कि ये टेस्टोस्टेरोन हार्मोन के स्तर को बढ़ाता है। टेस्टोस्टेरोन पुरूषों के अंदर पाया जाने वाला एक  सेक्स हार्मोन होता है। यह हार्मोन सेक्स संबंधी समस्याओं में सुधार लाता है और शरीर के हड्डियों को मजबूत करता है।

मांसपेशियों बनती है मजबूत

मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए पुश अप को काफी कारगर माना जाता है। अगर आपने वार्म अप के तौर पर इसे करते है तो इससे आपके मांसपेशियों में खिंचाव आने की संभावना कम हो जाती है। पुश अप करने से बॉडी के सभी मांसपेशियों पर जोर पड़ता है जिससे आपके बॉडी के कई सारे हिस्से को फायदा मिलता है। मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए नियमित रूप से पुश अप एक्सरसाइज करने चाहिए।

दिल रहता है स्वस्थ

पुश अप न सिर्फ आपके अपर बॉडी के लिए फायदेमंद है बल्कि ये आपके दिल के लिए भी लाभकारी है। एक स्टडी से पता चला है कि पुश अप करने वाले पुरुषों में दिल की बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। ऐसे में आपको पुश अप एक्सरसाइज को अपने जीवन में जरूर शामिल करना चाहिए।

वजन बढ़ाने के असरदार नुस्खे

तो दोस्तों ये है Push up karne ke fayde जो न सिर्फ आपके बॉडी को आकर्षक बनाता है बल्कि आपके शरीर को स्वस्थ भी रखता है। आप शुरुआती दिनों में 10 से 15 पुश अप लगाने की कोशिश करे फिर धीरे-धीरे अपनी क्षमता के अनुसार इसे बढाते जाए।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

रोज पुश अप करने से क्या होता है?

अगर आप रोजाना पुश अप करते है तो ये आपके सीने को मजबूत और चौड़ा बनाता है साथ ही आपके कंधे और बाजुओं की मांसपेशियां बढ़ती है। पुश अप आपके अपर बॉडी को सही शेप देता है।

रोजाना पुशअप्स लगाने से कौन से 5 जबरदस्त फायदे होते हैं?

रोजाना पुश अप लगाने के 5 फायदे:
1.मांसपेशियों का निर्माण होता है।
2.छाती चौड़ी और मजबूत होती है।
3.कंधे और बाजुएं मजबूत होती है।
5.टेस्टोस्टेरोन का स्तर बढ़ता है।
6.दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।

क्या पुश अप करने से वजन बढ़ता है?

पुश अप करने से शरीर की चर्बी कम होती है और मांसपेशियों का निर्माण होता है। ये आपके अपर बॉडी को मजबूत और आकर्षक बनाता है।

1 दिन में कितने पुश अप लगाएं?

इस सवाल का जवाब निश्चित नहीं है कि एक दिन में कितने पुश अप लगाएं या लगाना चाहिए। आमतौर पर माना जाता है कि शुरुआती दिनों में आपको 15 से 20 पुश अप लगाना चाहिए, फिर कुछ दिनों के बाद आप इसे 30 से 40 या उससे भी ज्यादा बढ़ा सकते है।

निष्कर्ष (Conclusion):- आज के इस लेख में हमने आपके Push up karne ke fayde के फायदों के बारे में बताया। हम आशा करते है कि आपको ये जानकारी अच्छी लगी होगी। अगर आपको ये लेख पसंद आया हो तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें, ताकि उन्हें भी पुश अप के फायदों के बारे में पता चल सके।

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

Leave a Comment