15 दिन में पेट की चर्बी कैसे कम करें – जाने असरदार तरीकों के बारे में

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

पेट और कमर के आस-पास जमी चर्बी अक्सर चिंता का विषय बन जाता है। पेट की चर्बी न सिर्फ दिखने में खराब लगती है बल्कि यह कई बीमारियों का कारण भी बन सकता है। ऐसे में आज की इस लेख में जानेंगे कि 15 दिन में पेट की चर्बी कैसे कम करें। इसके लिए हम आपको कुछ कारगार और असरदार एक्सरसाइज और डाइट के बारे में बताएंगे, जो आपके पेट की चर्बी को जल्दी कम करने में मदद करेंगे।

15 din mein pet ki charbi kaise kam kare

इस लेख में बताए जाने वाले तरीकों का फायदा तभी होगा, जब आप इसका नियमित रूप से फॉलो करेंगे। अगर आप बताए गए तरीको को एक-दो दिन करके छोड़ देंगे तो इसके फायदे की जगह आपको नुकसान भी हो सकता है। आइये अब जानते है 15 दिन में पेट की चर्बी कैसे कम करें।

15 दिन में पेट की चर्बी कैसे कम करें

पेट की चर्बी कम करने से पहले हम यह जान लेते है कि बॉडी में यह चर्बी कैसे बढ़ती है। इसके बाद हम पेट की चर्बी को कम करने उपायों के बारे में जानेंगे।

पेट पर चर्बी बढ़ने के कारण (Causes of Belly Fat)

पेट और कमर के आसपास थोड़ी बहुत चर्बी होना आम बात है लेकिन अगर यह चर्बी जरूरत से ज्यादा हो तो यह कई बीमारियों को जन्म दे सकता है। यहां हम पेट पर अतिरिक्त चर्बी जमा होने के कुछ कारण बता रहे हैं।

आनुवंशिक – वैज्ञानिक शोध से यह पता चला है कि बॉडी में कुछ फैट सेल आनुवंशिक रूप से विकसित होते है। अगर परिवार में कोई एक व्यक्ति इस समस्या से ग्रस्त है तो आने वाली पीढ़ी भी यह समस्या होने की आशंका रहती है।

हार्मोन में बदलाव – वैसे तो हार्मोन बदलाव का सामना महिलाओं को करना पड़ता है। जब वे अपने जीवन के मध्य पड़ाव यानी कि 40 के आसपास होते है तब शरीर के वजन के मुकाबले चर्बी तेजी से बढ़ती है।

तनाव – तनाव ग्रस्त इंसान एक के बाद एक कई बीमारियों से घिरता चला जाता है जिसमें बॉडी में चर्बी का बढ़ना भी उन्हें में एक है।

खराब गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल प्रक्रिया – उम्र बढ़ने के साथ साथ शरीर का पाचन तंत्र भी कमजोर होने लगता है और साथ ही गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल सिस्टम भी प्रभावित होने लगती है। यही वजह है कि पेट की चर्बी भी बढ़ सकती है।

ज्यादा देर बैठकर काम करना – तेजी से बदलते इस दौर में जीवन इतना आसान हो गया है कि इंसान शारीरिक गतिविधियों पर ध्यान देना लगभग छोड़ ही दिया है। अब लोग ज्यादातर समय कंप्यूटर पे काम करते है या घर पर ही रहकर टीवी और मोबाइल फोन चलाते रहते है जिसके कारण शरीर में चर्बी बढ़ सकता है।

कम प्रोटीन और ज्यादा कार्ब्स – हम अपने काम में इतने व्यस्त हो गए है कि खाने में क्या पोषक तत्व मिल रहा है उन्हें भी ध्यान नहीं देते। अक्सर स्वाद के चक्कर में ज्यादा कार्ब्स व फैट और कम प्रोटीन लेते है। जिसके कारण पेट और कमर के पास चर्बी बढ़ने लगती है।

कुछ अन्य बीमारियां – कुछ ऐसी बीमारियां होती है जिससे वजन बढ़ने लग जाता है। इसके अलावा थाइराइड, किडनी से संबंधित बीमारी और हार्ट फेल से भी शरीर में चर्बी और मोटापा बढ़ने लगता है।

अब तो आप जान गए होंगे कि किन कारणों से पेट की चर्बी बढ़ती है। चलिए अब जानते है पेट की कम करने के कुछ असरदार एक्सरसाइज के बारे में।

पेट की चर्बी कम करने के एक्सरसाइज (Exercises to Reduce Belly Fat)

कुछ लोगों के पेट और कमर के आसपास इतनी चर्बी होती है कि कपड़े पहनने के बाद भी पेट की चर्बी कपड़ो से साफ दिखाई देती है। ऐसे लोग हमेशा इस बात से परेशान रहते है कि जल्दी पेट की चर्बी कैसे घटाएं। ऐसे में इस समस्या का समाधान है एक्सरसाइज जिसे आप रोजाना करके पेट की चर्बी को कम कर सकते है। यहा कुछ जरूरी एक्सरसाइज के बारे में बता रहे है जो आपके सवाल पेट की चर्बी कैसे कम करें का जवाब है।

दौड़ना (Running)

शरीर को फिट रखने के लिए रनिंग करना बहुत फायदेमंद माना जाता है। रोजाना दौड़ने से हृदय सही से काम करता है और शरीर की कैलोरी बर्न होती है जिससे चर्बी कम होने लगती है। शुरुआत के दिनों में भी धीरे-धीरे और कुछ मीटर ही दौड़े। जब बॉडी पूरी दौड़ने के लिए पूरी तरह से अभ्यस्त हो जाएगी, तो फिर आप दौड़ने की गति और दूरी दोनों को बढ़ा सकते है।

स्किपिंग (Skipping)

15 Din Mein Pet Ki Charbi Kaise Kam Kare

अगर आप 15 दिन में पेट की चर्बी कैसे कम करें, ये जानना चाहते है तो स्किपिंग करना आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा। स्किपिंग एक्सरसाइज की बात करे तो यह शरीर की चर्बी को बहुत तेजी से कम करता है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए आप एक रस्सी की मदद ले सकते है। बचपन में आपने इसे जरूर किया होगा, ये काफी मजेदार एक्सरसाइज है। अगर आप रोजाना इस एक्सरसाइज को करते है तो हफ्ते भर में आपको फर्क दिखने लगेगा।

तैराकी (Swimming)

पेट और कमर की चर्बी कम करने में तैराकी भी शामिल है। इससे बॉडी में जमी वसा कम होती है और तैराकी से न सिर्फ मोटापा कम होता है बल्कि बॉडी भी सही शेप में आ सकती है। आप हफ्ते में दो से तीन बार तैराकी जरूर करें। अगर आपने पहले कभी तैराकी नहीं कि है तो आप किसी ट्रेनर की देख रेख में कर सकते है।

साइकिलिंग

साइकिलिंग करने से भी शरीर की चर्बी बर्न होती है। ये शरीर और हृदय को स्वस्थ रखने का बेहतर कार्डियो एक्सरसाइज है। इसमें पैरों और जांघों की मसल्स मजबूत होती है और शरीर की अतिरिक्त कैलोरी भी घटती है। इसलिए पेट की चर्बी को कम करने के लिए आप साइकिलिंग कर सकते है।

सिट-अप (Sit Ups)

15 Din Mein Pet Ki Charbi Kaise Kam Kare

अगर आप 15 दिन में पेट की चर्बी कैसे कम करें तो ये एक्सरसाइज आपके लिए कारगार हो सकती है। कमर और पेट की चर्बी कम करने के लिए सिट-अप एक असरदार एक्सरसाइज मानी जाती है। इस एक्सरसाइज को करने से न सिर्फ पेट की चर्बी कम होती है बल्कि उसके आसपास की चर्बी भी घटती है। आप अपनी सहूलियत के हिसाब से इस एक्सरसाइज को सुबह या शाम को 5 से 10 कर सकते है।

सीढियां चढ़ना और उतरना

मोटापा कम करने की बात हो या पेट की चर्बी, इन सब में सीढियां चढ़ना और उतरना फायदेमंद होंगी। रोजाना सीढियां चढ़ने और उतरने से भी शरीर के फैट को कम किया जा सकता है। इसके लिए आप नियमित रूप से सुबह-शाम लगभग 10 मिनट के लिए सीढियां चढ़ना और उतरना शुरू कर दें। आप ऑफिस जाते या आते समय भी लिफ्ट के बजाय सीढ़ियों का ही इस्तेमाल करें।

प्लैंक

15 Din Mein Pet Ki Charbi Kaise Kam Kare

प्लैंक एक्सरसाइज जितनी आसान दिखती है उतनी आसान होती नहीं। इस एक्सरसाइज को करने पेट की चर्बी तो कम होती ही है साथ ही इससे बॉडी का संतुलन भी बेहतर होता है। इस करने के लिए सबसे पहले पुश-अप की अवस्था में आना होता है फिर बॉडी का भार भुजाओं पर डालते हुए शरीर को सीधा रखना होता है। इसे करते समय आपका सिर्फ कोहनी और पंजा जमीन पर टिका होना चाहिए और बाकी बॉडी हवा में स्थिर रखें। शुरुआत में जितना देर तक हो सके उतनी देर तक बॉडी को स्थिर रखने की कोशिश करें।

अब तक हमने आपको 15 दिन में पेट की चर्बी कैसे कम करें इस सवाल के जवाब में पेट की चर्बी कम करने के कुछ असरदार एक्सरसाइज के बारे में बताया। अब आगे हम पेट की चर्बी कम करने के लिए क्या खाएं इसके बारे में जानेंगे।

पेट की चर्बी कम करने के लिए क्या खाएं

आइये अब जानते है पेट की चर्बी कम करने के लिए किन चीजों का सेवन करना चाहिए। अगर खान-पान में संतुलन न रखा जाए तो फिर कितने भी एक्सरसाइज क्यों न कर लें, पेट की चर्बी घटाई नहीं जा सकती। इसलिए आपको यह पता होना चाहिए की पेट कम करने के लिए क्या खाना चाहिए।

ग्रीन-टी

वजन नियंत्रित करने में ग्रीन टी अहम भूमिका निभाती है। ग्रीन टी पोषक तत्वों और एंटीऑक्सीडेंट का अच्छा स्रोत माना जाता है जो चर्बी कम करने की प्रक्रिया को तेजी से बढ़ती है और मोटापा कम करने में मदद करती है। ग्रीन टी कैफीन का मुख्य स्रोत होता है जो आपके शरीर के वसा और कैलोरी को कम करने में मदद करता है।

सूप

पेट की चर्बी कम करने के लिए अपने आहार में सूप को शामिल करें। अगर आप रात के वक़्त इसका सेवन करते है को मोटापा कम करने में मदद मिल सकती है। सूप हल्का होता है और इसमें कैलोरी की मात्रा ज्यादा नहीं होती, जो कि शरीर के चर्बी को बढ़ने नहीं देता।

साबुत अनाज

अपने में साबुत अनाज को शामिल करके अपने वजन नियंत्रण में रखा जा सकता है। साबुत अनाज की खासियत यह होती है कि यह फाइबर से भरपूर होते हैं जो शरीर की अतिरिक्त चर्बी को कम करने में लाभदायक साबित हो सकते हैं।

सब्जियां

बढ़ते पेट को कम करने के लिए अपने दैनिक भोजन में सब्जियों को भी जगह दें। हरी सब्जियां बॉडी को स्वस्थ रखने और पेट की चर्बी को कम करने के लिए मददगार हो सकती है, क्योंकि सब्जियों में कैलोरी की मात्रा कम होती है।

फल

शरीर के फैट को कम करने के लिए फल का सेवन करना भी जरूरी होता है। फल शरीर के वजन काबू रखने के साथ बॉडी को जरूरी पोषक तत्व भी प्रदान करता है। फल में आप सेब, संतरा, अंगूर, आम, अमरूद आदि को शामिल करें सकते क्योंकि इनमें पाए जाने वाला फाइबर वसा को कम कर सकता है।

नट्स

नट्स जैसे कि काजू, बादाम और अखरोट भी पेट की चर्बी कम करने में मददगार हो सकते है। ड्राई फ्रूट्स का सेवन सीमित मात्रा में करने से बॉडी में ऊर्जा बनी रहती है और इससे तुरंत-तुरंत खाने की इच्छा भी नियंत्रित होती है।

साबुत अनाज

साबुत अनाज को डाइट में शामिल करके पेट की चर्बी को बढ़ने से रोका जा सकता है। साबुत अनाज में फाइबर की मात्रा होती है, जो शरीर के अतिरिक्त चर्बी को कम करने मददगार हो सकता है।

घुलनशील फाइबर

पेट की चर्बी को कम करने के लिए घुलनशील फाइबर भी बेहतर तरीका हो सकता है। इनका सेवन करने से भूख कम लगती है और बार-बार की इच्छा पे नियंत्रण किया जा सकता। इस तरह से बढ़ते हुए बॉडी फैट पर भी काबू पाया जा सकता है।

फैट फ्री मिल्क या अन्य डेरी उत्पादन

अगर आप दूध पीते है तो फैट फ्री मिल्क का सेवन सेवन करना फायदेमंद होगा। क्योंकि वसा मुक्त दूध और अन्य डेरी प्रोडक्ट बॉडी फैट को बढ़ने नहीं देती जिससे कि पेट की चर्बी को कम कर सकते है।

हाई प्रोटिन फूड्स

15 दिन में पेट की चर्बी कैसे कम करें तो इसके लिए प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करना आप लिए लाभदायक सिद्ध हो सकता है। प्रोटीन वाले फूड्स में आप चिया सिड्स, सोयाबरी, ओट्स, अंडा, दाल आदि को डाइट में शामिल कर सकते है।

पेट की चर्बी कम करने के लिए क्या नहीं खाना चाहिए

पेट कम करने के लिए कुछ चीजों का सेवन करने से आपको बचना चाहिए। यहा हम आपको कुछ चीजों के बारे में बता रहे है जिससे आपको दूरी बनाकर रखना है।

  • ज्यादा तेल वाली चीज और फास्ट फूड का सेवन करने से आपको बचना होगा।
  • तंबाकू सिगरेट शराब इन चीजों से परहेज करना होगा।
  • चीनी से बनी चीज और डिब्बा बंद खाद्य पदार्थ से भी आपको दूरी बनाकर रखना है।
  • पेट की चर्बी कम करने के दौरान ज्यादा चावल का सेवन करने से भी आपको बचाना है।

15 दिन में पेट की चर्बी कैसे कम करें, इसके बारे में हमने आपको ऊपर विस्तार से बताया। अगर सभी बातों को ध्यान में रखकर फ़ॉलो किया जाए तो पेट की चर्बी कम करना ज्यादा मुश्किल काम नहीं है। आप पेट कम करने वाली एक्सरसाइज, संतुलित आहार और जीवनशैली में बदलाव करके पेट की और कमर की चर्बी को कम किया जा सकता है।

अगर कोई जरूरत से ज्यादा मोटा है तो इस लेख में बताए गए तरीको के साथ-साथ किसी डॉक्टर की सलाह जरूर लें ताकि वे आपका जाँच करके बेहतर परामर्श दे पाएंगे। फिटनेस से जुड़ी और भी जानकारी पाने के लिए आप हमारे और भी लेख को पढ़ सकते हैं। हो सके तो इस जानकारी को उन लोगों के साथ ही शेयर करें जो अपने पेट की चर्बी को कम करना चाहते है।

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

Leave a Comment