शरीर बनाने का देसी तरीका : कुछ ही दिनों दिखेगा असर

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

आज के समय में बॉडी बनाने का क्रेज बढ़ता ही जा रहा है। देखा गया है की खासकर युवा वर्ग बॉडी बनाने की तरफ ज्यादा आकर्षित हो रहे हैं। ऐसे में जिन लोगो के पास बॉडी बनाने की जानकारी नहीं होती उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए आज की इस लेख में हम आपको शरीर बनाने का देसी तरीका बताने जा रहे हैं। 

sarir banane ka desi tarika

ये देसी तरीका उन लोगों के लिए है जो घर में रहकर ही बॉडी बनाना चाहते हैं लेकिन उन्हें यह नहीं मालूम होता की वे कौन सी डाइट और वर्कआउट को फॉलो करें। तो आइए अब बिना देरी किए जानते है की शरीर बनाने का देसी तरीका क्या है?

शरीर बनाने का देसी तरीका 

वर्तमान समय में कुछ लोग ऐसे भी है जो शरीर बनाने के लिए Gym जाने के बजाय देसी तरीका अपनाना चाहते है। पहले के समय में लोग बॉडी बनाने के लिए देसी तरीका ही अपनाते थे। 

खासकर अखाड़ों के पहलवान अपना शरीर बनाने के लिए देसी डाइट और कसरत की मदद से एक तगड़ी शरीर बनाने में सफल रहते थे। इसलिए आज हम उन्हीं देसी तरीके के बारे में आपको बताने जा रहे है।

शरीर बनाने के देसी तरीके में कुछ ऐसे घरेलू तरीके भी शामिल हैं जिनकी मदद से आप एक अच्छी शरीर बना सकते हैं यहां हम कुछ ऐसे ही तरीके आपको बताने जा रहे हैं – 

  • रोजाना कम से कम 10 मिनट की रनिंग करें। 
  • रनिंग करने के बाद उठक-बैठक, पुश अप और पुल अप जैसे एक्सरसाइज करें। यह एक्सरसाइज आपके मसाला को गो करने में मदद करेंगे।
  • देसी तरीके में सपाटे लगाना भी एक असरदार कसरत मानी जाती है यह आपके शोल्डर, चेस्ट और बाजू को मजबूत बनाती है।

शरीर बनाते समय कुछ जरूरी बातों का आपको ध्यान रखना होगा जैसे की – 

  • नियमित एक्सरसाइज करना प्रोटीन से भरपूर डाइट लेना। 
  • पर्याप्त मात्रा में अपने शरीर को आराम देना। 
  • रोजाना 3 से 4 लीटर पानी पीना।
  • ज्यादा बाहरी और तेल से बनी हुई चीजों के सेवन से परहेज करना।
  • शराब और धूम्रपान की आदत को छोड़ना होगा।

शरीर बनाने का आसान देसी तरीका

एक अच्छी बॉडी बनाने के लिए आपको डिसिप्लिन रहना होगा। क्योंकि बिना डिसिप्लिन के आप अपनी सपनों वाली बॉडी नहीं बना सकते। बॉडी बनाने में आपको समय और मेहनत दोनों देना होता है। यहां पर हम आपको कुछ ऐसे आसान तरीका बता रहे हैं जो आपकी बॉडी बनाने में काफी कारगर साबित होगी।

देसी Workout 

आज के समय में हम देसी वर्कआउट उसी को कहते हैं जहां आप बिना जिम की मदद से घर पर रहकर ही कुछ एक्सरसाइज की मदद से अपनी बॉडी को सही से देते हैं, तो आइए अब जानते है उन देसी एक्सरसाइज के बारे में।

  • जंपिंग जैक्स – यह exercise आपकी पैरो की पैरों की मांसपेशियों को मजबूत बनाती है साथी या आपकी बॉडी के स्टैमिना को भी बढ़ाता है। 
  • सपाटे – सपाटा काफी पुराना देसी वर्कआउट है जिसे अक्सर अखाड़े में पहलवान किया करते हैं। सपाटे लगाने से आपकी चेस्ट, शोल्डर, बैक और बाजूये मजबूत होती है।
  • पुश अप्स – पुश अप एक्सरसाइ एक ऐसी एक्सरसाइज है जिसे आप कहीं भी कर सकते हैं और यह एक्सरसाइज खासकर आपके चेस्ट मसाला को ज्यादा टारगेट करती है। अगर आप एक चौड़ा सीना पाना चाहते हैं तो Push Ups एक्सरसाइज कर सकते हैं।
  • पुल अप – इस एक्सरसाइज को करने के लिए आपको किसी रोड की मदद से लटकाना होगा। इसके बाद अपने शरीर को ऊपर की तरफ खींचना है और फिर वापस नीचे आना है। ऐसा आप तब तक कर सकते हैं जब तक कि आप थक न जाए।
  • क्रंचेज (Crunches) – यह एक्सरसाइज खासकर आपके Core मसल को टारगेट करती है। अगर आप सिक्स पैक एब्स बनाना चाहते हैं तो इस एक्सरसाइज को कर सकते हैं। यह आपके पेट को कम करेगा और आपके Core मसल को मजबूत बनाएगा।

तो ये कुछ देसी वर्कआउट है जिनकी मदद से आप एक अच्छी शरीर बना सकते है। लेकिन एक बात का ध्यान रहे कि इसके साथ आपको एक हेल्दी डाइट भी लेनी होगी क्योंकि केवल वर्कआउट के दम पर अच्छी शरीर नहीं बनाई जा सकती हैं।

शरीर बनाने का तरीका क्या खाएं

शरीर बनाने के लिए सबसे जरूरी होता है प्रोटीन क्योंकि इसके मदद से ही बॉडी के मसल्स ग्रो करते हैं। इसलिए रोजाना आपको कम से कम अपने शरीर के वजन का डेढ़ गुना प्रोटीन लेना ही चाहिए ताकि आपके मसल्स जल्दी ग्रो हो सके।

अब आप कौन चीजों का सेवन करना है जिम प्रोटीन की अच्छी मात्रा पाई जाती है। यहां हम आपको कुछ ऐसे ही फूड के बारे में बता रहे हैं जिम प्रोटीन की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है।

पनीर

पनीर दूध के द्वारा बनाया जाता है जिसमें प्रोटीन के अलावा कई पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं। इसमें आपको कैल्शियम, फास्फोरस और विटामिन डी के साथ-साथ कई अन्य पोषक तत्व भी मिल जाते हैं जो आपकी हड्डियों और मांसपेशियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। पनीर में मौजूद कैल्शियम आपकी हड्डियों और मांसपेशियों के विकास में मदद करता है।

चिकेन 

अगर आपको नॉनवेज खाना पसंद है तो चिकन आपके लिए प्रोटीन का एक अच्छा विकल्प होगा क्योंकि इसमें आपको भरपूर मात्रा में प्रोटीन मिलता है। 100 gram चिकेन में आपको लगभग 25 ग्राम तक प्रोटिन आसानी से मिल जाता हैं। इसलिए आप जल्दी शरीर बनाने के लिए चिकेन खाना शुरू कर दें।

सोयाबीन 

सोयाबीन में भी प्रोटीन की मात्रा मौजून होती हैं साथ ही इसमें आयरन, विटामिन K और फास्फोरस के भी स्रोत होते है। आयरन हमारे शरीर में रक्त और मांसपेशियों के माध्यम से ऑक्सीजन को ट्रांसपोर्ट और स्टोर करने में मदद करता है। एक कप उबले हुए सोयाबीन में लगभग 29 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। इसके अलावा सोयाबीन एंटीऑक्सीडेंट का भी अच्छा स्रोत है।

अंडा

शरीर बनाने के लिए उबला हुआ अंडा खाना भी फायदेमंद होता है। रोजाना उबला हुआ अंडा खाने से आपके वेट गेन और मसल गेन करने में काफी मदद मिलती है। आप रोजाना 2 से 3 उबले हुए अंडे का सेवन कर सकते हैं अंडे में प्रोटीन की काफी अधिक मात्रा होती है। आप वर्कआउट करने के बाद अंडे का सेवन कर सकते हैं आप चाहे तो इसे ऑमलेट बनाकर भी खा सकते हैं।

दूध और केला

शरीर बनाने के लिए रोजाना आप केले का सेवन कर सकते हैं क्योंकि कला एक सुपर फूड है जिसमें कई तरह के विटामिन और मिनरल्स मौजूद होते हैं इसमें फाइबर, कार्ब्स, विटामिन B12, पोटेशियम और हेल्दी फैट जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। ऐसे में अगर आप दुबले पतले हैं और अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं तो केले और दूध का सेवन आपको जरूर करना चाहिए, ऐसा करने आपका वजन जल्दी बढ़ेगा। इसके लिए आपको 2 केले और दूध को मिक्स करके पीना हैं।

मछली 

मछली का सेवन भी बॉडीबिल्डिंग के लिए अच्छा मानस माना जाता है ऐसे में आप सलमान और टूना जैसी मछलियों का सेवन कर सकते हैं। यह आपकी मांसपेशियों के निर्माण में काफी मदद करती है इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड आपके पूरे शरीर के लिए लाभदायक होता है।

ओट्स 

शरीर बनाने के लिए ओट्स भी एक अच्छी डाइट मानी जाती है। आप रोजाना सुबह ओट्स और दूध को मिक्स करके अच्छे से पका लें और फिर इसका सेवन करें। आप चाहे तो इसमें काजू और किशमिश भी मिल सकते हैं। दूध के साथ ओट्स का सेवन करने से आपकी बॉडी को हेल्दी फैट और कार्ब्स  मिलता है जो आपके मसल गेनिंग में मदद करता है।

दाल 

वैसे भारत में कई प्रकार की दालें पाई जाती है मूंग उड़द मसूर, चना, तूर आदि और यह सभी दालें प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत है। यह अलग-अलग रंग और स्वाद में भी अलग होते हैं यह डालें अधिकांश भारतीय रसोई घरों में उपयोग में लाई जाती है क्योंकि इसमें प्रोटीन, फाइबर, मिनरल्स और विटामिन अच्छी मात्रा में होती है। ऐसे में आप दलों का सेवन करके एक अच्छी शरीर बना सकते हैं।

तो दोस्तों यह था शरीर बनाने का देसी तरीका जिसे आप फॉलो करके एक अच्छी शरीर बना सकते हैं। बस आपको निरंतर इन तरीकों को फॉलो करना है तभी आपके शरीर में बदलाव दिखेगा, क्योंकि शरीर बनाने के लिए खुद के अंदर थोड़ा संयम रखना होता है। यहां आपको परिणाम एक या दो दिन में देखने को नहीं मिलते कम से कम 3 से 4 महीने लगातार मेहनत करने से आपको अपने शरीर में परिणाम दिखने लगेंगे।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल :

जल्दी शरीर बनाने के लिए क्या खाना चाहिए?

शरीर बनाने के लिए हाई प्रोटीन वाली चीजों का सेवन करना चाहिए क्योंकि यह आपके मसल्स को जल्दी ग्रो करने में मदद करती है इसलिए आप चिकन, अंडा, मछली, दाल, पनीर जैसी चीजों का सेवन कर सकते हैं।

दुबले पतले शरीर को ताकतवर कैसे बनाएं?

दुबले पतले शरीर को ताकतवर बनाने के लिए आप केला दूध, पीनट बटर, ओट्स चिकन,अंडे और दलिया का सेवन कर सकते हैं यह आपके वजन को बढ़ाने में मदद करेंगे और आपकी मांसपेशियों के विकास में भी मददगार साबित होंगे।

कौन सा भोजन शरीर को ताकत देता है?

उच्च प्रोटीन और कार्ब्स वाले भोजन शरीर को ज्यादा ताकत देते हैं इसलिए आप चिकन अंडा ब्राउन राइस शकरकंद केला जैसी चीजों का सेवन कर सकते हैं।

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

Leave a Comment