सबसे ज्यादा प्रोटीन वाले फल | इन 5 फलो में है सबसे ज्यादा प्रोटिन

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

दोस्तो आज के इस लेख में हम आपको सबसे ज्यादा प्रोटीन वाले फल के बारे में बताएंगे। अगर आप शाकाहारी हो और आपके मन में भी ये सवाल है कि सबसे ज्यादा प्रोटिन चिकेन, अंडा और मछली में ही पाए जाते है तो ये सच नही है। आज हम आपको कुछ ऐसे फल के बारे में बताने वाले है जिनमें प्रोटिन की अच्छी मात्रा पाई जाती है। आप इन फलों का सेवन करके अपने प्रोटिन की कमी को पूरा कर सकते है।

दोस्तों शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्रोटिन का एक अहम योगदान होता है। हमारे अंगों से लेकर हमारे मांसपेशियों और हड्डियों से लेकर बालों सभी के लिए प्रोटिन की जरूरत होती है। प्रोटिन शरीर में एंटीबॉडी बनाने में भी मदद करता है, जो संक्रमण और बीमारियों से लड़ते है। यह कोशिकाओं को स्वस्थ रखने और नयी कोशिकाओं को बनाने में भी मदद करता है।

तो चलिए अब हम आपको कुछ ऐसे फलों के बारे में बताते है जिनमें प्रोटिन की अच्छी मात्रा पाई जाती है।

सबसे ज्यादा प्रोटीन वाले फल (High Protein wale Fal)

एवोकाडो (Avocado)

Sabse jyada protein wale fal

एवोकाडो को वैज्ञानिक भाषा में पर्सिया अमरीकाना कहा जाता है। यह एक बड़े आकार का बेरी की तरह दिखने वाला गूदेदार फल है, जिसके अंदर एक बड़ा सा बीज मौजूद रहता है। एवोकाडो एक सुपरफूड है और प्रति एक कप एवोकाडो में लगभग 4 ग्राम प्रोटिन पाया जाता है। आप ज्यादा प्रोटिन पाने के लिए इसे अमरूद के साथ स्मूदी बनाकर ले सकते है। इसके अलावा एवोकाडो में वो सभी पोषक तत्व पाए जाते है, जो शरीर के बेहतर कामकाज के लिए जरूरी है।

कीवी (Kiwi)

Sabse jyada protein wale fal

कीवी फल का वैज्ञानिक नाम एक्टिनिडिया डेलिसिओसा (Actinidia deliciosa) है। कीवी फल बाहर से भूरा और मुलायम व हरे रंग का होता है। इसके अंदर काले रंग के छोटे-छोटे बीज होते है, जिन्हें खाया जा सकता है। इसका स्वाद थोड़ा खट्टा होता है। आपको एक कीवी में 2.1 प्रोटिन मिल सकता है। इसके अलावा इसमें विटामिन सी भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। आप इसे ऐसे ही खा सकते है या स्मूदी बना सकते है।

कटहल (Jackfruit)

Sabse jyada protein wale fal

कटहल हमारे शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद है। देखा जाए तो कटहल को लोग कई तरह से बनते और कहते है। लेकिन ज्यादातर लोग कटहल को एक सब्जी की तरह ही कहते है। पर हम कच्चे कटहल की नही बल्कि पके हुए कटहल की बात करेंगे। इसे आमतौर पर गरीबो का चिकेन भी कहा जाता है क्योंकि इसमें वो सभी तत्व पाए जाते है वो शरीर को मजबूत रखते है। एक कप कटहल में लगभग 3 ग्राम प्रोटिन मिलता है। पोटेशियम, फाइबर और विटामिन सी के लिए भी बेहतर होता है।

अमरूद (Guava)

Sabse jyada protein wale fal

अमरूद एक ऐसा फल है जो खाने में स्वादिस्ट होने के साथ सेहत के लिए भी काफी गुणकारी है। अमरूद में प्रोटिन की भी अच्छी मात्रा होती है। इसमें कैलोरी कम और फाइबर अधिक होता है और कैलेस्ट्रोल ना के बराबर होता है। एक कप अमरूद में 4.2 प्रोटिन पाया जाता है। इसमें किसी अन्य फल की तुलना में प्रोटिन अधिक होता है। यह विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट का भी बेहतर स्रोत है। आप इसे खाने के साथ स्मूदी बनाकर ले सकते है।

सुनहरी किशमिश (Golden raisins)

Sabse jyada protein wale fal

सुनहरी किशमिश का आकार बाकी किशमिश से थोड़ा सा छोटा होता है जिसे थॉम्पसन बीज रहित अंगूर से तैयार किया जाता है। किशमिश प्रोटिन के साथ आयरन और पोटेशियम का भी अच्छा स्रोत है। एक कप किशमिश में लगभग 1.35 ग्राम प्रोटिन पाया जाता है। ये जंक फूड क्रेविंग को रोकने में भी मदद करती है। चीनी की जगह डिशेज को मीठा करने के लिए आप किशमिश का प्रयोग कर सकते है।

निष्कर्ष (Conclusion) :- इस आर्टिकल में हमने आपको Sabse jyada protein wale fal के बारे में बताया। इसे पढ़ने के बाद आपको पता चल गया होगा कि वेजिटेबल्स में अच्छी मात्रा में प्रोटिन पाया जाता है। आप इस सब्जियों को अपने डाइट में शामिल करके अपने प्रोटिन इंटेक को बढ़ा सकते है।

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

Leave a Comment