टांगो को मोटा करने की exercise – ये है वो पैरों की 5 एक्सरसाइज

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

टांगो को मोटा करने की exercise – ये है वो पैरों की 5 एक्सरसाइज

अक्सर देखा जाता है कि कुछ लोगो की अपर बॉडी ठीक होती है लेकिन उनकी टांगे पतली होती है अगर आप भी अपनी पतली टांगो से परेशान है और अपनी टांगो को मोटा करना चाहते है तो आज के इस लेख में हम आपको टांगो को मोटा करने की exercise बताने वाले है जो आपकी पतली टांगो को मोटा करने में मदद करेंगे।

पतले पैर आपकी पर्सनैलिटी को भी खराब कर सकती है। पतली टांगो के कारण आप जो कपड़े पेंट या जीन्स पहनते है वो आप पे फिट नही होता जिसकी वजह से आपका पूरा लुक खराब हो जाता है। ऐसे में जिन लोगों की टांगे पतली होती है वे अक्सर अपनी टांगो को मोटा करने के उपाय ढूंढते है। इसलिए हमने उन लोगो के लिए कुछ बेहतरीन टांगो को मोटा करने की एक्सरसाइज लेकर आये है जो आपकी पतली टांगो की परेशानी को दूर कर देंगे।

टांगो को मोटा करने की exercise

आपको अपने टांगो को मोटा करने के लिए एक्सरसाइज करनी होंगी। क्योंकि एक्सरसाइज की मदद से ही आपके टांगो की मांसपेशियां ग्रो और मजबूत होंगी। यहा हम आपको पैरो को मोटा करने की कुछ एक्सरसाइज बता रहे है-

Tango ko mota karne ki Exercise

बारबेल स्क्वाट

बारबेल स्क्वाट आपके टांगो और हिप्स में मांसपेशियों को बढ़ाने का काम करती है। यह टांगो को मोटा करने लिए बेहतरीन एक्सरसाइज है।

  • इसे करने के लिए बारबेल रॉड में अपने अनुसार वजन लगाए और अपने दोनों पैरों के बीच दूरी बनाकर खड़े हो जाएं।
  • अब बारबेल रॉड को अपने कंधे पे रखे और घुटने को मोड़ते हुए नीचे की ओर जाए, जैसे कि आप किसी कुर्सी पे बैठ रहे हो।
  • इस स्थिति में आप कम से कम 10 सेकंड तक रहे फिर धीरे-धीरे ऊपर की ओर आये आप और अपने शरीर को सीधा रखें।
  • इस एक्सरसाइज के आप तीन सेट लगाए और हर सेट में 8 से 12 की रेप्स निकाले।

डेडलिफ्ट

डेडलिफ्ट एक्सरसाइज आपके जांघो को मोटा करता है साथ में ये आपके कमर को भो मजबूत करता है। इसे करने के लिए आपको एक बारबेल रॉड की जरूरत पड़ेगी।

  • सबसे पहले बारबेल रॉड में अपनी क्षमता के अनुसार थोड़ा वजन लगा ले और अपने दोनों पैरों को थोड़ी दूरी पर रखे।
  • अब दोनों हाथों को सीधा रखें उसके बाद आगे की ओर झुकें, ध्यान रखे झुकते समय आपकी पीठ सीधी रहनी चाहिए।
  • नीचे झुककर वजन को उठाते हुए सीधा हो जाये, फिर वापस उसे जमीन पर रखे।
  • इस एक्सरसाइज की तीन सेट लगाए और हर सेट के लिए 8 से 10 रेप्स निकाले।

लेग प्रेस

इस एक्सरसाइज को करने के लिए आपको एक लेग प्रेस मशीन की जरूरत होगी। लेग प्रेस मशीन में आप अपनी क्षमता के अनुसार वजन को कम या ज्यादा कर सकते है।

  • इसे करने के लिए मशीन में वजन लगा ले और फिर मशीन में बैठ जाये।
  • अब अपने पैरों को फुटपेड पर रखे और अपने घुटने की मोड़ ले।
  • उसके बाद अपने पैरों से फूटपेड को धकेले और फिर वापस अपने घुटने को मुड़ने तक उसे नीचे आने दे।
  • इस एक्सरसाइज के 3 से 4 सेट लगाए और हर सेट में 8 से 10 रेप्स निकालने की कोशिश करें।

लंगेस

लंगेस एक्सरसाइज भी आपके पैरों को मोटा और मजबूत करती है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए आपको दो डंबल जरूरत होगी।

  • दोनों हाथों में डंबल ले और सीधा खड़े हो जाए। अपने पेट की मांसपेशियों को टाइट रखे।
  • अब अपने एक पैर को इस तरह आगे बढ़ाए की जैसे आप चलना चाहते हो।
  • उसके बाद नीचे की तरफ बैठे, ध्यान रहे आपके घुटने 90 डिग्री एंगल पे हो।
  • अब अपना वजन अपनी एड़ी पर डालें और फिर अपनी पहली पोजीशन पर वापस आ जाएं। इसी प्रकार अपने दूसरे पैर से भी इसे दोहराएं।
  • इस एक्सरसाइज के आप 3 सेट लगाए और हर सेट में 10 से 12 की रेप्स निकाले।

लेग कर्ल

लेग कर्ल एक्सरसाइज को करने के लिए लेग कर्ल मशीन का इस्तेमाल करना होगा। ये एक्सरसाइज आपकी पैरो मजबूत बनाता है।

  • पहले मशीन में अपनी क्षमता के अनुसार वजन लगा ले। इसमें आपको 10 रेप्स लगाने के बाद ही रुकना है।
  • सपोर्ट बार को हाथो से पकड़े और केबल को एंकल से टच होना चाहिए।
  • वजन को उठाने के लिए अपने घुटने की मोड़ते हुए हिप्स के पास लाए और फिर उसे वापस ले जाएं।
  • इस एक्सरसाइज के भी तीन सेट लगाए और हर सेट में 10 से 12 की रेप्स निकाले।

इन्हें भी पढ़े:- हाथों को मोटा कैसे करे

तो दोस्तों ये थी टांगो को मोटा करने की exercise जिसे आप फॉलो करते हैं तो आपकी पतली टांगो को समस्या दूर हो जाएंगी।

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

Leave a Comment